ब्रेकिंग न्यूज़ | हैदराबाद
???? महिला IPS का मिडनाइट ऑपरेशन! सादे ड्रेस में खुद खड़ी हुई तो पता चली असलियत। एक घंटे में कई लोगों ने बेहूदगी का प्रयास किया। सब अरेस्ट।
???? भेष बदलकर सड़कों पर उतरीं कमिश्नर, 40 लोग हिरासत में। महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने और उनकी सुरक्षा को खतरे में डाल रहे थे।
हैदराबाद में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा एक्शन सामने आया है। मलकाजगिरी पुलिस कमिश्नर B. सुमाथी ने खुद भेष बदलकर देर रात दिलसुखनगर इलाके में सड़कों पर निगरानी की।
ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने छेड़खानी, उत्पीड़न और नशे में हंगामा कर रहे करीब 40 लोगों को हिरासत में लिया
.............................................. खेला होबे..!!???? पश्चिम बंगाल :ममता की बैठक से कई विधायक नदारद .80 में से 10 टीएमसी विधायक बैठक में नहीं आए ............................................................. इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी हनीट्रैप, प्रेमिका ने बुलाकर कराई लूट मुजफ्फरनगर, 6 मई 2025 - थाना रामराज पुलिस और एसओजी देहात की टीम ने हनीट्रैप कर लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक युवती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात का मास्टरमाइंड समरेज अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक समरेज का पीड़ित तालिब के भाई समीर से पुराना विवाद था। बदला लेने के लिए समरेज ने अपनी प्रेमिका आयशा को साजिश में शामिल किया। आयशा ने इंस्टाग्राम पर तालिब से दोस्ती बढ़ाई और प्रेम जाल में फंसा लिया। 4 मई को आयशा ने तालिब को मिलने के बहाने लोकेशन भेजकर बुलाया। रास्ते में समरेज व उसके साथियों ने स्विफ्ट कार से तालिब की स्कूटी को टक्कर मारकर उसे अगवा कर लिया। आरोपियों ने जंगल में सरकारी ट्यूबवेल पर ले जाकर तालिब से मारपीट की। हथियार के बल पर एटीएम कार्ड-पिन लेकर खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित को डराने के लिए पिस्टल के साथ उसका वीडियो भी बनाया और धमकी दी कि पुलिस को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। एसएसपी संजय वर्मा के निर्देशन में एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक के नेतृत्व में पुलिस ने 6 मई को घेराबंदी कर आरोपी आयशा, नईम, अनस और सुमित सैनी को गिरफ्तार किया। बरामदगी: स्विफ्ट कार, स्प्लेंडर बाइक, पीड़ित का एटीएम-आधार कार्ड, 5800 रुपये नकद, मोबाइल, एक तमंचा, कारतूस व दो चाकू बरामद हुए। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि फरार चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गैंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
................................ गैस सिलेंडर नहीं मिलने से भारी भीड़ समुदवा में भारत गैस एजेंसी पर ग्राहक परेशान मिर्जापुर के राजगढ़ विकासखंड में स्थित रूबी भारत गैस एजेंसी समुदवा सक्तेशगढ़ चुनार पर ग्राहकों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। इस कारण एजेंसी पर भारी भीड़ जमा हो गई है, जिससे ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कई ग्राहकों को केवाईसी (KYC) से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के चलते उन्हें गैस सिलेंडर प्राप्त करने में दिक्कतें आ रही हैं।ग्राहकों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से इस समस्या का तत्काल समाधान करने की अपील की है, ताकि उन्हें गैस सिलेंडर प्राप्त करने में हो रही परेशानी से मुक्ति मिल सके।
................................ युवती का अश्लील वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का बनाया दबाव डामड गंज थाना हलिया क्षेत्र के एक युवती ने युवक पर आरोप लगाया है कि उसने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाल दिया है और धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव डाल रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के सिंगरौली निवासी एक युवक ने थाना हलिया में तहरीर दिया की उसके बहन का विवाह थाना हलिया क्षेत्र के रामपुर नवडिहवा में हुई है ग्राम गोरवा निवासी बल्लुपुत्र मुस्तफा 4 वर्ष पूर्व हमारी बहन से फोन पर बातचीत करता था और धोखे से अश्लील एवं आपत्तिजनक वीडियो बनाकर रख लिया था और मेरी बहन को धमका रहा था कि मुझसे धर्म परिवर्तन करके शादी कर लो नहीं तो मैं तुम्हारा वीडियो वायरल कर दूंगा हमारी बहन द्वारा इनकार करने पर आरोपित ने अश्लील एवं आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है इस संदर्भ में क्षेत्रीय पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.