थाना जमालपुर पुलिस द्वारा 850 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं , उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 19.04.2026 को उप-निरीक्षक जय प्रकाश यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना जमालपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सरसा से एक अभियुक्त मु0तौफिक पुत्र स्व0 इदू निवासी ग्राम रमईपट्टी थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 850 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-68/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
...................................... थाना जिगना पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना जिगना, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 17.04.2026 को वादिनी मालती देवी पत्नी स्व0 जटाशंकर चौबे निवासिनी गोगांव थाना जिगना जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तो के विरूद्ध गैर इरादतन हत्या के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना जिगना पर मु0अ0सं0-66/2026 धारा 105 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई , अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी जिगना को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जिगना पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 19.04.2026 को उप निरीक्षक अवधेश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों 01. बृजेश तिवारी पुत्र रविन्द्र तिवारी व 2. अजय तिवारी पुत्र ताड़कनाथ तिवारी निवासीगण गोगांव थाना जिगना जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया
...................................... थाना चुनार पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 17.04.2026 को मनीष कुमार विश्वकर्मा पुत्र कृष्ण कुमार विश्वकर्मा निवासी बभनिया थाना राजातालाब जनपद वाराणसी द्वारा नामजद अभियुक्तो के विरूद्ध वादी की बहन को उसके ससुराल वालो द्वारा हत्या करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-152/2026 धारा 103(1),238,3(5) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी चुनार को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 19.04.2026 को प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह व उप निरीक्षक शिवप्रकाश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों 01. सिन्टू विश्वकर्मा पुत्र माता प्रसाद विश्वकर्मा व 2. पुनवासी विश्वकर्मा पुत्र माता प्रसाद विश्वकर्मा निवासीगण रामगढ़ थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया
............................ जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 03 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः19.04.2026 को थाना को0शहर पुलिस द्वारा 01, थाना पड़री पुलिस द्वारा 01 व थाना चुनार पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी (कुल 03 वारंटी) को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.