मीरजापुर से सनसनीखेज खबर
लालगंज थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
मीरजापुर। जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरकछ में उस समय हड़कंप मच गया, जब घोरी बांध के पास एक नीम के पेड़ से एक अज्ञात व्यक्ति का शव लटकता हुआ देखा गया। सुबह के समय ग्रामीणों की नजर जैसे ही इस दृश्य पर पड़ी, इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है और क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई इस व्यक्ति को पहचानता हो, तो तत्काल लालगंज थाना या नजदीकी पुलिस चौकी से संपर्क करें।
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके
.....................
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप
डामड गंज
थाना लालगंज क्षेत्र के अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना लालगंज क्षेत्र के अंतर्गत बरकछ गांव में बंधी के पास नीम के पेड़ से लटकता हुआ अज्ञात युवक का शव देखा गया सुबह के समय ग्रामीणों की नजर जैसे ही इस दृश्य पर पड़ी तो सनसनी फैल गई तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस शव को बरामद कर विधिक कार्रवाई कर रही है स्थानीय पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है देखने से आत्महत्या का घटना प्रतीत हो रहा है आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास हो रहा है पुलिस में आम जनता से अपील की है कि यदि कोई इस व्यक्ति को पहचानता हो तो पुलिस चौकी या थाने से संपर्क करें स्थानीय पुलिस घटना की जांच कर रही है जिससे मौत के वास्तविक कारणो का पता लगाया जा सके
.................. इंटर कालेज में पढ़ाने के लिए शिक्षकों की आवश्यकता है। बिषय- अंग्रेजी,रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान,जीव विज्ञान,हिंदी , गणित अगर आप इच्छुक है तो संपर्क करें -7459861859 पर ................... मीरजापुर में पुलिस का सघन पैदल गश्त अभियान मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजत कौशिक के निर्देश पर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में कटरा कोतवाली प्रभारी बैजनाथ सिंह व नटवा चौकी प्रभारी कृष्णकांत तिवारी ने मय पुलिस बल के साथ नटवा तिराहे से बसही तक शामकालीन पैदल गश्त किया इस दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग करते हुए आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने व किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
................. मीरजापुर: अपराध समीक्षा बैठक में एसपी के सख्त निर्देश, मीरजापुर,पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस लाइन स्थित माँ विंध्यवासिनी सभागार में मासिक अपराध एवं कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक की बैठक में लंबित विवेचनाओं, आईजीआरएस व जनसुनवाई प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया। एसपी ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और टॉप-10 अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए माफियाओं शराब, भू, वन व खनन—के खिलाफ सख्त अभियान चलाने को कहा गया मादक पदार्थों, अवैध शराब और गो-तस्करी पर अंकुश लगाने के निर्देश भी दिए गए महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई और मिशन शक्ति के तहत जागरूकता बढ़ाने पर जोर रहा ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत अधिक से अधिक सजा सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए थानों पर आने वाले पीड़ितों के साथ बेहतर व्यवहार और निष्पक्ष सुनवाई के लिए कहा गया भीड़-भाड़ वाले इलाकों में फुट पेट्रोलिंग व सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए बैठक में एएसपी, सीओ समेत सभी थाना प्रभारी व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे, ................. दिल्ली - PM मोदी आज बंगाल में , HM अमित शाह आज केरलम में और LOP राहुल गांधी आज असम में चुनाव प्रचार करेंगे !! ** लखनऊ- CM योगी आज लखनऊ और गोरखपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे !! ** लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महर्षि कश्यप जयंती की बधाई दी !! ** IPL- हैदराबाद -लखनऊ और RCB- CSK आज आमने सामने होंगे !!
