दिल्ली -
....................................... गत वर्ष ड्राप आउट बच्चों को चिन्हित करते हुए कराएं नामांकन-आंगनबाड़ी केन्द्रो से पासआउट छात्रो का शत प्रतिशत स्कूलो में कराया जाए नामांकन -जिलाधिकारी आंगनबाड़ी केन्द्रो में सुधार लाते हुए बच्चों को शिक्षा के साथ उपलब्ध कराएं खेल सामाग्री व पाठ्य पुस्तक -पवन कुमार गंगवार जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने आज पीएमश्री विद्यालयो की प्रगति समीक्षा-स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन की प्रगति की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न आने पर व्यक्त की नाराजगी 30 अप्रैल तक शत प्रतिशत नामांकन के पश्चात ही देय होगा खण्ड शिक्षा अधिकारियो का वेतन- मुख्य विकास अधिकारी गुणवत्तापूर्ण बुकलेट तैयार न होने व प्रेरणा पोर्टल पर ब्लाकवार फीडिंग न करने पर डीसी एमआईएस से स्पष्टीकरण मीरजापुर 22 अप्रैल 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में बेशिक शिक्षा विभाग के तहत पीएमश्री योजना तथा बाल विकास परियोजना विभाग के अन्तर्गत जिला पोषण समिति/जिला स्तरीय कंवर्जन समिति की बैठक कर प्रगति की जानकारी ली। दोनो विभागो की योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न आने पर जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियो पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यशैली में सुधार लाते हुए 30 अप्रैल 2026 तक शत प्रतिशत प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। पीएमश्री विद्यालयों की समीक्षा के तहत स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत प्रगति कम होेने तथा बैठक उपस्थित खण्ड शिक्षा अधिकारियो द्वारा सही उत्तर न दे पाने अभिभावको से सम्पर्क न करने, निर्माण कार्यो की समीक्षा न करने पर जहां जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए 30 अप्रैल 2026 तक स्कूलो में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत नामांकन कराने का निर्देश दिया तो मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों का वेतन शत प्रतिशत नामांकन कराए जाने के बाद ही निर्गत करने का निर्देश दिया। जिन खण्ड शिक्षा अधिकारी क्षेत्रान्तर्गत शत प्रतिशत नामांकन नही हो सकेगा ऐसे खण्ड शिक्षा अधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। बैठक में एजेण्डा बिन्दुवार, बुकलेट सही तरीके से तैयार न करने, स्कूलो में नामाकंन की प्रगति प्रेरणा पोर्टल पर फीड न करने पर डीसी एमआईएस से भी स्पष्टीकरण की मांग की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहां कि जिन प्रधानाध्यापक के क्षेत्र में लक्षित नामांकन के सापेक्ष शत प्रतिशत नामांकन नही होने पर सम्बन्धित प्रधानाध्यापक पर भी कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव में भ्रमण कर अभिभावको से सम्पर्क करे तथा शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराए। उन्होंने कहा कि कक्षा-05, कक्षा-08 से पासआउट छात्रों का नामांकन अगली कक्षा में शत प्रतिशत कराना सुनिश्चित किया किया जाए यदि कोई बच्चा नामांकन नहीं कराता है तो उसका कारण सहित अभिभावक से लिखित रूप में लेते हुए जिला बेशिक अधिकारी को उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि गत वर्ष नामाकंन के पश्चात जो बच्चें विद्यालय नहीं आए ऐसे ड्राप आउट बच्चे को चिन्हित करते हुए नामांकन कराया जाए, नामांकन न कराने वाले का लिखित कारण स्पष्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्दो से 06 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं का जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा दिए गए सूची के अनुसार शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया जाए। राइट टू एजूकेशन (RTE) के तहत चयनित बच्चों का नामांकन निर्धारित स्कूलों में समय से करवाया जाए सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी आर0टी0ई0 के तहत नामित स्कूलो के प्रबंधको/प्राचार्यो को निर्देशित किया जाए कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा दी गई सूची में शामिल बच्चों के अभिभावको से प्रबंधक/प्रधानाचार्य स्वंय सम्पर्क स्थापित कर अपने स्कूल में नामांकन कराएं यदि किन्ही कारण से किसी अभिभावक द्वारा नामांकन कराने से मना किया जाता है तो उससे लिखित रूप से कारण सहित लिया जाए। बैठक में पाठ्य पुस्तको का वितरण शत प्रतिशत कराए जाने का निर्देश देते हुए प्री प्राइमरी में मानव संशाधन, सामाग्री क्रय की स्थिति, निर्माण कार्यो की प्रगति, छात्राओ की उपस्थिति आदि बिन्दुओ पर विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि स्कूलो में शौचालय व अन्य निर्माण कार्य जो 31 मार्च 2026 तक पूर्णता का लक्ष्य निर्धारित था परन्तु अभी तक पूर्ण नही किया गया। कार्यदायी संस्थाओ को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया। जिला पोषण समिति/जिला स्तरीय कंवर्जन समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियो पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र के प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्रो का निरीक्षण करे तथा बच्चो की शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में अवश्य जानकारी ली जाए। आंगनबाड़ी केन्द्रो में साफ सफाई, छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तक की उपलब्धता, केन्द्रो पर खेल का सामान, लर्निंग चार्ट आदि सभी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान जिस आंगनबाड़ी केन्द्र पर बच्चों की कम उपस्थिति, कार्यकत्रियो की अनुपस्थिति पाए जाने पर सम्बन्धित बाल विकास परियोजना अधिकारी/सुपरवाइजर को जिम्मेदार मानते हुए कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सैम-मैम बच्चों की समीक्षा के दौरान कहा कि अति कुपोषित बच्चो को एनआरसी मे लाया जाए ताकि उन्हें ठीक किया जा सकें। बैठक में आंगनबाड़ी केन्द्रो के निर्माण सहित सभी बिन्दुओ पर प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक मे मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सी0एल0 वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम, उपायुक्त मनरेगा सुशांत सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार सहित सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित रहें।
