News Express

जिगना थाना क्षेत्र के मछहां गांव में चोरों का हौंसला बुलंद घर का ताला तोड़ दिन दहाड़े उठा ले जा रहे passion pro बाइक।

जिगना थाना क्षेत्र के मछहां गांव में चोरों का हौंसला बुलंद घर का ताला तोड़ दिन दहाड़े उठा ले जा रहे passion pro बाइक।
पीड़ित द्वारा जिगना थाने में तहरीर देने के बावजूद भी नहीं हो पा रहा कार्रवाई।
शायद स्थानीय पुलिस कर रही किसी बड़े घटना का इंतजार।
चोरों बदमाशों के हौसले पस्त करने वाले योगी सरकार को ठेंगा दिखाते चोर ।
पीड़ित राजेश्वरी प्रसाद मिश्र जो कि भाजपा नेता व पूर्व रेलवे उपनिरीक्षक भी है 

..................................... मिर्जापुर: सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत भटेवरा बाजार में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक महिला सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में स्पीड कंट्रोल के लिए कड़े इंतजाम किए जाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

News Image

......................................... तीन दिवसीय होमगार्ड परीक्षा प्रथम दिन जनपद में सकुशल संपन्न मीरजापुर 25 अप्रैल 2026- जनपद में आयोजित तीन दिवसीय होमगार्ड भर्ती परीक्षा प्रथम दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने आदर्श इंटर कॉलेज विसुंदरपुर का भ्रमण कर निरीक्षण किया एवं परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया

..................................... मीरजापुर

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.