News Express

ब्रेकिंग  मीरजापुर  थाना चिल्ह अंतर्गत चौकी टेढ़वा, मटिया चेकसारी गांव गंगा नदी में स्नान करते समय दो लोगों की डूबने की सूचना

ब्रेकिंग 

मीरजापुर 

थाना चिल्ह अंतर्गत चौकी टेढ़वा, मटिया चेकसारी गांव गंगा नदी में स्नान करते समय दो लोगों की डूबने की सूचना

गंगा नदी में स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से दो लड़कियों की डूबने की सूचना प्राप्त हो रही है मौके पर थाना चिल्ह पुलिस रवाना हुई

......................... [4:05 pm, 15/4/2026] H Papa Ji: BREAKING NEWS MIRZAPUR

.................................. सराहनीय कार्यःमीरजापुर पुलिस दिनांकः 15.04.2026 *1. थाना को0देहात पुलिस द्वारा युवती को बहला फुसलाकर भगाने एवं धर्म संपरिवर्तन के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार — थाना को0देहात जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 14.04.2026 को एक महिला द्वारा नामजद के विरूद्ध वादी की पुत्री को बहला फुसला कर भगाने व धर्म परिवर्तना के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-177/2026 धारा 87 बीएनएस व 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधि. पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी तथा अपहृता की बरामदगी करने हेतु थानाध्यक्ष को0देहात को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पुलिस द्वारा पूर्व में अपहृता को बरामद कर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 15.04.2026 को उपनिरीक्षक मुनीम गुप्ता मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त टमाटर उर्फ मोनू पुत्र शमसू निवासी मलीन बस्ती रमईपट्टी थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को अन्तर्गत धारा 87 बीएनएस व 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । 2-थाना जमालपुर पुलिस द्वारा कुल 22 अदद ट्रेटा पैकेट देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार— अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 14.04.2026 को क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना जमालपुर पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर के सूचना के आधार पर दबिश देकर 01 अभियुक्त कृष्ण कुमार पुत्र मिठाई लाल गुप्ता निवासी ग्राम ओड़ी थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को 22 अदद ट्रेटा पैकेट अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0- 64/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई । 3. थाना जमालपुर पुलिस द्वारा अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार — अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 15.04.2025 को उप-निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह चौकी प्रभारी डवक मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना जमलापुर क्षेत्र से अभियुक्त सूरज माली पुत्र रमेश माली निवासी वंशीपुर बबुरी जनपद चन्दौली को 01 अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-65/2026 धारा 4/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । 4. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 34 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है — थाना विंध्याचल-04 थाना चील्ह-02 थाना को0देहात-05 थाना पड़री-07 थाना कछवां-02 थाना अदलहाट-03 थाना जमालपुर-03 थाना लालगंज-02 थाना अहरौरा-03 थाना मड़िहान-03

.................................. उत्तर प्रदेश- CM योगी ने लखनऊ में टाटा मोटर्स प्लांट में निर्मित 10 लाखवीं गाड़ी का फ्लैग ऑफ किया !! CM योगी सायंकाल महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में विकसित भारत - विकसित उत्तर प्रदेश- 2047 कार्यक्रम में शामिल होंगे !! ** बिहार - बिहार में भाजपा की बहुप्रतीक्षित शपथ संपन्न - बिहार में सम्राट राज का आगाज,सम्राट चौधरी ने CM पद की शपथ ली- JDU विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली !! ** कर्नाटक - कर्नाटक में बोले PM मोदी - भारत, हजारों वर्षों से चलती आ रही एक जीवंत सभ्यता है- PM मेरा पहला आग्रह है कि हम सभी पानी बचाने और उसके बेहतर प्रबंधन का संकल्प लें, मेरा दूसरा आग्रह पेड़ और प्रकृति से जुड़ा है,एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत करोड़ों लोगों ने अपनी माताओं के नाम पर पेड़ लगाए हैं। हम भी अपनी मां के सम्मान में पेड़ लगाएं और धरती माता की रक्षा का संकल्प लें- PM मेरा तीसरा आग्रह स्वच्छता को लेकर है,धार्मिक स्थल हो, सार्वजनिक स्थान हो, गांव हो या शहर, हर जगह स्वच्छता बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है, मेरा चौथा आग्रह स्वदेशी और आत्मनिर्भरता से जुड़ा है,हम भारतीय उत्पादों को अपनाएं, भारतीय मैन्युफैक्चरर्स और उद्योगों को मजबूत करें,मेरा पांचवां आग्रह देश की सुंदरता को देखने से जुड़ा है,हम अपने देश को जानें, घूमें और डोमेस्टिक टूरिज्म को बढ़ावा दें - PM मेरा छठा आग्रह किसानों से है कि वे प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ें,मेरा सातवां आग्रह स्वस्थ खानपान से जुड़ा है,भोजन में तेल की मात्रा 10% कम करने का भी प्रयास करें - PM मेरा आठवां आग्रह योग, खेल और फिटनेस से जुड़ा है,हम सभी को इन्हें अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए,मेरा नौवां आग्रह सेवा भावना से जुड़ा है- PM

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.