News Express

PWD में इंजीनियर बनाम IAS: कमिश्नर रैंक के मुख्य अभियंता से नीचे डीएम अध्यक्ष, बढ़ा असंतोष*

PWD में इंजीनियर बनाम IAS: कमिश्नर रैंक के मुख्य अभियंता से नीचे डीएम अध्यक्ष, बढ़ा असंतोष*

*लखनऊ, मार्च 2026।*
उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (PWD) में जारी एक हालिया शासनादेश ने विभागीय व्यवस्था में छिपे उस सच को फिर उजागर कर दिया है, जिसकी चर्चा लंबे समय से होती रही है—**
इंजीनियरिंग कैडर पर IAS का बढ़ता वर्चस्व।*

वीआईपी विजिट से जुड़े कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था के लिए बनाए गए फंड के उपयोग हेतु गठित जिला स्तरीय समिति में जिलाधिकारी (DM) को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि लोक निर्माण विभाग के *मुख्य अभियंता*, जिन्हें कमिश्नर स्तर का अधिकारी माना जाता है, को मात्र सदस्य के रूप में रखा गया है!!

*रैंक में वरिष्ठ, भूमिका में जूनियर?*

यही व्यवस्था अब सवालों के घेरे में है।
PWD के अंदर यह चर्चा तेज है कि एक तरफ मुख्य अभियंता रैंक और अनुभव दोनों में उच्च स्तर पर होते हैं, वहीं दूसरी तरफ उनसे नीचे रैंक के प्रशासनिक अधिकारी—जिलाधिकारी—को निर्णय लेने की कमान दे दी गई है!!

*“IAS हावी, इंजीनियर साइडलाइन?”*

विभागीय हलकों में इसे सीधे तौर पर IAS वर्चस्व से जोड़कर देखा जा रहा है। इंजीनियरों का कहना है कि:
तकनीकी कार्यों की पूरी जिम्मेदारी PWD की होती है
* योजनाओं का डिजाइन, गुणवत्ता और क्रियान्वयन इंजीनियर तय करते हैं
* फिर भी अंतिम फैसले का अधिकार प्रशासनिक अधिकारियों के पास चला जाता है!!

इससे यह संदेश जाता है कि *नीतिगत और वित्तीय निर्णयों में इंजीनियरों की भूमिका सीमित होती जा रही है*, 
जबकि IAS अधिकारी पूरे सिस्टम पर हावी बने हुए हैं!!

ऐसे आदेशों का हस्र ये होता है कि जिले में इंजीनियर DM साहब की कठपुतली बनकर रहता है

PWD का यह मामला अब सिर्फ एक कमेटी गठन तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह उस बड़े सवाल को सामने लाता है—

News Image

...................................... मठना में टूटे खंभे के सहारे बिजली का हाईवोल्टेज तार दे रहा हादसे को दावत कछवा मिर्जापुर विकास खंड-जमालपुर में कंचनपुर मार्ग पर ग्राम-मठना के पास ग्यारह हजार लाइन का बिजली का पोल काफी दिनों से टूटा हुआ है।जिस पर बिजली विभाग के लोग जुगाड़ टेक्नोलॉजी के सहारे दूसरे खंभे में तार से बाध कर काम चला रहे हैं। बता दें कि इस खंभे पर हाईवोल्टेज का तार खींचा गया है और खंभे की जो स्थिति है वो काफी खतरनाक व जर्जर हैं।सड़क किनारे होने से कभी भी किसी वाहन से इस पोल को धक्का लग सकता है या तेज आंधी में भी ये बिजली का खंभा सड़क पर गिर सकता है।खंभे की जो स्थिति है कभी भी कोई बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता।इस समय गर्मी के मौसम में ज्यादातर आगजनी की घटनाएं बिजली के जर्जर तार-खंभों से निकली चिंगारी से ही देखने-सुनने को मिल रहा है,जो काफी चिंता का विषय है और इससे नुकसान का खामियाजा ज्यादातर किसान,मजदूर ही भुगत रहा हैं। व्यस्ततम सड़क के किनारे स्थित इस जर्जर खंभे से यदि कोई दुर्घटना होती है तो इसमें आगजनी से ज्यादा जनहानि होने की संभावना बनी हुई है,कभी भी कोई बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।इसलिए अन्न दाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह सहित रामराज सिंह,अवधेश सिंह,रामशरण सिंह,शशि सिंह,राजन गुप्ता,विनोद सिंह,अभिषेक सिंह,अमित सिंह,मनोज सिंह,विपीन सिंह,रहमान आदि लोगों द्वारा तुरंत इस जर्जर खंभे को बदलते हुए जमालपुर विकास खंड अंतर्गत आने वाले सभी जर्जर तार खंभों को दुरुस्त किए जाने की मांग किया जाता है

