खैरा उपकेंद्र की लापरवाही उजागर,शिकायतों के बाद भी नहीं मिला समाधान
लाइनमैन की मनमानी, वसूली और लापरवाही से त्रस्त ग्रामीण
सीखड़,मिर्जापुर। खैरा विद्युत उपकेंद्र की बदहाल व्यवस्था अब किसी से छिपी नहीं है। पचरांव गांव में सामने आए ताजा मामले ने बिजली विभाग की पोल खोलकर रख दी है। हालात ऐसे हैं कि यहां पुरानी कहावत “‘न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी” बिल्कुल सटीक बैठती नजर आ रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रबिवार सुबह एक उपभोक्ता द्वारा लाइनमैन रामजतन को मोबाइल पर बिजली संबंधी शिकायत की गई। आरोप है कि लाइनमैन ने समस्या के समाधान में विलंब करते हुए शाम तक का समय दिया।शाम करीब 4:50 बजे मौके पर पहुंचकर लाइनमैन द्वारा मरम्मत कार्य किया गया, किंतु उपभोक्ता का कहना है कि कार्य पूर्ण रूप से संतोषजनक नहीं रहा। जिस फेज से पूर्व में विद्युत आपूर्ति हो रही थी, वह बाधित हो गया, जबकि अन्य फेज आंशिक रूप से चालू किए गए।मामले में उपभोक्ता द्वारा सब स्टेशन पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी शिकायत संख्या 318/06/04/2026 बताई गई है।
अभद्रता की हद पार
जब उपभोक्ता ने सही से जांच की बात कही, तो लाइनमैन ने कथित तौर पर कहा— “हम लाइनमैन हैं, तुमसे ज्यादा जानते हैं। तुम क्या जानोगे बिजली का हाल ।
रात में बिजली न आने पर दोबारा संपर्क करने पर जवाब मिला— “हम तुम्हारा ठेका नहीं लिए हैं, सुबह होगा काम!”जब दोपहर में बात किया तब जबाब मिला दो चार अन्धेरे में रहोगे तब पता चलेगा लाईन मैन की औकात।
जेई समाधान के बजाय पढ़ाते हैं कानून के पाठ
जब संबंधित जेई पंकज सिंह से बात की गई, तो समाधान के बजाय नियम-कानून की बातें कर मामले को टाल दिया गया, जिससे लोगों में आक्रोश और बढ़ गया।
अब यहां बिजली विभाग में अंधेर नगरी चौपट राजा की स्थिति है। कर्मचारी बेलगाम हैं और अधिकारी मौन
........................ जिलाधिकारी ने मा0 विधायकगण के साथ जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल से जल की बैठक कर की समीक्षा मीरजापुर 06 अप्रैल 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां शुचिस्मिता मौर्या, छानबे रिंकी कोल के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल से जल की समीक्षा बैठक आहूत की गई। मा0 विधायकगण के द्वारा क्षतिग्रस्त व जिन ग्रामो में पेयजल आपूर्ति अभी तक नही हुआ है के बारे में जिलाधिकारी को जानकारी दी एवं सभी कार्यदायी संस्थाओ को निर्देशित किया कि जिन ग्राम पंचायतों में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त उन सभी पाइप लाइनो को दुरूस्त कराएं व जिन ग्राम पंचायतो में कार्य रहा है अथवा कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है उन सभी स्थानो पर मैन पावर बढ़ाते हुए कार्य सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। मा0 विधायकगणो ने अधिशायी अभियंता जल निगम ग्रामीण/शहरी व कार्यदायी संस्थाओ को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी के समय पेयजल बाधित हुई जो सम्बन्धि अधिकारी व कार्यदायी संस्था के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बैठक में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त एवं अन्य विभागों द्वारा कार्यों के दौरान पाइपलाइन के नुकसान तथा ग्रामों में सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जहाँ-जहाँ पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है, वहाँ मानक के अनुसार कार्य हुआ है या नहीं, इसकी जांच कराई जाए तथा दोषी संस्था/विभाग के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि सभी ग्रामों में शत-प्रतिशत एवं नियमित (सुबह-शाम) पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें, यदि किसी अन्य विभाग (जैसे पीडब्ल्यूडी/सीवर आदि) द्वारा पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त किया जाता है, तो उसकी मरम्मत संबंधित विभाग द्वारा ही कराई जाएगी। उन्होंने माइनर सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए डैम में पेयजल हेतु पर्याप्त जल उपलब्धता बनाए रखें, जिन ग्रामों को डीपीआर में सम्मिलित किया गया है, वहाँ पर जलापूर्ति शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। जिन