News Express

प्रेस विज्ञप्ति भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया :— लाल बहादुर सरोज

प्रेस विज्ञप्ति
भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया :— लाल बहादुर सरोज
आज दिनांक 06 अप्रैल को शिर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज जी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी मीरजापुर के जिला एवं मंडलों के प्रत्येक बूथ पर बड़े धूमधाम से पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया । भाजपा जिला कार्यालय का सजावट कराकर सुन्दर काण्ड कराया गया । पश्चात् स्थापना दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ । जिसमें बतौर वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष गंगासागर दूबे जी ने अपने वक्तव्य में जनसंघ की स्थापना से लेकर अब तक के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का 06 अप्रैल 1980 को स्थापना हुई । यह पार्टी भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है । भाजपा की स्थापना अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी ने की थी । पार्टी की विचारधारा राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद पर आधारित है । 15 अगस्त सन 1947 को विभाजन के साथ देश स्वतंत्र हुआ । राष्ट्रवाद की समुचित दृष्टि ने होने के कारण नेताओं ने मजहब के आधार पर भारत का दुर्भाग्यपूर्ण विभाजन स्वीकार कर लिया । लोकतंत्र को देश में बचाने के लिए डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने संघ के द्वितीय सरसंघचालक पूज्य गुरूजी से भेंट कर देश में एक नये राजनैतिक दल की आवश्यकता पर चर्चा की । नये राजनैतिक दल भारतीय जनसंघ का गठन 21 अक्टूबर 1951 में दिल्ली में किया गया । हमारे विचार की राजनैतिक यात्रा दीपक चुनाव चिह्न और अपनी विचार धारा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद तथा राष्ट्रीय पुनर्निर्माण को लेकर प्रारम्भ हुई । 25 जून 1975 देश में आपातकाल लगने के बाद राजनैतिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनता पर बर्बर अत्याचार हुए । जनसंघ के लाखों कार्यकर्ताओं को जेल भेजा गया । लोकतंत्र की रक्षा हेतु दल का बलिदान करते हुए जन संघ का जनता पार्टी में विलय हो गया । आगे उन्होंने यह भी कहा कि हमें गर्व है अपने नेता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी पर जिन्होंने लोकसभा में कहा था कि खरीफ फरोख्त की राजनीति करके अगर सरकार बनानी पड़े तो ऐसी सरकार को अटल बिहारी वाजपेयी जी चिमटे से भी छूना पसंद नहीं करेंगे । अटल जी की सरकार में गरीबी रेखा के नीचे वाला लाल कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, राम मंदिर निर्माण ( पालनपुर अधिवेशन 1986 ) ये सब प्रमुख उपलब्धियां रही हैं । कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष गौरव ऊमर ने किया ।
            संगोष्ठी में प्रमुख रूप से मा0 विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, मा0 विधायक नगर पं0 रत्नाकर मिश्रा, मा0 विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, उत्तर कुमार मौर्य, बालेन्दु मणि त्रिपाठी, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लि0 जगदीश सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष शरदिन्दुमणि त्रिपाठी हेमन्त, चिन्तामणि मौर्या, सुनीता शर्मा, इन्द्र कुमार सिंह, उदयभान तिवारी, बैजनाथ प्रजापति, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, स्वामीनाथ सिंह, अनिल कुमार सिंह कुंवर, वीरेंद्र कुमार कोल, विजय सिंह पटेल, संध्या पटेल, रोहित त्रिपाठी, आलोक कुमार सिंह, श्याम सिंह यादव, जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा, कार्यालय मंत्री मनोज दूबे, विकास द्विवेदी, आशुतोष पाठक, राजन यादव, मृत्युंजय त्रिपाठी, विरेन्द्र कुमार मौर्य वीरू, अमित कुमार सिंह, रतन कुमार सिंह, धनन्जय मौर्य, विजय शक्ति दूबे, प्रेमलता दूबे, वंदना अनमोल के साथ – साथ सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया 

...................................... सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 06- अप्रैल - सोमवार

