........................................ बॉलीवुड की मशहूर कलाकार शिल्पा शेट्टी ने किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन तीर्थ पुरोहित धीरज मिश्रा ने कराया दर्शन।
...................................... अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन तथा कनिष्क आर. जामकर सहायक पुलिस अधीक्षक(प्रशिक्षणाधीन) के नेतृत्व में पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में रिक्रूट आरक्षियों को आधुनिक तकनीकी का प्रशिक्षण प्रदान किया गया । प्रशिक्षण के दौरान YAKSH App, E-Summon एवं CyTrain जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का प्रशिक्षण देकर साइबर अपराध के नियंत्रण, ऑनलाइन सेवाओं के उपयोग व डिजिटल साक्ष्य प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी दी गई । इसी क्रम में आपात परिस्थितियों बलवाइयों/अराजतत्वों व गड़बड़ी फैलाने वालों तथा विषम परिस्थियों के दौरान दंगों से निपटने के लिए की जाने वाली कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में अवगत कराया गया । यह पहल रिक्रूट आरक्षियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाकर आमजन को त्वरित व बेहतर पुलिस सेवा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है । .................................................. मीरजापुर पुलिस —प्रेस नोट— दिनांक- 23.04.2026 उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी व शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी मीरजापुर व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा स्ट्राग रूम व परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण — उत्तर प्रदेश होमगार्डस के पदों पर एनरोलमेंट-2025 की प्रस्तावित लिखित परीक्षा जो दिनांकः 25, 26 व 27 अप्रेल 2026 को आयोजित की जानी है को निष्पक्ष, शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांकः 23.04.2026 को पवन कुमार गंगवार जिलाधिकारी जनपद मीरजापुर व अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा परीक्षा स्ट्रांग रूम के सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा इसी क्रम में राजकीय इण्टर मीडिएट कॉलेज व जुबली इण्टर कॉलेज मीरजापुर का आकस्मिक निरीक्षण कर सीसीटीवी व अन्य सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा परीक्षा को उत्तर प्रदेश शासन की अपेक्षाओं के अनुरूप सम्पादित कराने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
............................ सराहनीय कार्यःमीरजापुर पुलिस दिनांकः 23.04.2026 1. थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा 3.320 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार— अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 22.04.2026 को उप-निरीक्षक अनिल कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम दूबेपुर रेलवे क्रासिंग के पास से 02 अभियुक्त 1. अमित सोनकर पुत्र सत्तुलाल सोनकर निवासी राजगढ़ थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर व 2. रूपेश मौर्या पुत्र केवल प्रसाद मौर्या निवासी ग्राम दूबेपुर थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त अमित उपरोक्त के कब्जे से 2.240 किलो ग्राम व रूपेश मौर्या उपरोक्त के कब्जे से 01.080 किलो ग्राम अवैध गांजा (कुल 3.320 किलो ग्राम) बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-57/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । 2. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 09 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है — थाना कछवां-01 थाना जमालपुर-02 थाना लालगंज-02 थाना सन्तनगर-01 थाना अहरौरा-01 थाना मड़िहान-02 .................................................. ब्रेकिंग न्यूज़ पंडित लोकपति इंटर कॉलेज कछवा का छात्र कौशल कुमार गुप्ता इंटर में 89.60 व श्री गांधी विद्यालय हाई स्कूल छात्र कार्तिकेय हाई स्कूल 95.67 लाकर जिला टॉपर में शामिल होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.