News Express

ब्रेकिंग न्यूज चुनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत अदलपुरा पुलिस चौकी क्षेत्र के कुशहा गांव निवासी मख्खड़ यादव के गांव के बाहर बने मड़हे में शार्ट सर्किट से आग लग गई।आग की चपेट में आने से मड़हे में बंधें 6

ब्रेकिंग न्यूज 
चुनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत अदलपुरा पुलिस चौकी क्षेत्र के कुशहा गांव निवासी मख्खड़ यादव के गांव के बाहर बने मड़हे में शार्ट सर्किट से आग लग गई।आग की चपेट में आने से मड़हे में बंधें 6बकरों की मौत हो गई।साथ ही उसमें रखी मोटरसाइकिल व मटर के बीज जल कर राख हो गई। घटना की जानकारी होने पर अदलपुरा चौकी प्रभारी कुमार संतोष मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने में सफल रहे।

........................... मीरजापुर में सियासी सुलह: विरोध के बावजूद श्यामसुंदर केसरी ने नितिन केसरवानी को किया माफ, भाजपा ने दिया टिकट मीरजापुर की स्थानीय राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी और नितिन केसरवानी के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद अब समाप्त हो गया है।जानकारी के अनुसार, नितिन केसरवानी द्वारा पूर्व में श्यामसुंदर केसरी के खिलाफ कई बार गाली-गलौज की गई थी और उनके विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। इतना ही नहीं, नितिन केसरवानी द्वारा श्यामसुंदर केसरी के खिलाफ कई अनैतिक गतिविधियां भी की गई थीं, जिससे दोनों के बीच संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए थे। हालांकि, भाजपा जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज की पहल पर हाल ही में श्यामसुंदर केसरी के आवास पर दोनों के बीच समझौता कराया गया। इस दौरान श्यामसुंदर केसरी ने बड़े दिल का परिचय देते हुए सभी गिले-शिकवे भुलाकर नितिन केसरवानी को माफ कर दिया। समझौते के बाद भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने भी बड़ा फैसला लेते हुए नितिन केसरवानी को मीरजापुर नगर पालिका के बुंदेलखंडी वार्ड नंबर 36 के उपचुनाव के लिए पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है

News Image

.............................. मुख्यमंत्री लघु सिंचाई ब्लास्ट कूंप योजना के तहत कराये गये कार्य में घोर लापरवाही, पीड़ित ने दर्ज कराई, सीएम पोर्टल पर शिकायत। विकास खंड राजगढ़ के ग्राम पंचायत मटिहानी में मुख्यमंत्री लघु सिंचाई ब्लास्ट योजना के तहत प्राप्त कूंप की खुदाई में कार्रदाई संस्था के द्बारा घोर लापरवाही की गई है। कूंप की खुदाई, 8 मीटर व कूंप की चुनाई एक ढोके से की गई है। जबकि सरकारी प्रावधान है कि कूंप की खुदाई 14 मीटर व चुनाई दो ढोके से किया जाय। कार्यवाई संस्था कैसे लघु किसान के लघु सिंचाई कूंप ब्लास्ट योजना का कार्य मानक विहिन कराके पैसे का भुगतान कर बंदरवाट कर लिया। संबंधित चूप है। मामला मटिहानी गाँव के लघु किसान केशनाथ सिंह का है। किसान किसी तरह भाग दौड़ अथक परिश्रम करके मुख्यमंत्री लघु सिंचाई ब्लास्ट कूंप योजना के तहत लाभांवित हुआ। लेकिन ठेकेदार व कार्यदाई संस्था कूंप का कार्य मानक विहिन कराके बजट का पैसा ऐंड लिये। किसान न तीर घाट का हुआ न मीर घाट का कूप का कार्य मानक विहिन होने से कूंप में न पानी है। और न कूंप की चुनाई ठोस कराई गयी है। कूंप का कार्य गैरजिम्मेदाराना तरीके से कराऐ जाने के कारण किसान इस गर्मी के महीने में कूंप के पास जाने पर असहज महसूस कर रहा है। उसका कहना कूंप के चुनाई पर विस्वास नहीं है। कभी भी कूंप भरभरा कर गिर सकता है। उसकी व उसके परिवार की जान जा सकती है।ऐसा भी नहीं कि पीड़ित इस मामले की जांच कराने के लिए ब्लॉक से लेकर मुख्यालय तक संबंधितों के गुहार न लगाया हो ।लेकिन संबधितो के सर पर जूं तक नहीं डोले। हर जगह गुहार व फरीयाद लगाकर थका, हारा पीड़ित ने सीएम पोर्टल पर फरियाद लगाई, जो शिकायत सन्दर्भ संख्या 40019926006254 है। पोर्टल पर शिकायत पडते ही, नींद से जागे संबंधित फरियादी को दबाने की कोशिश में लगे हैं। मानक अनुरूप कार्य करने की सहमति देने के लिए पीड़ित को दबाव दिया जा रहा है। पीड़ित जिलाधिकारी से इस मामले की निस्पक्ष जांच कराने की गुहार लगाई है। देखना है कि मामले मे न्याय मिलता है कि एक कमजोर, मजलूम फिर से सताया जायेगा

News Image

............................ पानी के तलाश में भटककर कोन गढवा में पहुंचा सात फीट का मगरमच्छ, गाँव में मचा अफरातफरी। , राजगढ़ मीरजापुर सुकृत वन क्षेत्र के कोन गढवा गाँव में गुरुवार की रात 11 बजे के लगभग उस समय अफरातफरी मच गई। जब गाँव निवासी राजा सिंह के घर के सामने सड़क पार करते हुए। सात फीट का मगरमच्छ ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों को पहुचने पर मगरमच्छ भागकर पास के गेहूं खेत में चला गया।भारी संख्या में ग्रामीण ने मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ पकड़ में नहीं आया। गाँव निवासी राजा सिंह सुकृत वन क्षेत्राधिकारी हिमांशु कुमार को सूचना दिया। वन क्षेत्राधिकारी के सूचना पर मौके पर पहुचे अपने टीम के साथ बीट बन‌ दरोगा आंनद यादव रेस्क्यू कर कड़ी मस्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकडा । इस संबंध में बीट वन दरोगा आनंद यादव ने बताया कि कोन गढवा में पानी की तलाश में कहीं से भटककर सात फीट का मगरमच्छ आ गया है। सुरक्षित पकड लिया गया है। इस मामले में कैमूर वन्य टीम को सूचित किया गया है। आने पर मगरमच्छ को सुपुर्द कर दिया जायेगा

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.