ग्रामों को डीपीआर में सम्मिलित नहीं किया गया है, उनकी सूची तैयार कर पृथक रूप से सूचना उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने एवं जनसामान्य को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा रैमकी बाबा एजेंसी व मेघा एजेंसी के द्वारा शत प्रतिशत कार्य नहीं कराए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी कार्यदायी संस्थाओं के पदाधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन एजेंसियो जितने ग्राम पंचायतो का लक्ष्य प्राप्त हुआ है उनमें शत प्रतिशत पेयजल आपूर्ति कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि जहां अभी तक कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है उनकी सूची उपलब्ध कराते हुए मैनपावर बढ़ाते हुए कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। अधिशायी अभियंता जल निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि पुरानी योजनान्तर्गत पेयजल आपूर्ति की जा रही थी यदि उनमें यदि कोई तकनीकी खराबी हो तो उसे ग्राम पंचायत के माध्यम से सही कराकर पेयजल आपूर्ति कराना सुनिश्चत करें। उन्होंने कहा कि सभी ब्लाको पर ब्लाक स्तरीय गोष्ठी कराएं उन गोष्ठियो में ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य व कार्य संस्था के प्रतिनिधि को बुलाकर यदि उस ब्लाक में कोई समस्या है तो उसका निदान कराएं। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे को निर्देशित करते हुए कहा कि किन-किन एजेंसियो द्वारा कितना कार्य हुआ है उन सभी कार्यो का परीक्षण भी करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता, अधिशासी अभियंता ग्रामीण, शहरी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें
.......................... जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक कर प्रगति के बारे में ली जानकारी मीरजापुर 06 अप्रैल 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए प्रत्येक विद्यालयो के खिड़कियो में जाली लगवाए। उन्होंने कहा कि यदि निरीक्षण के दौरान कहीं विद्यालयो में जाली लगा नहीं पाए पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यालयो में पंखे/कूलर की व्यवस्था कराएं एवं पेयजल हेतु आर0ओ0 की व्यवस्था कराएं। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि ग्राम पंचायतो में जल भराव है तो उसका निस्तारण कराएं तालाब की सफाई कराएं एवं एंटी लार्वा का छिड़काव व जिस तालाब की सफाई व कीटनाशक दवाईयो का छिड़काव हुआ है उस तालाब एक बोर्ड भी लगाए ताकि पता चले कि छिड़काव कब कराया गया है। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि नालियों की सफाई व एंटी लार्वा, फागिंग भी कराएं ताकि बीमारियो से बचा जा सके। जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि शत प्रतिशत पशुओ का टीकारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्कूलों व कॉलेज में अध्यापक के द्वारा बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने शौचालय का प्रयोग करने के उपरांत हैंड वॉश, खाना खाने से पूर्व साबुन से हाथ धोने आदि के बारे में जानकारी दी जाए। आयुष्मान कार्ड की समीक्षा में जिलाधिकारी ने धीमी प्रकट प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की उन्होंने ग्रामवार ड्यू लिस्ट बनाकर शत प्रतिशत पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
............................ कछवा मे भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया कछवां। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाकर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की और पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कछवां मंडल में मंडल अध्यक्ष पवन उपाध्याय के नेतृत्व में स्थापना दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, विचारधारा एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं मझवां मंडल में भी मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्व में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों पर चर्चा की तथा संगठन विस्तार पर बल दिया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक मौजूद रहे
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.