News Express

फ़िरोज़ाबाद 

फ़िरोज़ाबाद 

News Image

............................................. 'दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का किया गया भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा ली गयी परेड की सलामी । मिर्जापुर पुलिस लाइन, जनपद मीरजापुर के परेड ग्राउण्ड में 'रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत/पासिंग आउट परेड समारोह 2025-26' का अत्यंत गरिमामय और भव्य आयोजन संपन्न हुआ । इस गौरवशाली अवसर पर कुल 14 टोली की 392 रिक्रूट आरक्षियों ने अपने नौ माह के कठिन प्रशिक्षण के उपरांत शानदार परेड का प्रदर्शन किया । सर्वप्रथम अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर.पी.सिंह-पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत व अभिवादन किया गया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा दीक्षांत परेड का मान प्रणाम ग्रहण कर परेड की सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया गया तथा मंच से गुजरते परेड की सलामी को स्वीकार किया गया । इसी क्रम में समारोह के दौरान माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, श्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन का सजीव प्रसारण (Live Broadcast) किया गया । रिक्रूट आरक्षियों ने मुख्यमंत्री जी के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने का आह्वान किया । मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई । शपथ ग्रहण के उपरांत टोलियों ने गौरवपूर्ण तरीके से प्रस्थान किया ।

News Image

..................................... ड्रमंडगंज क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में जिगना हरगढ़ में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्ति की मिर्जापुर ड्रमंडगंज क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में जिगना हरगढ़ में पीड़ित परिवारों से अनुसूचित जाति की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भौतिक प्रसाद चौधरी के साथ कांग्रेस पार्टी के लोगों ने संवेदना व्यक्त किया पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया और इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया श्री चौधरी इस ने केंद्र सरकार के मंत्री से मांग करते हुए कहा ड्रमंडगंज संबंध में यह हाईवे जो NHAI के द्वारा बनाया गया है इस की डिजाइनिंग में सुधार की जाए और इस समस्या का स्थाई समाधान निकाला जाए क्योंकि आए दिन इस तरह की घटनाएं हमारे जनपद में होती रहती है जो बहुत ही दुखद है अगर तकनीकी राय लेकर विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त कर इस समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की मांग किया शोक संवेदना में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीश्वर दुबे शशि भूषण दुबे पथिक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान पीसीसी सदस्य जनार्दन पाठक द्वारिका पाल छानने ब्लॉक अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी छवि राजपाल राजेंद्र विश्वकर्मा मंगल दुबे डिंपू याद

.......................................... क्रेटा कार से 300 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रूपये) बरामद, 02 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार मिर्जापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना ड्रमण्डगंज व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । आज दिनांकः 26.02.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्रांतर्गत बरम बाबा मंदिर के पास सघन चेकिंग कर क्रेटा कार अंकित वाहन संख्याः DL 08 CBK 1138 सवार 02 अभियुक्तों 1. नागेन्द्र शाह पुत्र रामप्रवेश शाह निवासी हेतनपुर थाना दानापुर, पटना, बिहार व 2. इशू सिंह पुत्र पुण्यदेव सिंह निवासी मजीदपुर थाना किन्जर, जिला जहाँनाबाद, बिहार को गिरफ्तार किया गया । बरामद वाहन की तलाशी ली गयी तो उपरोक्त वाहन क्रेटा कार से 300 बोतल अलग-अलग ब्राण्ड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना ड्रमण्डगंज पर मु0अ0स0- 47/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व 318(3),338,336(3),340(2) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त उपरोक्त वाहन को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.