News Express

ब्रेकिंग खलिहान मे रखा 10 बिगहा की रहर जल कर हुई राख महोगढी थाना ड्रमंडगंज का मामला

ब्रेकिंग 

खलिहान मे रखा 10 बिगहा की रहर जल कर हुई राख

महोगढी थाना ड्रमंडगंज का मामला

........................................... जमीन विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या थाना जिगना क्षेत्र के ग्राम गोगांव में जमीन विवाद को लेकर युवक की हत्या 17 अप्रैल की देर रात लगभग 12 बजे की बताई जा रही है घटना गांव निवासी मालती देवी के खेत से कुछ लोग जेसीबी मशीन द्वारा मिट्टी निकाल रहे थे। मीरजापुर इस दौरान मालती देवी के पुत्र दिनेश चौबे ने इसका विरोध किया। खनन माफियाओं ने दिनेश चौबे के साथ मारपीट की और उसके सीने पर गंभीर प्रहार किए घटना के बाद घायलावस्था में दिनेश चौबे किसी तरह घर पहुंचे, जहां उनकी हालत बिगड़ने लगी परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

.................................... मीरजापुर : अवैध मिट्टी की खुदाई रोकना युवक को पड़ा भारी अवैध मिट्टी खनन माफियाओं पर जिला प्रशासन की चुप्पी जनपद के कई थाना क्षेत्र में अवैध खनन परिवहन जोरों पर पट्टीदारों ने पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट मृतक युवक की मां ने हत्या करने का लगाया आरोप अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा पुलिस परिजनों से तहरीर लेकर जांच जुटी जिगना थाना क्षेत्र के गोगांव गांव की घटना

....................... अंबेडकर जयंती पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने महुवरिया के दलित बस्ती में किया घर-घर संपर्क मीरजापुर। डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने नगर के पूर्वी मंडल महुवरिया वार्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दलित बस्ती में घर-घर जनसंपर्क कर केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में बताया और पत्रक भी वितरित किया।इस मौके पर भाजपा नेता ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर महुवरिया के दलित बस्ती में घर घर संपर्क किया गया है। डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के सपने को साकार करने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है।केंद्र और राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजना बिना भेदभाव,जातिगत से ऊपर उठकर "सबका-साथ सबका- विकास" की तर्ज पर लाभान्वित किया जा रहा है।देश में करोड़ों लोगों को पीएम आवास, उज्जवला योजना,आयुष्मान कार्ड बनाया गया है।आज बाबा साहब के दिए गए संविधान से ही देश चल रहा है,आम लोगों को उनका हक अधिकार मिल रहा है।भाजपा सरकार अंबेडकर जी के सपने और सिद्धांतों पर कार्य कर देश को विकसित भारत की ओर अग्रसर कर रही है।इस मौके पर संयोजक नगर उपाध्यक्ष भाजपा पूर्वी मण्डल राजेश सोनकर,नगर उपाध्यक्ष भाजपा पूर्वी मण्डल अमित चंदेल,नामित सभासद श्याम सिंह,नगर मंत्री भाजपा पूर्वी मण्डल सौरभ गुप्ता,नगर मंत्री भाजपा पूर्वी मण्डल सुनील मोदनवाल,पूर्व नगर महामंत्री भाजपा सोनू प्रकाश दुबे,सभासदपति कमलेश मौर्या,सभासद नीरज गुप्ता,सेक्टर संयोजक राजेंद्र कुशवाहा,जगदीश सोनकर,देवी प्रसाद गुप्ता,अभिषेक यादव,राम जी यादव,आशुतोष पाण्डेय,भगवान दास,संजय यादव,आदित्य सेठ,अंकित धवन,ऋषि सोनी,सूरज सोनकर, हर्ष राठौर,अक्षत गुप्ता,सत्यम गौतम,मंगल,कन्हैया गुप्ता,लालमनी,महेन्द्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.