News Image

.................................. वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की 02 मोटर साइकिल, 11 इंजन, 03 चेचिस व मोटर साइकिल के पार्ट बरामद मिर्जापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान व वाहनों की चोरी एवं बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को0शहर पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । आज दिनांकः 07.04.2026 को थाना को0शहर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को जरिए मुखबिर प्राप्त सूचना के आधार पर थाना को0शहर क्षेत्रांतर्गत कचहरी तिराहे के पास से 01 व्यक्ति पवन कुमार विश्वकर्मा पुत्र प्रेमचन्द्र विश्वकर्मा निवासी ग्राम डेरवा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 01 चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त पवन उपरोक्त की निशानदेही पर उसके अन्य 03 साथियों महेश कुमार बिन्द पुत्र शोभनाथ बिन्द निवासी डेरवा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, रमेश केशरी पुत्र शिवपुजन केशरी निवासी गैपुरा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर व पिन्टु कुमार बिन्द पुत्र सुद्धू कुमार बिन्द निवासी थानीपुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 01 अन्य मोटर साइकिल (कुल 02 मोटर साइकिल), 11 अदद इंजन, 03 अदद कटी हुई चेचिस, 06 सेलेन्सर, 04 अदद मोटर साइचकिल की टंकी, 22 अदद मोटर साइकिल की रिंग व मोटर साइकिल के अन्य पार्ट्स बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-59/2026 धारा 317(2),317(4),317(5),3(5) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है । विवरण पूछताछ — गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि हम लोगों का एक संगठित गैंग है जोकि भिन्न-भिन्न स्थानों से मौका देखकर मोटरसाइकिलों की चोरी करते है तथा नम्बर प्लेट हटाकर उसे छिपाकर रखते है ताकि किसी को संदेह न हो । चोरी की मोटरसाइकिलों को एकत्रित कर उनके पार्टस को अलग-अलग काट देते है जिससे उसकी पहचान न हो सके तथा बेचने में भी आसानी हो । इस प्रकार से चोरी की मोटर साइकिलों को काट कर बेच देते है तथा जो धन प्राप्त होता है उसे आपस में बाट लेते है तथा उसी पैसे से अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करते है

News Image

................................... प्रसिद्ध संत स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का भव्य आगमन कछवा मे लगी भक्तों की भीड़ कछवां: बरैनी स्थित जगतानंद आश्रम में मंगलवार को उस समय भक्तिमय वातावरण बन गया, जब प्रसिद्ध संत स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का भव्य आगमन हुआ। आश्रम परिसर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ महाराज जी का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्वामी अड़गड़ानंद महाराज ने अपने प्रवचन में श्रीमद्भगवद्गीता के गूढ़ रहस्यों को सरल भाषा में समझाते हुए कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य आत्मकल्याण और ईश्वर की प्राप्ति है। उन्होंने कहा कि गीता का ज्ञान व्यक्ति को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है और जीवन की कठिनाइयों से पार पाने का मार्ग प्रशस्त करता है। सत्संग के दौरान उन्होंने भक्ति, साधना और सेवा के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। महाराज जी ने भावुक होकर कहा कि जगतानंद आश्रम उनकी तपोस्थली है, जहां उन्होंने लगभग 25 वर्षों तक कठोर तपस्या की है। उन्होंने सभी भक्तों से आश्रम से जुड़े रहने और आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उनके इस उद्बोधन से उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर में भजन-कीर्तन और सत्संग का आयोजन भी किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रवचन का लाभ उठाया और महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर नारद महाराज, पप्पू सिंह, दिनेश सिंह, पवन उपाध्याय, आकाश उपाध्याय सहित हजारों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में आश्रम समिति और स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.