News Express

भुईली वार्ड नं15 के ग्रामीण हैंडपंप का गंदा पानी पीने के लिए मजबूर।            

भुईली वार्ड नं15 के ग्रामीण हैंडपंप का गंदा पानी पीने के लिए मजबूर।                                              मिर्जापुर विकास खंड-जमालपुर के ग्राम पंचायत-भुईली खास के वार्ड नं 15 में रहने वाले लोग काफी दिनों से हैंडपंप का गंदा खारा पानी पीने के लिए मजबूर हैं।बता दें कि इस ग्राम पंचायत-भुईली खास में पहले से ही उप्र जल निगम द्वारा पानी टंकी से लोगों के घरों में पेयजल की आपूर्ति होने के कारण इस गांव में जल जीवन मिशन योजना से कनेक्शन नहीं दिया गया है।लेकिन स्व० पतिराजी देवी श्री केदार सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय जाने वाले मार्ग पर स्थित वार्ड नं 15 में जल निगम का कनेक्शन होने के बाद भी कम दबाव के चलते लोगों के घरों में पेयजल का पानी नहीं पहुंचता है,इस लिए इस मुहल्ले के लोग सिर्फ दो-तीन हैंडपंपों पर ही आश्रित है।इधर काफी दिनों से कुछ हैंडपंप खराब हो जाने के कारण इस मुहल्ले के लोग सिर्फ एक ही हैंडपंप पर निर्भर हैं और उसमें भी काफी दिनों से खारा एवं गंदा पानी आ रहा है,उसी को लोग कपड़े से छान कर पी रहे हैं।इस समय गर्मी में पेयजल की समस्या बढ़ने पर बस्ती के लोग लगभग पांच सौ मीटर दूर किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए बनें कुओं से पानी लाकर पी रहे है।पूछने पर बस्ती के लोगों ने बताया कि जल जीवन मिशन का पाइप लाइन हम लोगों के दरवाजे के सामने से ही गया है,लेकिन हम लोगों के गांव में पहले से ही उप्र जल निगम द्वारा पेयजल आपूर्ति होने के कारण हम लोगों को जल जीवन मिशन का कनेक्शन नहीं दिया गया।आज स्थिति यह है कि यहां न उप्र जल निगम का पानी पहुंच रहा है,न ही जल जीवन मिशन का पानी मिल रहा है।शासन द्वारा हर घर जल नल योजना के तहत सबको शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की जल जीवन मिशन परियोजना से वंचित इस बस्ती के लोग शुद्ध पानी के लिए तरस रहे हैं और दूषित पानी पीकर गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अन्न दाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत-भुईली खास के इस बस्ती पर जल जीवन मिशन द्वारा पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाया गया है,सिर्फ कनेक्शन देकर नल लगा दिया जाये तो इस बस्ती पर पेयजल की गंभीर समस्या से निजात मिल सकता है।चौधरी रमेश सिंह सहित यहां के निवासी गण श्रीमती लक्ष्मीनादेवी,भरत,समलौती,र्दीपक,मिठ्ठू,महगुं,सहगुं,राजधनी,लक्ष्मन,शालिक,श्यामा,कंतू, लालचंद,बिहारी,इंद्रजीत,दशरथ आदि लोगों द्वारा जल जीवन मिशन योजना से हर घर को पेयजल उपलब्ध कराने का मांग किया गया।

................... स्कूल चलो अभियान एवं वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम का हुआ आयोजन कछवा मिर्जापुर स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय व्यासपुर, मझवां में नव प्रवेश, स्कूल चलो अभियान एवं वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम का किया गया। जिसमें खंड विकास अधिकारी श्री विमल प्रकाश पाण्डेय, खंड शिक्षाधिकारी श्री बृजेश कुमार राय , उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक मझवां के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार राय एवं समस्त शिक्षक गण अभिभावक उपस्थित हुए। खंड विकास अधिकारी महोदय ने विद्यालय विकास हेतु ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव को निर्देशित किए कि विद्यालय विकास में पूर्ण सहयोग करें। Beo श्री बृजेश कुमार राय जी द्वारा स्कूल चलो अभियान का चर्चा किए। अभिभावकों से बच्चों के नामांकन, ठहराव और उपस्थिति पर प्रकाश डाले। मुख्य अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा और अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में चयनित बच्चों को पुरस्कार वितरित किए , और उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु कामना किए। विद्यालय में वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण प्रथम तीन बच्चों, सर्वाधिक उपस्थिति एवं अच्छे व्यवहार के लिए भी पुरस्कार दिया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री सुनील कुमार चौरसिया जी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन एवं सभी विद्यालय परिवार को कार्यक्रम में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार वर्मा एवं जगदीश प्रसाद जी के द्वारा किया गया

News Image

......................... थाना लालगंज पुलिस द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना लालगंज जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 05.04.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध चोरी से आपत्तिजनक वीडियों बनाकर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने, धमकी, मार-पीट, गाली-गलौज के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-112/2026 धारा 64(1),77,351(3),352,333,115(2) बीएनएस व 3(2)(वी) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की याथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी लालगंज को निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के अनुक्रम में पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 06.04.2026 को थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा नामजद अभियुक्त कल्लू उर्फ बृजेश मिश्रा पुत्र महेश मिश्रा निवासी नैठी कठारी थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया

........................ जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 02 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में, दिनांकः06.04.2026 को थाना को0शहर पुलिस द्वारा 01 व थाना सन्तनगर पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी (कुल 02 वारंटी) को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.