.................................. खास समाचार➡️➡️* ➡️लखनऊ ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ जन-समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। श्री योगी ने जनता दर्शन में आए बच्चों को प्यार दुलार कर चॉकलेट दिए। ➡️ लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रामलीला मैदान, मानसरोवर, गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस में भाग लेकर सेल्फी ली एवं पुस्तक का लोकार्पण किया। श्री योगी ने उपस्थित जनों को संबोधित भी किया। ➡️लखनऊ- BJP का स्थापना दिवस कार्यक्रम, आज प्रदेशभर में BJP का कार्यक्रम, बूथ स्तर तक भव्य आयोजन के निर्देश, गणमान्य नागरिकों को जोड़ने की तैयारी, पार्टी की विकास यात्रा, विचारधारा पर होगी चर्चा, शाम में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर कार्यक्रम, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया जाएगा सम्मानित, कल से गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलेगा, 12 अप्रैल तक चलेगा भाजपा का अभियान ➡️गोंडा- गोंडा प्रीमियर लीग सीजन 6 का शुभारम्भ, जीपीएल का अखिलेश यादव ने किया उद्घाटन, अखिलेश यादव ने वर्चुअली जुड़कर किया शुभारंभ, स्व. मुलायम सिंह के नाम पर हो रही प्रतियोगिता, गोंडा खेल प्रेमियों के लिए अखिलेश यादव का ऐलान, 'सरकार बनने पर गोंडा को देंगे वर्ल्ड क्लास की सुविधा', 'कम ओवर से टेनिस क्रिकेट में लोगों का बढ़ा रुझान', 'हम टेनिस क्रिकेट के लिए अलग से नियम बनाएंगे', गोंडा में 5 दिवसीय हो रहा जीपीएल सीजन 6, फाइनल जीतने वाली टीम को मिलेंगे 3 लाख ➡️वाराणसी- 250 से ज्यादा कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद, LPG सिलेंडर की कालाबाजारी की सूचना पर रेड, बंद पड़े पेट्रोल पंप की आड़ में अवैध भंडारण, मिर्जापुर के एजेंसी संचालक ने कराया भंडारण, संचालक ने वाराणसी में करवाया अवैध भंडारण, आपूर्ति विभाग ने जताई कालाबाजारी की आशंका, कार्रवाई में जुटी पुलिस, आपूर्ति विभाग की टीम, कैंट थाना क्षेत्र के चौका घाट के पास का मामला ➡️गोंडा- नवाबगंज जमीन विवाद में हत्या का मामला, बाप के 151 में चालान से नाराज था बेटा, बेटे ने हत्या की वारदात को दिया अंजाम, जमीनी विवाद में भारत ने रामरंग को पीटा, रामरंग ने नवाबगंज थाने में शिकायत की थी, भारत के बेटे राहुल ने ली रामरंग की जान, खेत की निगरानी करते समय चढ़ाया ट्रैक्टर, एएसपी और सीओ ने किया मौके का मुआइना, आरोपियों की धरपकड़ में जुटी 3 पुलिस टीमें, नवाबगंज के तुलसीपुर पूरे अर्जुन का मामला ➡️बांदा- थाने के जनसुनवाई भवन का छज्जा गिरा, पुलिसकर्मी और बुजुर्ग दंपत्ति घायल, तेज आंधी-तूफान, ओलावृष्टि के बाद हादसा, छज्जा कमजोर होने से गिरने की आशंका, स्टाफ ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, एसपी पलाश बंसल ने दिए सख्त निर्देश, छज्जे की मरम्मत और सुरक्षा बढ़ाने के आदेश ➡️बिजनौर- भारत समाचार की खबर का असर, आतंकी आकिब को क्लीन चिट देने का मामला, AK-47 को खिलौना बताकर मिली थी क्लीन चिट, केस के विवेचनाधिकारी सतेंद्र मलिक सस्पेंड, सतेंद्र के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश, नजीबाबाद CO नितेश प्रताप सिंह को हटाया गया, केस की फाइनल रिपोर्ट SP के आदेश से रोकी गई, देश की सुरक्षा से जुड़े मामले पर SP ने की कार्रवाई ➡️उन्नाव- उन्नाव में खामेनेई के निधन पर शोक सभा, शोक सभा में मौलाना यासूब अब्बास भी पहुंचे, शिया समुदाय के सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि, ईरान अपनी शर्तों पर करेगा तेल आपूर्ति- यासूब, उन्नाव के जेर