News Express

.............................................. उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक: 22 प्रस्तावों का विस्तृत विवरण उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए 22 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। 1. PPP मॉडल से बस स्टेशनों का कायाकल्प उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) अपने बस स्टेशनों को आधुनिक बनाने के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल अपनाएगा। चरण: प्रथम चरण में 54 और द्वितीय चरण में 49 बस स्टेशनों का चयन। सुविधाएं: यहाँ होटल, रेस्टोरेंट, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और मल्टीलेवल पार्किंग विकसित होगी। अवधि: निजी निवेशक को 30 साल के लिए ऑपरेशन का अधिकार मिलेगा। रिटर्न: निवेशक को कुल परियोजना लागत का 150% तक लाभ कमाने की अनुमति होगी। 2. गोरखपुर (खजांची चौराहा) नया बस स्टेशन गोरखपुर के शहरी विस्तार को देखते हुए खजांची चौराहा पर एक अत्याधुनिक बस स्टेशन के निर्माण को मंजूरी दी गई है। क्षेत्रफल: 10,012 वर्गमीटर भूमि। लोकेशन: यह स्टेशन NH-91 के पास स्थित है, जिससे नेपाल और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। 3. हरदोई (शाहाबाद लिंक) बस स्टेशन विकास हरदोई जनपद में परिवहन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए नया बस स्टेशन बनेगा। लागत: लगभग ₹1260 करोड़ का प्रावधान। विशेषता: इसमें डिजिटल टिकटिंग प्रणाली, वीआईपी लाउंज और बड़ी शॉपिंग गैलरी शामिल होगी। यह शाहाबाद क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर करेगा। 4. स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना राज्य के युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए डिजिटल गैजेट्स का वितरण जारी रहेगा। लक्ष्य: इस चरण में 25 लाख टैबलेट वितरित करने का निर्णय। अब तक की प्रगति: सरकार अब तक लगभग 60 लाख स्मार्टफोन/टैबलेट बांट चुकी है। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा और कौशल विकास में डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देना है। 5. औद्योगिक निवेश (HLEC की मंजूरी) उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास नीति-2022 के तहत बड़े निवेश प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई है। कंपनियाँ: 10 प्रमुख कंपनियों को विशेष प्रोत्साहन पैकेज। प्रक्रिया: निवेश मित्र पोर्टल के जरिए पारदर्शी भूमि आवंटन और सब्सिडी वितरण। इससे प्रदेश में हजारों करोड़ का निवेश आएगा। 6. औद्योगिक प्रोत्साहन वितरण प्रणाली औद्योगिक इकाइयों को मिलने वाली सब्सिडी और वित्तीय लाभों की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। इसमें टैक्स में छूट और कैपिटल सब्सिडी शामिल है, ताकि उत्तर प्रदेश को 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' में शीर्ष पर रखा जा सके। 7. वनटांगिया गांवों को मालिकाना हक (ऐतिहासिक निर्णय) दशकों से हाशिए पर रहे वनटांगिया परिवारों को जमीन का कानूनी अधिकार दिया गया है। लाभार्थी: पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच और गोंडा के 5070 परिवार। अधिकार: अब ये परिवार अपनी भूमि पर मालिकाना हक पाएंगे और इसे बेच या विकसित कर सकेंगे। 8. कन्नौज (देविपुरा घाट) गंगा नदी पर पुल कन्नौज और हरदोई के बीच गंगा नदी पर एक विशाल पुल के निर्माण को मंजूरी मिली है। प्रभाव: इससे लगभग 40 लाख की आबादी को लाभ होगा। कनेक्टिविटी: कन्नौज, हरदोई और फर्रुखाबाद के बीच की दूरी कम होगी और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी। 9. उन्नाव – शुक्लागंज (नारायणी नदी) मार्ग उन्नाव और शुक्लागंज के बीच आवागमन को सुगम बनाने के लिए नारायणी नदी पर नए पुल और पहुंच मार्गों के निर्माण का प्रस्ताव पास हुआ है। यह क्षेत्र कानपुर के बेहद करीब होने के कारण आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण है। 10. शाहजहांपुर रोड चौड़ीकरण (राज्य मार्ग-29) राज्य मार्ग-29 पर यातायात के दबाव को कम करने के लिए चौड़ीकरण किया जाएगा। लंबाई: 28.30 किमी। लागत: ₹26,670.09 लाख। 