News Express

मीरजापुर,पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक थाना को0शहर पर नियुक्त महिला आरक्षी पारूल श्रीवास्तव व आरक्षी दिलीप कुमार को साइबर सुरक्षा व IGRS में सराहनीय कार्य करने पर प्रोत्साहन स्वरूप नगद पुरस्कार से प

मीरजापुर,पुलिस अधीक्षक  अपर्णा रजत कौशिक थाना को0शहर पर नियुक्त महिला आरक्षी पारूल श्रीवास्तव व आरक्षी दिलीप कुमार को साइबर सुरक्षा व IGRS में सराहनीय कार्य करने पर प्रोत्साहन स्वरूप नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर किया गया सम्मानित एवं दी गयी शुभकामनाएं 

................................................. सुबह 11 बजे की बड़ी खबरें...................* ➡ देहरादून- उत्तराखंड में LPG आपूर्ति में सुधार को लेकर बैठक हुई, 63,854 घरेलू सिलेंडरों की रिकॉर्ड आपूर्ति की गई, कमर्शियल सिलेंडर वितरण में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई, सचिव खाद्य ने सप्लाई तेज करने के निर्देश दिए, चारधाम यात्रा से पहले गैस आपूर्ति पर फोकस किया गया, ग्रामीण क्षेत्रों में बुकिंग समस्या पर सवाल उठे, अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई करते हुए 19 FIR दर्ज की गईं, 7 गिरफ्तार हुए और 1000 से ज्यादा सिलेंडर जब्त किए गए, PNG नेटवर्क विस्तार तेज किया गया और नए कनेक्शन जारी किए गए, सरकार का लक्ष्य हर घर तक सुगम गैस आपूर्ति सुनिश्चित करना है ➡ प्रतापगढ़- 25 हजार के इनामी हत्यारोपी से मुठभेड़ हुई, मुठभेड़ में आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में हत्यारोपी को गोली लगी, 25 हजार का इनामी विवेक पांडेय अरेस्ट किया गया, दूसरा इनामी आरोपी विपिन तिवारी भी गिरफ्तार हुआ, दोनों के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए, विवेक पर 7 और विपिन पर 2 केस दर्ज हैं, STF और अंतू पुलिस की बैजलपुर में संयुक्त कार्रवाई रही ➡ अमरोहा- शराब दुकान के सेल्समैन से लूट का खुलासा हुआ, दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया, आरोपियों से 11700 रुपये नगद और तमंचा बरामद हुआ, लूट में प्रयुक्त बाइक भी पुलिस ने बरामद की, आरोपियों को बान नदी पुल से गिरफ्तार किया गया, थाना अमरोहा देहात पुलिस को सफलता मिली ➡ बदायूं- चलती कार में अचानक आग लग गई, हादसे में एक विवाहिता की जलकर दर्दनाक मौत हो गई, पति भी गंभीर रूप से झुलस गया, उसैहत थाना क्षेत्र में यह दर्दनाक हादसा हुआ ➡ कुशीनगर- 5 वर्षीय बच्ची से स्कूल में रेप की वारदात सामने आई, परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया, डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया, परिजनों ने टीचर पर गंभीर आरोप लगाए, पुलिस मामले की जांच में जुटी है, तरयासुजान थाना क्षेत्र का मामला ➡ देहरादून- चारधाम यात्रा में ATS की तैनाती की गई, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में स्क्वाड तैनात होंगे, यात्रा सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए, दो ADG और 4 IG यात्रा मार्ग का निरीक्षण करेंगे, IG गढ़वाल को नोडल अधिकारी बनाया गया, राजीव स्वरूप यात्रा की निगरानी संभालेंगे, ADG लॉ एंड ऑर्डर गंगोत्री धाम जाएंगे, STF और अन्य अधिकारी भी जिम्मेदारी संभालेंगे ➡ ग्रेटर नोएडा- दादरी में चोरों के हौसले बुलंद, घर के बाहर खड़ी कार के चारों टायर चोरी कर लिए गए, 18 दिन पहले खरीदी गई गाड़ी को निशाना बनाया गया, वारदात के बाद आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी ➡ रायबरेली- डायग्नोस्टिक सेंटर पर 10 हजार का जुर्माना लगाया गया, मरीज को गुमराह करने पर कार्रवाई हुई, उपभोक्ता अदालत ने जुर्माना लगाया, गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देने का मामला सामने आया, मिडास स्कैन एंड लैब पर आरोप लगा, शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला ➡ लखनऊ- गाजियाबाद को इंटीग्रेटेड अर्बन हब बनाने की योजना, 2200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट के तहत विकास होगा, पश्चिमी यूपी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनेगा, एरोसिटी, मॉल, बिजनेस हब और कन्वेंशन सेंटर विकसित होंगे, रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा ➡ हापुड़- 50 गरीब कन्याओं को साइकिल वितरित की गई, ज्योतिबा राव फुले जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ, स्कूली छात्राओं को साइकिल देने की योजना है, कार्यक्रम सदर विधायक के आवास पर हुआ ➡ मेरठ- झुग्गी झोपड़ी में आग लगने से हड़कंप मच गया, घर का सामान और नकदी जलकर राख हो गई, एक बुजुर्ग महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई, आग के कारणों की जांच जारी है ➡ बदायूं- 6 वर्षीय बच्ची से रेप के बाद हंगामा हुआ, लोगों ने हाईवे जाम कर दिया, अस्पताल से लौटते समय वारदात का आरोप है, पुलिस और प्रशासन ने समझाकर जाम खुलवाया ➡ झांसी- ITI में एंटी करप्शन टीम की रेड हुई, अनुदेशक रेनू वर्मा को 6000 रुपये लेते गिरफ्तार किया गया, एडमिट कार्ड के नाम पर वसूली का आरोप था, अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है ➡ जालौन- सड़क पर लड़ते सांडों से बाइक टकरा गई, हादसे में युवक की मौत हो गई, पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं, घायलों का इलाज जारी है ➡ देवरिया- रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी है ➡ आगरा- दो पक्षों में पथराव और मारपीट हुई, वीडियो वायरल हुआ, 36 नामजद और 25 अज्ञात पर केस दर्ज, 6 लोग गिरफ्तार किए गए ➡ इटावा- यूट्यूबर कन्हैया यादव कबीरा का वीडियो वायरल हुआ, 3 राइफल के साथ धमकी देने का आरोप है, अधिवक्ताओं ने गिरफ्तारी की मांग की ➡ कानपुर- सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, दो बाइकों की टक्कर में यह हादसा हुआ, 2 घायल अस्पताल में भर्ती हैं ➡ झांसी- सिपाही दिनेश कुमार सस्पेंड किया गया, महिला से अभद्रता और थप्पड़ मारने का आरोप था, जांच सीओ सिटी को सौंपी गई ➡ सहारनपुर- पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया, भारी मात्रा में कॉपर तार और नकदी बरामद हुई, शादाब और नौशाद गिरफ्तार हुए ➡ अमेठी- 11 साल पुराने दहेज हत्या मामले में सजा सुनाई गई, पति और ससुर को 8-8 साल की सजा मिली, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला ➡ फिरोजाबाद- दो रोडवेज बसों की जोरदार टक्कर हुई, एक दर्जन यात्री घायल हो गए, कई यात्री सड़क पर भी घायल हुए ➡ श्रावस्ती- कई घरों में भीषण आग लग गई, गृहस्थी जलकर राख हो गई, दमकल ने आग पर काबू पाया ➡ देहरादून- मुख्यमंत्री धामी का नैनीताल दौरा तय हुआ, कानून व्यवस्था को लेकर हाई लेवल मीटिंग होगी ➡ अमेरिका- आर्टेमिस II मिशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ, अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित लौटे, चंद्रमा की 10 दिन की यात्रा खत्म हुई

