मीरजापुर पुलिस ने गैंग लीडर रमेश चन्द ओझा और उसके 2 सक्रिय सदस्यों की ₹4 करोड़ की अचल सम्पत्ति कुर्क की। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है। कुर्क की गई सम्पत्ति में ग्राम टाँड़ (कंतित) की जमीन शामिल है।
गैंग लीडर रमेश चन्द ओझा और उसके सदस्यों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, जालसाजी और गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले शामिल हैं।
......................
मीरजापुर पुलिस
प्रेस नोट
दिनांकः05.05.2026
“ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत युवक की हत्या की घटना से सम्बन्धित अभियोग में 02 आरोपियों को करायी गई आजीवन सश्रम कारावास एवं ₹ 26-26 हजार के अर्थदण्ड की सजा —
श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत पीयूष मोर्डिया-अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी के निर्देशन व आर.पी.सिंह-पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर के नेतृत्व में अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में महिला सम्बन्धित अपराध सहित लूट, हत्या, डकैती, धर्म परिवर्तन, गोवध अधिनियम व अन्य जघन्य अपराधों में प्राथमिकता के आधार पर लगातार गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा अभियोजन की सशक्त एवं प्रभावी पैरवी करायी जा रही है । उक्त अभियान के क्रम में थाना चुनार पर हत्या की घटना से सम्बन्धित अभियोग में पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी करते हुए गवाहों को मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर गवाही करायी गयी । जिसके परिणाम स्वरूप मा0न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं0 01, मीरजापुर द्वारा दोषसिद्ध 02 अभियुक्तों को आजीवन सश्रम कारावास एवं ₹ 26-26 हजार के अर्थदण्ड की सजा सुनायी गयी ।
घटना का संक्षिप्त विवरण—
दिनांकः08.08.2022 को वादी प्रमोद कुमार सिंह पुत्र स्व0तिलकधारी सिंह निवासी बगही थाना चुनार जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी के पुत्र विकास सिंह की लाठी-डण्डे से मारकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-217/2022 धारा 302,323,504,34 भादवि पंजीकृत कर विवेचना के दौरान नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । अभियोजन अधिकारी-एडीजीसी सच्चिदानन्द तिवारी, विवेचक-निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन, कोर्ट मुहर्रिर-मुख्य आरक्षी हवलदार सिंह यादव तथा पैरोकार-मुख्य आरक्षी मन्नू यादव द्वारा प्रभावी पैरवी कर समस्त साक्ष्यों को मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया । जिसके फलस्वरूप आज दिनांकः05.05.2026 को मा0न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं0 01, मीरजापुर-संतोष कुमार गौतम द्वारा दोषसिद्ध 02 अभियुक्तों 1.प्रतीक सिंह पुत्र चन्द्रलोक सिंह, 2.हिमांशु उर्फ पांचू पुत्र शिवधन सिंह निवासीगण बेला थाना चुनार जनपद मीरजापुर को अन्तर्गत धारा 302/34,323 भादवि में आजीवन सश्रम कारावास एवं ₹26-26हजार के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया, अर्थदण्ड अदा न करने की दशा में 06 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा सुनायी गयी ।
................ मीरजापुर के जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बाल संरक्षण गृह का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने आवासित किशोरों से मिलकर उन्हें दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेलकूद की सुविधाओं की जांच की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किशोरों को समय से भोजन और स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए और उन्हें शिक्षा देकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ना चाहिए। .............. सराहनीय कार्यःमीरजापुर पुलिस दिनांकः 05.05.2026 1. थाना संतनगर पुलिस द्वारा 17 पाउच अवैध देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार — अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 05.05.2026 को उप-निरीक्षक दिनेश कुमार श्रीवास्तव व सुनील कुमार मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना संतनगर क्षेत्र से अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र रामा निवासी शक्तिमहादेव(जमुहरा) थाना संतनगर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 17 पाउच अवैध देशी शराब बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना संतनगर पर मु0अ0सं0- 44/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई । 2.थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार — अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांकः05.05.2026 को उप-निरीक्षक अंशार अहमद सिद्दिकी मय पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी मदन कुमार पुत्र हिंचलाल निवासी ग्राम ऊटी थाना ड्रमण्डगंज जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । 3.जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 14 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है — थाना चील्ह-05 थाना अदलहाट-04 थाना जिगना-01 थाना राजगढ़-04
.................. मीरजापुर पुलिस —प्रेस नोट— दिनांकः 05.05.2026 थाना मड़िहान पुलिस द्वारा क्रूरता पूर्वक बांधकर पैदल जंगल के रास्ते वध हेतु ले जा रहे 12 राशि गोवंश बरामद, 02 गो-तस्कर गिरफ्तार— अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा वांछित/वारण्टी/इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं गो-तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है । उक्त निर्देश के क्रम मे जनपद में गो-तस्करी तथा इसमें संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाकर लगातार अलग-अलग थाना क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही भी की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में दिनांकः 04.05.2026 को थाना मड़िहान पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिरी सूचना के आधार पर थाना मड़िहान क्षेत्रांतर्गत गोरथरा जंगल के पास से 02 अभियुक्तों 1-ललीत गौड़ पुत्र पारस गौड़ व 2-सूरज गौड़ पुत्र रमेश गौड़ निवासीगण ग्राम गोरथरा थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा क्रूरता पूर्वक बांधकर मारते-पीटते हांक कर जंगल के रास्ते वध हेतु ले जाये जा रहे 12 राशि गोवंशो को बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-81/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण — 1-ललीत गौड़ पुत्र पारस गौड़ निवासी ग्राम गोरथरा थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर, उम्र 20 वर्ष । 2-सूरज गौड़ पुत्र रमेश गौड़ निवासी ग्राम गोरथरा थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर ,उम्र 20 वर्ष । बरामदगी विवरण- 12 राशि गोवंश । पंजीकृत अभियोग — मु0अ0सं0-81/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर । गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम — निरीक्षक बालमुकुन्द मिश्रा थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर ।
.................. दिल्ली - मोदी कैबिनेट के फैसले - नागदा–मथुरा रेल लाइन को मंजूरी !! बुढ़वल –सीतापुर रेल लाइन पास !! गुंटकल–वाड़ी रेल लाइन !! सुप्रीम कोर्ट में जज बढ़ेंगे , प्रस्ताव पास !! दो और सेमीकंडक्टर इकाइयों को मंजूरी, ₹3,900 करोड़ से अधिक का निवेश होगा !! गुजरात के वडिनार में शिप रिपेयर फैसिलिटी को मंजूरी दी !! वेस्ट एशिया संकट और वैश्विक सप्लाई चेन दबाव के बीच केंद्रीय कैबिनेट ने MSMEs और एविएशन सेक्टर को राहत देने के लिए ₹2.55 लाख करोड़ की आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना 5.0 को मंजूरी दी !! कैबिनेट गन्ना किसानों के लिए फैसला लेते हुए FRP को बढ़ाकर ₹365 प्रति क्विंटल किया !! कैबिनेट ने लगभग ₹5,659 करोड़ के परिव्यय के साथ कपास उत्पादकता मिशन कपास क्रांति को मंजूरी दी !!
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.