11. नए राज्य विश्वविद्यालयों की स्थापना 'एक मंडल-एक विश्वविद्यालय' की नीति के तहत उन मंडलों में नए विश्वविद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है जहाँ अब तक राज्य विश्वविद्यालय नहीं थे। यह नई शिक्षा नीति-2020 (NEP) के अनुरूप है। 12. विस्थापित परिवारों का पुनर्वास (कानपुर देहात) कानपुर देहात के रसूलाबाद में बसे 99 बंगाली विस्थापित परिवारों के पुनर्वास को औपचारिक रूप दिया गया है। उनके पट्टे और लीज रेंट के नियमों को स्पष्ट किया गया है। 13. गोरखपुर में वानिकी एवं औद्योगिक विश्वविद्यालय प्रदेश का अपनी तरह का पहला "उत्तर प्रदेश वानिकी एवं औद्योगिक विश्वविद्यालय" गोरखपुर में स्थापित होगा। यह वानिकी (Forestry), कृषि और तकनीकी विषयों पर केंद्रित होगा। 14. विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन नए और मौजूदा विश्वविद्यालयों के बेहतर संचालन के लिए नियमों में बदलाव। इसमें 13 अध्यायों और 63 धाराओं को अपडेट किया गया है ताकि नियुक्तियों और प्रशासन में पारदर्शिता आए। 15. रूरल इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट स्कीम (ग्रामीण उद्योग) गाँवों से पलायन रोकने के लिए 403 ग्राम पंचायतों में औद्योगिक इकाइयां लगाई जाएंगी। बजट: ₹403 करोड़। लक्ष्य: अगले 10 वर्षों में ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाना। 16. श्रावस्ती में नया मेडिकल कॉलेज आकांक्षी जनपद श्रावस्ती में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु मेडिकल कॉलेज के निर्माण को मंजूरी। भूमि: 14.05 एकड़। लागत: ₹437.0021 करोड़। 17. विस्थापित परिवारों के लिए लीज रेंट स्पष्टीकरण (बिंदु 12 का विस्तार) - 1970 के बाद आए हिंदू बंगाली परिवारों के लिए पट्टे के शुल्क और लीज रेंट का निर्धारण किया गया ताकि उन्हें भविष्य में किसी कानूनी अड़चन का सामना न करना पड़े। 18. गोरखपुर वानिकी विश्वविद्यालय का शैक्षिक ढांचा इस विश्वविद्यालय में केवल पारंपरिक पढ़ाई नहीं होगी, बल्कि पर्यावरण, इको-टूरिज्म और स्थानीय संसाधनों के वैज्ञानिक उपयोग पर रिसर्च की जाएगी, जिससे स्थानीय युवाओं को सीधे रोजगार मिले। 19. विश्वविद्यालय संचालन हेतु कानूनी ढांचा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता और जवाबदेही तय करने के लिए विस्तृत वैधानिक नियमावली तैयार की गई है। 20. ग्रामीण विकास के तहत स्थानीय निवेश ग्रामीण औद्योगिक विकास योजना के अंतर्गत प्रत्येक चयनित ग्राम पंचायत में लगभग ₹10 लाख का निवेश किया जाएगा, जिससे सूक्ष्म उद्योगों (Micro Industries) को बल मिलेगा। 21. PMSSY के तहत चिकित्सा बुनियादी ढांचा श्रावस्ती मेडिकल कॉलेज का निर्माण केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना' (PMSSY) के तीसरे चरण के तहत किया जा रहा है, जिसमें केंद्र और राज्य का साझा सहयोग है। 22. मेडिकल कॉलेज हेतु स्वायत्त सोसाइटी का गठन मेडिकल कॉलेज के कुशल प्रबंधन और भर्ती प्रक्रिया को तेज करने के लिए एक 'सोसाइटी' का गठन किया गया है। यह सोसाइटी कॉलेज के दैनिक प्रशासन और वित्तीय प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होगी।

............................. मीरजापुर पुलिस प्रेस नोट दिनांकः 07.04.2026 थाना को0शहर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्जनपदीय शातिर वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की 02 मोटर साइकिल, 11 इंजन, 03 चेचिस व मोटर साइकिल के पार्ट बरामद — अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान व वाहनों की चोरी एवं बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को0शहर पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । आज दिनांकः 07.04.2026 को थाना को0शहर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को जरिए मुखबिर प्राप्त सूचना के आधार पर थाना को0शहर क्षेत्रांतर्गत कचहरी तिराहे के पास से 01 व्यक्ति पवन कुमार विश्वकर्मा पुत्र प्रेमचन्द्र विश्वकर्मा निवासी ग्राम डेरवा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 01 चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त पवन उपरोक्त की निशानदेही पर उसके अन्य 03 