News Express

मीरजापुर शिक्षा विभाग दोपहर में सोकर उठा तब फरमान जारी

मीरजापुर

शिक्षा विभाग दोपहर में सोकर उठा तब फरमान जारी

: जब चिड़िया चुग गई खेत, सारे स्कूलों ने तो किताबें, ड्रेस, जूते टाई बेल्ट, नाई धोबी सभी का सौदा कर लिया तब

........................................ आज दिनांकः06.04.2026 को समय करीब-07.30 बजे थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत बेचूबीर बाबा मंदिर के पास गेंहु के खेत में रेखा पत्नी संतोष कोल,उम्र करीब-32 वर्ष निवासी ग्राम बरही थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर की मृत अवस्था में शव होने की सूचना प्राप्त हुई है । सूचना पर तत्काल पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना अहरौरा पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच की गयी तो मृतका के शरीर पर कई चोटो के निशान का होना पाया गया । घटना स्थल का निरीक्षण फील्ड यूनिट व थाना अहरौरा पुलिस द्वारा करके घटना स्थल से भौतिक साक्ष्यों का संकलन किया गया है । घटना के सम्बन्ध मृतका के परिजनों द्वारा गांव के ही एक व्यक्ति के विरूद्ध हत्या करने का आरोप लगाकर प्रार्थना पत्र दी गयी है, प्राप्त तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर यथाशीघ्र अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया है । मृतका के शव को बाद पंचायतनामा पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है, थाना अहरौरा पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । मौके पर कानून एवं शांत व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।

................................... मीरजापुर पुलिस —प्रेस नोट— दिनांकः 06.04.2026 थाना जिगना साइबर सेल टीम द्वारा UPI के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित ₹ 23,220/- को पीड़िता के खाते में कराया गया वापस — आवेदिका अन्तिमा यादव पत्नी नन्दन यादव निवासी चडेरू चौकठा थाना जिगना जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक 19.01.2026 को आनलाइन फ्राड सूचना NCRP पोर्टल पर शिकायत प्राप्त हुआ था तथा आवेदिका द्वारा बताया गया कि UPI के माध्यम से 29,220/-रुपया का फ्राड किया गया था तथा फ्राड का पता चलते ही आवेदिका द्वारा साइबर कम्प्लेन कराया गया । इस सम्बन्ध में साइबर सेल थाना को0शहर टीम द्वारा जांच प्रारम्भ कर दी गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना की साइबर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच के दौरान साइबर ठगी की धनराशि का ₹ 23,220/- सफलता पूर्वक आवेदिका के खाते में वापस कराई गई । धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदिका द्वारा थाना उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस एवं साइबर क्राइम टीम, थाना जिगना पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया । साथ ही आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा भविष्य में अन्य लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया । साइबर सेल टीम, थाना जिगना — उ0नि0 संजय कुमार सिंह थानाध्यक्ष थाना जिगना जनपद मीरजापुर। उप निरीक्षक अवधेश सिंह, कम्प्यूटर आपरेटर स्वतन्त्र यादव व आरक्षी कौशलेन्द्र सिंह थाना जिगना मीरजापुर

News Image

.......................................... मीरजापुर पुलिस —प्रेस नोट— दिनांकः 06.04.2026 थाना कछवां साइबर सेल टीम द्वारा UPI के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित ₹ 60,463/- को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस — आवेदक दीपक कुमार सोनकर निवासी जोगीपुर, थाना कछवा, जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी के संबंध में दिनांक 06.09.2025 को थाना कछवा की साइबर सेल में सूचना दी गई । आवेदक द्वारा बताया गया कि वह फल की दुकान लगाता है । संतरे खरीदने के लिए वह एक व्यक्ति के संपर्क में आया, जिसने उसे आश्वासन दिया कि वह संतरे की आपूर्ति करवा देगा । उक्त व्यक्ति के कहने पर आवेदक द्वारा कुल ₹ 1,45,000/- तीन अलग-अलग खातों में भेजे गए । बाद में यह जानकारी हुई कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है । इस संबंध में आवेदक द्वारा साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें तीन शिकायतें सम्मिलित हैं । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कछवा साइबर सेल द्वारा तत्काल जांच प्रारंभ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कछवा की साइबर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच के दौरान ट्रांसफर की गई कुल धनराशि में से ₹60,463/- सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस कराई गई । धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा थाना उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं साइबर क्राइम टीम, थाना कछवा पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया । साथ ही आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा भविष्य में अन्य लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया । साइबर सेल टीम, थाना कछवा — प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान, थाना कछवा, मीरजापुर । आरक्षी संजीत कुमार मौर्य, थाना कछवा, मीरजापुर

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.