News Express

वाराणसी-  CM योगी ने श्री कालभैरव एवं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया- 

वाराणसी- 

CM योगी ने श्री कालभैरव एवं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया- 

CM योगी ने बीएलडब्ल्यू का दौरा कर प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये !!

News Image

.............................. थाने से लेकर सड़क तक.... मिर्जापुर : बेहद सख्त अंदाज और न्याय के लिए जानी जाने वाली एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने रात्रि में चील्ह थाने का औचक निरीक्षण किया. व्यवस्थाओं की जानकारी ली. वहीं, शहर सहित अन्य स्थानों पर भ्रमण करके ट्रैफिक की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए. दफ्तर से नहीं बल्कि सड़क पर उतरकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने वाला अंदाज की खूब तारीफ हो रही है.

News Image

........................................... मिर्जापुर में चेकिंग के दौरान युवक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल मिर्जापुर: जनपद के संतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान एक युवक के साथ कथित अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक का आरोप है कि वह बाजार में गेहूं का पैसा लेने जा रहा था, तभी रास्ते में चल रही पुलिस चेकिंग के दौरान थाना संतनगर के SHO ने उसकी बाइक रोक ली। पीड़ित के अनुसार, वह बाइक साइड में लगा ही रहा था कि SHO अचानक दौड़ते हुए आए और बिना किसी पूछताछ के उसके चेहरे पर थप्पड़ मार दिए। इसके बाद बाइक की चाभी निकाल ली और गाली-गलौज करने लगे। युवक का कहना है कि जब उसने खुद को अधिवक्ता और पत्रकार बताया, तब भी SHO का रवैया नहीं बदला। आरोप है कि उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि “तुम्हें अभी जेल भेज देंगे और धारा लगाकर अंदर कर देंगे।” घटना के बाद पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

...................... डिजिटल अरेस्ट’ का जाल! रिटायर्ड डॉक्टर से ₹1.55 करोड़ की ठगी, साइबर ठगों का नया खेल!! लखनऊ में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर रिटायर्ड महिला डॉक्टर से ₹1.55 करोड़ की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खुद को ATS और NIA अधिकारी बताकर ठगों ने डराया और पैसे ट्रांसफर करा लिए। साइबर ठग अब जांच और गिरफ्तारी का डर दिखाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोई भी एजेंसी फोन पर डिजिटल अरेस्ट नहीं करती OTP, बैंक डिटेल्स और पैसे किसी को न दें संदिग्ध कॉल तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर रिपोर्ट करें!

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.