साथियों महेश कुमार बिन्द पुत्र शोभनाथ बिन्द निवासी डेरवा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, रमेश केशरी पुत्र शिवपुजन केशरी निवासी गैपुरा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर व पिन्टु कुमार बिन्द पुत्र सुद्धू कुमार बिन्द निवासी थानीपुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 01 अन्य मोटर साइकिल (कुल 02 मोटर साइकिल), 11 अदद इंजन, 03 अदद कटी हुई चेचिस, 06 सेलेन्सर, 04 अदद मोटर साइचकिल की टंकी, 22 अदद मोटर साइकिल की रिंग व मोटर साइकिल के अन्य पार्ट्स बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-59/2026 धारा 317(2),317(4),317(5),3(5) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है । विवरण पूछताछ — गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि हम लोगों का एक संगठित गैंग है जोकि भिन्न-भिन्न स्थानों से मौका देखकर मोटरसाइकिलों की चोरी करते है तथा नम्बर प्लेट हटाकर उसे छिपाकर रखते है ताकि किसी को संदेह न हो । चोरी की मोटरसाइकिलों को एकत्रित कर उनके पार्टस को अलग-अलग काट देते है जिससे उसकी पहचान न हो सके तथा बेचने में भी आसानी हो । इस प्रकार से चोरी की मोटर साइकिलों को काट कर बेच देते है तथा जो धन प्राप्त होता है उसे आपस में बाट लेते है तथा उसी पैसे से अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करते है । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण — 1.पवन कुमार विश्वकर्मा पुत्र प्रेमचन्द्र विश्वकर्मा निवासी ग्राम डेरवा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-36 वर्ष । 2.महेश कुमार बिन्द पुत्र शोभनाथ बिन्द निवासी डेरवा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-24 वर्ष । 3.रमेश केशरी पुत्र शिवपुजन केशरी निवासी गैपुरा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-26 वर्ष । 4.पिन्टु कुमार बिन्द पुत्र सुद्धू कुमार बिन्द निवासी थानीपुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही, उम्र करीब-25 वर्ष । पंजीकृत अभियोग — मु0अ0सं0-59/2026 धारा 317(2),317(4),317(5),3(5) बीएनएस थाना को0शहर जनपद मीरजापुर । विवरण बरामदगी— 02 मोटर साइकिल, 11 अदद इंजन, 03 अदद कटी हुई चेचिस, 06 सेलेन्सर, 04 अदद मोटर साइचकिल की टंकी, 22 अदद मोटर साइकिल की रिंग व मोटर साइकिल के अन्य पार्ट बरामद । आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण- 1. मु0अ0सं0-57/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना को0शहर जनपद मीरजापुर । 2. मु0अ0सं0-20/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना को0शहर जनपद मीरजापुर । 3. मु0अ0सं0-10/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना को0शहर जनपद मीरजापुर । 4. मु0अ0सं0-45/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना को0शहर जनपद मीरजापुर । 5. मु0अ0सं0-35/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना को0शहर जनपद मीरजापुर । 6. मु0अ0सं0-51/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना को0शहर जनपद मीरजापुर । 7. मु0अ0सं0-48/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना को0शहर जनपद मीरजापुर । 8. मु0अ0सं0-58/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना को0शहर जनपद मीरजापुर । गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम— थानाध्यक्ष दया शंकर ओझा मय पुलिस टीम थाना को0शहर जनपद मीरजापुर । उप-निरीक्षक मनोज कुमार राय चौकी प्रभारी अस्पताल व उप निरीक्षक धन्नजय सिंह चौकी प्रभारी कचहरी, थाना को0शहर मय पुलिस टीम । प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह सर्विलांस/एसओजी मय पुलिस टीम । सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 15,000 रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाता है