खिड़की क्षेत्र में हुई शोक सभा ➡️इटावा- इटावा में तेरहवीं भोज में हादसा, दीवार गिरने से महिला की मौत, आंधी-बारिश के बीच दीवार गिरी, 65 वर्षीय महिला की मौके पर मौत, 12 लोग घायल, कई की हालत गंभीर, भरथना क्षेत्र के झिंदुआ गांव की घटना। ➡️लखीमपुर- एजेंसी से गैस सिलेंडर चोरी होने का मामला, पुलिस जांच में घटना संदिग्ध बताई जा रही, एजेंसी के पास न पैरों के निशान न वाहन के, मालिक ने 108 सिलेंडर चोरी होने की बात की, LPG सिलेंडर की कालाबाजारी होने का शक भी, पलिया की करुणा एजेंसी में किया गया था दावा। ➡️रायबरेली- राहुल गांधी के पत्र के बाद दिशा बैठक में बदलाव, अमेठी सांसद करेंगे दिशा बैठक की समीक्षा, आज रायबरेली में दिशा की बैठक होगी, पूर्व सांसद सोनिया गांधी का स्वास्थ्य ठीक नहीं, जिस कारण से राहुल गांधी का कार्यक्रम टला, कलेक्ट्रेट परिसर के बचत भवन में होगी बैठक ➡️नोएडा- आज होगी नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक, स्पोर्ट्स सिटी का प्लान हो सकता है मंजूर, प्रॉपर्टी रेट में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा जाएगा, 5-10 फीसदी तक की बढ़ोतरी का अनुमान, दलित प्रेरणा स्थल के लिए बजट पास होगा, करीब 30 करोड़ संवारने के लिए पास होंगे, औद्योगिक विकास आयुक्त करेंगे अध्यक्षता, 12 बजे से नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक ➡️देहरादून- केंद्र सरकार से उत्तराखंड को बड़ी सौगात, भूस्खलन सुधार के लिए 461 करोड़ मंजूर, NH-134 पर सुधार के लिए भी स्वीकृति, स्थलों के सुधार को 233 करोड़ स्वीकृत, पिथौरागढ़ के NH-09 पर भी होगा काम, 228 करोड़ रुपये से सुधार कार्य होंगे, चारधाम यात्रा मार्ग होगा अधिक सुगम, यात्रियों, पर्यटकों की सुरक्षा में होगा सुधार, भूस्खलन प्रभावित मार्गों पर जोखिम होगा कम, मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र का जताया आभार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी की पहल ➡️देहरादून- मुख्यमंत्री धामी आज पश्चिम बंगाल दौरे पर, BJP प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे रोड शो, दोपहर 12:35 पर मुख्यमंत्री धामी करेंगे जनसंपर्क, CM दोपहर 1 बजे नामांकन में होंगे शामिल, बनगांव में आयोजित होंगे दोनों कार्यक्रम, कई प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे प्रचार ➡️दिल्ली- दिल्ली हाईकोर्ट में केजरीवाल की अर्जी, जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा से रिक्यूजल की मांग, शराब घोटाला केस में केजरीवाल की अर्जी, केजरीवाल समेत पूर्व आरोपियों ने दी अर्जी, सुनवाई से जज को अलग करने की अपील, खुद कोर्ट में पेश होकर दलील देंगे केजरीवाल ➡️दिल्ली- 2 संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया, दिल्ली और मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया, आतंकी संगठन से कनेक्शन का इनपुट था, जैश ए मोहम्मद से दोनों का संदिग्ध कनेक्शन, दिल्ली में बड़ा ब्लास्ट करने की थी योजना ➡️दिल्ली- बीजेपी का 47वां स्थापना दिवस कार्यक्रम, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे माल्यार्पण, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा मुख्यालय में होगा कार्यक्रम, पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे नितिन नवीन

............................... दिल्ली कथित शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली हाईकोर्ट में खुद अपनी दलील रखेंगे। उन्होंने इस मामले की सुनवाई करने वाली जज को बदलने की मांग की है।

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.