............................ थाना चुनार पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 22.04.2026 को उप-निरीक्षक हरिशंकर सिंह यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्र से 01 अभियुक्त रामव्रत पाल पुत्र शंकर पाल निवासी ग्राम कनवहा थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर मु0अ0सं0- 159/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ........................................ मीरजापुर पुलिस प्रेस नोट दिनांकः 22.04.2026 “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के नेतृत्व में अभियोजन की सशक्त एवं प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप हत्या के अभियोग में 05 आरोपियों को करायी गयी आजीवन कारावास एवं कुल ₹ 02 लाख 21 हजार के अर्थदण्ड की सजा — श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत पीयूष मोर्डिया-अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी के निर्देशन व आर.पी.सिंह-पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर के नेतृत्व में अपर्णा रजत कौशिक-पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में महिला सम्बन्धित अपराध सहित लूट, हत्या, डकैती, धर्म परिवर्तन, गोवध अधिनियम व अन्य जघन्य अपराधों में प्राथमिकता के आधार पर लगातार गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा अभियोजन की सशक्त एवं प्रभावी पैरवी करायी जा रही है । उक्त अभियान के क्रम में थाना को0कटरा पर हत्या से सम्बन्धित अभियोग में पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी करते हुए गवाहों को मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर गवाही करायी गयी । जिसके परिणाम स्वरूप मा0न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-01 मीरजापुर द्वारा दोषसिद्ध 05 अभियुक्तों को आजीवन सश्रम कारावास एवं ₹ 02 लाख 21 हजार के अर्थदण्ड की सजा सुनायी गयी । घटना का संक्षिप्त विवरण— दिनांकः 28.09.2009 को थाना को0कटरा पर वादी दानिश अहमद द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध एक राय होकर जान मारने की नीयत से लाठी डण्डा, असलहे से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने तथा दौराने ईलाज सरजिल की गोली लगने से मृत्यु होने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-1167/2007 धारा 147,148,149,307,302 भादवि, मु0अ0सं0- 1170/2009 धारा 3/25 आयुध अधिनियम, मु0अ0सं0- 1173/2009 धारा 3/25/27/30 आयुध अधिनियम तथा 1172/2009 धारा 4/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर विवेचना एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत उक्त घटना को प्राथमिकता देते हुए थाना को0कटरा पुलिस एवं मॉनीटरिंग/पैरवी सेल को निर्देशित करते हुए गुणवत्तापूर्ण तथा सशक्त एवं प्रभावी पैरवी कराया गया । अभियोजन अधिकारी-एडीजीसी सच्चिदानन्द तिवारी, विवेचक- निरीक्षक इन्द्र प्रकाश सिंह कोर्ट मुहर्रिर- मुख्य आरक्षी हवलदार सिंह यादव व आरक्षी वेद प्रकाश यादव तथा पैरोकार- मुख्य आरक्षी राजीव यादव द्वारा प्रभावी पैरवी की गई । जिसके फलस्वरूप आज दिनांकः 22.04.2026 को मा0न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश मीरजापुर-संतोष कुमार गौतम द्वारा दोषसिद्ध 05 अभियुक्तों 1. वंश नारायण पाण्डेय पुत्र शिवचरन पाण्डेय निवासी आवास विकास कालोनी थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर, 2. ऋषि पाण्डेय उर्फ गुरू पुत्र वंश नारायण पाण्डेय निवासी आवास विकास कालोनी थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर, 3. प्रमोद कुमार दूबे उर्फ दरोगा पुत्र श्यमा सुन्दर दूबे निवासी बरौधा थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर, 4. बालकृष्ण दूबे उर्फ लालकृष्ण दूबे पुत्र श्यामसुन्दर दूबे निवासी बरौधा थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर व 5. अंशुमाली मिश्र पुत्र अमरेश मिश्र निवासी आवास विकास कालोनी थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को आजीवन सश्रम कारावास एवं कुल ₹ 02 लाख 21 हजार के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया, अर्थदण्ड अदा न करने की दशा में 06 माह का अतिरिक्त सा0कारावास भुगतना होगा
.................................... पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस कार्यालय मीरजापुर का किया गया वार्षिक निरीक्षण - आज दिनांक- 22.04.2026 को अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस कार्यालय मीरजापुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं पत्रव्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, अभियोजन शाखा, अपराध शाखा, आइ0जी0आर0एस0, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, डी0सी0आर0बी0, विषेश जांच प्रकोष्ठ, जनसूचना सेल, नक्सल सेल, पेशी पुलिस अधीक्षक इत्यादि शाखाओं के पत्रावली व अभिलेखों का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया गया । इसी क्रम में पुलिस कार्यालय के सभी कार्यालयों व परिसर का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक निर्देश । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर सहित पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहें
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.