.............................................. मीरजापुर पुलिस प्रेस नोट दिनांकः07.04.2026 थाना को0कटरा पुलिस द्वारा कूटरचित/फर्जी दस्तावेज के माध्यम से अवैध रूप से भारत में निवास कर रहे 04 बांग्लादेशी गिरफ्तार, 04 अदद मोबाइल फोन सहित अन्य दस्तावेज बरामद — अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा वांछित/वारण्टी/इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी सहित संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को0कटरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग करते समय फर्जी दस्तवाजे के माध्यम से भारत में अवैध रुप से निवास कर रहे 04 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है । दिनांकः06.04.2026 को थाना को0कटरा पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थी कि इस दौरान रेलवे स्टेशन मीरजापुर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पर नजर पड़ी, संदेह होने पर पूछताछ की गयी तो उसने अपना नाम पता मो0 सबूज हुसैन पुत्र मो0 समसुलहक निवासी दनाजपुर थाना पीरगंज जिला ठाकुरगांव/ठाकुरगंज विभाग रंगपुर (प्रदेश) बंगलादेश बताते हुए यह भी बताया कि उसका भाई सब्बीर हुसैन जो बांग्लादेश से मुझे व 02 अन्य साथियों के साथ लाया है जो वर्तमान समय में डगमगपुर पड़ी मीरजापुर में प्रदीप सिंह के पी0के0 क्रेशर पर कार्य करते है । अभियुक्त की निशानदेही पर उपरोक्त क्रेशर प्लांट से 03 अन्य अभियुक्तों सब्बीर हुसैन पुत्र मो0समसुलहक निवासी दनाजपुर थाना पीरगंज जिला ठाकुरगंज विभाग रंगपुर(प्रदेश)बांग्लादेश, नरेशदास पुत्र सुनील दास ग्राम बाराबन्दर योगेन्दर बाबू मठ थाना कोतवाली दनाजपुर विभाग रंगपुर (प्रदेश)बांग्लादेश व जयदास पुत्र नमोचन्द्रदास ग्राम नरेशदादा के गांव बांग्लादेश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया । बरामद मोबाइलों से आधार कार्ड व पैन कार्ड, बांग्लादेश की वोटर आईडी व पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज बरामद हुए । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-94/2026 धारा 319(2),318(4),338,336(3),340(2),61(2) बीएनएस, 2/17 नागरिकता अधिनियम व 3/21 अप्रवास व विदेशियों विषयक अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है । विवरण पूछताछ — गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोग बांग्लादेश से दलाल को पैसे देकर सीमा/नदी पार कर पश्चिम बंगाल के रायगंज पहुंचे, वहां से कालियागंज रेलवे स्टेशन से ट्रेन के माध्यम से उ0प्र0 आगरा गए और काम की तलाश में आगरा से मीरजापुर आयें । जहां डगमगपुर पड़री में पी0के0 क्रेशर पर अपनी बांग्लादेशी पहचान छुपाकर काम करने लगे तथा सब्बीर व मो0सबूज ने फर्जी तरीके से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर ग्राम दसौती पोस्ट सौधी जिला कैमूर बिहार के पते पर अपना आधार कार्ड व पैन कार्ड बनवा लिया और तब से हम लोग प्रदीप सिंह के क्रेशर पर काम कर रहे थे । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण — 1.सब्बीर हुसैन पुत्र मो0समसुलहक निवासी दनाजपुर थाना पीरगंज जिला ठाकुरगंज विभाग रंगपुर(प्रदेश)बांग्लादेश,उम्र करीब-26 वर्ष। 2.मो0सबूज हुसैन पुत्र मो0समसुलहक निवासी दनाजपुर थाना पीरगंज जिला ठाकुरगंज विभाग रंगपुर(प्रदेश)बांग्लादेश,उम्र करीब-24 वर्ष। 3.नरेशदास पुत्र सुनील दास ग्राम बाराबन्दर योगेन्दर बाबू मठ थाना कोतवाली दनाजपुर विभाग रंगपुर (प्रदेश)बांग्लादेश,उम्र करीब-28 वर्ष। 4.जयदास पुत्र नमोचन्द्रदास ग्राम नरेशदादा के गांव बांग्लादेश, उम्र करीब-28 वर्ष। विवरण बरामदगी — 04 अदद मोबाइल फोन । मोबाइल से आधार कार्ड, पैन कार्ड, बांग्लादेश की वोटर आईडी व पासपोर्ट । पंजीकृत अभियोग — मु0अ0सं0-94/2026 धारा 319(2),318(4),338,336(3),340(2),61(2) बीएनएस, 2/17 नागरिकता अधिनियम व 3/21 अप्रवास व विदेशियों विषयक अधिनियम, थाना को0कटरा, मीरजापुर। गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय — भिन्न भिन्न स्थानों से, दिनांक 06.04.2026 को समय 22:00 बजे । गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम — उपनिरीक्षक वैद्यनाथ सिंह, थानाध्यक्ष को0कटरा, मीरजापुर । उपनिरीक्षक नन्हक सिंह, उपनिरीक्षक कृष्णकान्त त्रिपाठी, चौकी प्रभारी नटवां, थाना को0कटरा, मीरजापुर । मुख्य आरक्षी अरूण कुमार व परवेज अंसारी, थाना को0कटरा, मीरजापुर

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.