............................... UP में 5 मंडलों के #कमिश्नर जल्द बदलेंजायेगे ! ..................................... #UP में 22 से ज्यादा जिलों के #जिलाधिकारी बदले जाएंगे !! ..............................UP में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही !!

............................ मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह अपने ऊपर जानलेवा हमले की आशंका पहले ही जता चुके थे। इसके बाबत उन्होंने पुलिस को एप्लीकेशन भी दिया था परंतु उक्त एप्लीकेशन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नतीजा आज उनकी हत्या हो गई। दिनदहाड़े एक वकील की हत्या ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हत्या होने के बाद जिले के आलाअधिकारी जो तत्परता दिखाने का प्रयास कर रहे हैं ,वैसी तत्परता आलाअधिकारियों द्वारा उनके एप्लीकेशन पर दिखाई गई होती तो शायद उनकी जान बच जाती। पुलिस जल्द से जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करे। अधिवक्ता समाज गरीब,असहाय और शोषित व वंचित को न्याय दिलाने का कार्य करता है लेकिन अधिवक्ता समुदाय ही सुरक्षित नहीं है। दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या यह दर्शाता है कि पुलिस प्रशासन अपने कार्य के प्रति गंभीर नहीं है और यह पुलिस प्रशासन पर एक सवालिया निशान है। इसी प्रकार से दिनांक 9 4.2026 को सायं कल लगभग 5:00 बजे कजरहवा का पोखरा थाना कोतवाली शहर जनपद मिर्जापुर का शातिर अपराधी राजेंद्र सोनकर जिसके ऊपर मिर्जापुर के विभिन्न थानों में हत्या समेत कई मुकदमे दर्ज हैं मेरे घर पर आकर मेरे पत्नी को मेरी हत्या कराने की धमकी दे चुका है, पूर्व में भी वह कचहरी में आकर मेरी चौकी पर और कई बार घर पर आकर धमकी दे चुका है जिसकी सूचना मैंने चौकी व थाना में दे चुका हूं लेकिन कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई। कल दिनांक 10.4.2026 को हमने 9 .4 .2026 के धमकी के संबंध में जनपद मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक महोदय से मिलकर एक लिखित सूचना भी दिया है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। राजीव कृष्ण सिंह (नन्हे सिंह) एडवोकेट सदस्य, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मिर्जापुर पुत्र स्व श्री हरिहर सिंह एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मिर्जापुर मोबाईल नंबर 9336938701

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.