दिल्ली में नकली Eno पाउडर और NESCAFE कॉफी बनाने की 2 अवैध फैक्ट्रियां पकड़ी गई हैं।
1 लाख Eno शैशे, 50 हजार NESCAFE कॉफी शैशे, 500 KG कॉफी पाउडर, 2 ड्रम एसिड सहित कच्चा माल मिला।
आरोपी नितिन भारद्वाज, संजय बंसल, उत्तम दास, पापाई दास गिरफ्तार हैं।
कई बार आप सोचते होंगे कि Eno पीकर भी पेट की गैस नहीं जा रही। हो सकता है कि आप नकली वाला Eno पीए हों
........................................ सड़क दुर्घटना में दो की मौत एक गंभीर रूप से घायल डामड गंज डामड गंज घाटी जिसे दुर्घटना बहुल क्षेत्र माना जाता है आए दिन ऐसी दुर्घटनाएं होती ही रहती हैं इसी क्रम में अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक ने बाइक को टक्कर मारा जिसमें दो की दुर्घटना स्थल पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया मौका पाकर ट्रक चालक दुर्घटना स्थल से फरार हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश रीवा थाना सुहागी क्षेत्र के रहने वाले लक्ष्मी नारायण पाल उम्र लगभग 55 वर्ष और अंकित पाल उम्र लगभग 20 वर्ष एवं हरिशंकर पाल लगभग 50 वर्ष तीनों लोग वैवाहिक कार्यक्रम से वापस जा रहे थे स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम लहुरिया दह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रेलर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई और बाइक चालक अंकित पाल हेलमेट लगाने की वजह से बच गया लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गया भीषण सड़क हादसा रहा मौके का फायदा उठाकर ट्रक चालक फरार हो गया घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अंकित पाल को मंडलीय अस्पताल भेजा गया इस संदर्भ में पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है
................................................................................................. मीरजापुर पुलिस —प्रेस नोट— दिनांकः 21.04.2026 थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा ₹ 25 हजार के ईनामिया शातिर अभियुक्त गिरफ्तार — अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । दिनांक 21.04.2026 को थाना अहरौरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-202/2025 धारा 3(1) उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि. से सम्बन्धित ₹ 25 हजार के ईनामियां वांछित अभियुक्त पंकज कश्यप पुत्र मदन कुमार निवासी शास्त्री पार्क उस्मानपुर जनपद पूर्वी दिल्ली, दिल्ली को थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत लखनियादरी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त — पंकज कश्यप पुत्र मदन कुमार निवासी शास्त्री पार्क उस्मानपुर जनपद पूर्वी दिल्ली, दिल्ली, उम्र करीब 27 वर्ष । पंजीकृत अभियोग — मु0अ0सं0-202/2025 धारा 3(1) उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि. थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर । आपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0-55/2025 धारा 60/63 आबकारी अधि. 318(4),319(2),336(3),338,340(2),317(2) बीएनएस थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम — उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह मय पुलिस टीम थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर
.............................. सराहनीय कार्यःमीरजापुर पुलिस दिनांकः 21.04.2026 1. थाना को0कटरा पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने, धमकी व गाली-गलौज के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्ता गिरफ्तार — थाना को0कटरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 16.04.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादिनी के नाबालिग पुत्र को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-102/2026 धारा 137(2),352,351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी को0कटरा को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0कटरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 21.04.2026 को उप निरीक्षक चन्द्रभान सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्ता अंजली पुत्री रमेश निवासिनी सहदेईया बैढ़ाड थाना कर्मा जनपद सोनभद्र को अंतर्गत धारा 137(2),87,352,351(3) बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । 2.थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार— “अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना राजगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0-56/2026 धारा 3(1)उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप(निवारण) अधिनियम में बड़ी कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 21.04.2026 को निरीक्षक नरेन्द्र कुमार राय मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त विक्की साहनी पुत्र राम लखन निवासी धनुपुर थाना हण्डिया जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । 3. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 05 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है — थाना को0देहात -04 थाना लालगंज-01 ................................................... उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी व शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यवस्थों के सम्बन्ध में बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश मीरजापुर 21 अप्रैल 2026- उत्तर प्रदेश होमगार्डस के पदों पर एनरोलमेंट-2025 की प्रस्तावित लिखित परीक्षा जो दिनांकः 25, 26 व 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जानी है। परीक्षा को निष्पक्ष, शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने को दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासनी सभागार कक्ष में सम्बन्धित अधिकारी/कर्माचारीगण के साथ गोष्ठी की गयी । इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा को उत्तर प्रदेश शासन की अपेक्षाओं के अनुरूप सम्पादित कराने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.