थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल फोन बरामद
मीरजापुर
थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांक 04.04.2026 को वादी राजेश कुमार सिन्हा पुत्र वीरेन्द्र कुमार निवासी प्लाट न. 30डी, सरायढेला, धनबाद, झारखण्ड द्वारा विन्ध्याचल दर्शन के दौरान गंगा घाट से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की पत्नी के पर्स से मोबाइल चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-85/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना प्रभारी विन्ध्याचल को अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में त्वरित कार्यवाही करते हुए, दिनांकः 05.04.2026 को उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्र चौकी प्रभारी धाम मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के क्रम में इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त नन्हकू उर्फ शनि वर्मा पुत्र लखन वर्मा निवासी कच्चाघाट थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 303(2), 317(2) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद चोरी का मोबाइल बरामद किया गया । उक्त के सम्बन्ध में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया
................ थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल फोन बरामद
............. थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम के अभियोग से सम्बन्धित वाछित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ व पशु तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना ड्रमण्डगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-189/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में ,दिनांकः 05.04.2026 को उप निरीक्षक इश्वरचन्द्र तिवारी मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त कृष्ण केशरी पुत्र मुन्ना केशरी निवासी मच्छरहटा थाना रामनगर जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।
............ थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम के अभियोग से सम्बन्धित वाछित अभियुक्त गिरफ्तार .................. थाना को0शहर पुलिस द्वारा महिला शादी का झासा देकर भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना को0शहर जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 02.04.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की पत्नी को शादी का झासा देकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-55/2026 धारा 87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी करने हेतु थाना प्रभारी को0शहर को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0शहर पुलिस द्वारा अपहृता को बरामद कर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः04.04.2026 को उपनिरीक्षक संजय सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त फिरोज अली पुत्र कल्लू अली निवासी गोरगी थाना हलिया जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.