................... थाना पड़री व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अनुमानित कीमत ₹ 50 लाख के अवैध गांजा व तस्करी में प्रयुक्त चार पहिया वाहन के साथ 05 शातिर अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की निर्माण/तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देश के अनुक्रम में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना पड़री व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । दिनांकः 04.04.2026 को मुखबीर के सूचना के आधार थाना पड़री पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग कर 01 चार पहिया वाहन संख्याः UP 32 FV 0200 (होन्डासिटी) में सवार 05 व्यक्तियों को पकड़ा गया । पकड़े गये अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में अपना नाम-पता 1. सत्यम सिंह उर्फ राहुल सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी अघवार थाना पड़री जनपद मीरजापुर, 2. सौरभ मिश्रा उर्फ पुष्कर मिश्रा पुत्र घनश्याम मिश्रा निवासी देवरी थाना पड़री जनपद मीरजापुर, 3. विकास तिवारी उर्फ विक्कू पुत्र भोला तिवारी निवासी देवरी थाना पड़री जनपद मीरजापुर, 4. राजन तिवारी उर्फ विश्वजीत तिवारी पुत्र विजय शंकर तिवारी निवासी नबैया थाना मेजा जनपद प्रयागराज व 5. पवन पाण्डेय पुत्र कैलाश पाण्डेय निवासी देवरी थाना पड़री जनपद मीरजापुर बताया गया है । पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन की तलाशी ली गयी तो वाहन में छिपाकर रखा हुआ कुल 100.60 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पड़री पर मु0अ0सं0-79/2025 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त उक्त वाहन को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया । विवरण पूछताछ पकड़े गये अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे सम्भलपुर, उड़ीसा से होन्डा सिटी कार में छिपाकर गांजा लादकर मीरजापुर, प्रयागराज व आसपास के जनपदों में स्पलाई के लिये ले जा रहे थे, इस दौरान पुलिस द्वारा हमें पकड़ लिया गया । गांजा बेच कर प्राप्त पैसे को आपस में बांटकर भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ लेते है । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण 1. सत्यम सिंह उर्फ राहुल सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी अघवार थाना पड़री जनपद मीरजापुर, उम्र 30 वर्ष । 2. सौरभ मिश्रा उर्फ पुष्कर मिश्रा पुत्र घनश्याम मिश्रा निवासी देवरी थाना पड़री जनपद मीरजापुर, उम्र 24 वर्ष । 3. विकास तिवारी उर्फ विक्कू पुत्र भोला तिवारी निवासी देवरी थाना पड़री जनपद मीरजापुर, उम्र 24 वर्ष । 4. राजन तिवारी उर्फ विश्वजीत तिवारी पुत्र विजय शंकर तिवारी निवासी नबैया थाना मेजा जनपद प्रयागराज, उम्र 40 वर्ष । 5. पवन पाण्डेय पुत्र कैलाश पाण्डेय निवासी देवरी थाना पड़री जनपद मीरजापुर, उम्र 28 वर्ष । बरामदगी विवरण 100.60 किलो ग्राम अवैध गांजा (अंतराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹ 50 लाख) गांजा परिवहन में प्रयुक्त चार पहिया वाहन संख्याः UP 32 FV 0200 (होन्डा सिटी) 03 मोबाइल फोन व 510 नगद जामातलाशी । पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-79/2025 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट थाना पड़री जनपद मीरजापुर । आपराधिक इतिहास-(पवन पाण्डेय-हिस्ट्रीसीटर-थाना पड़री) 1. मु0अ0सं0- 278/2017 धारा 294,427,411 भादवि थाना पड़री जनपद मीरजापुर 2. मु0अ0सं0- 153/2017 धारा 307,34 भादवि थाना हलिया जनपद मीरजापुर । 3. मु0अ0सं0- 245/2017 धारा 394,411 भादवि थाना चुनार जनपद मीरजापुर । 4. मु0अ0सं0- 01/2020 धारा 3(1) गैंगस्टर अधि. थाना पड़री जनपद मीरजापुर । आपराधिक इतिहास-(विकास तिवारी) 1. मु0अ0सं0- 150/2023 धारा 120बी,182,195,211,307 भादवि व 3/25/27/35 आयुध अधि. थाना को0देहात मीरजापुर । आपराधिक इतिहास-(सत्यम सिंह उर्फ राहुल) 1. मु0अ0सं0- 313/2016 धारा 147,308,323,325,504,506 भादवि थाना पड़री जनपद मीरजापुर । गिरफ्तारी का स्थान दिनांक व समय थाना पड़री क्षेत्रांतर्गत ग्राम बडौरी महादेव मंदिर के पास से, दिनांकः 04.04.2026 को समय 19.04 बजे । गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह मय पुलिस टीम थाना पड़री जनपद मीरजापुर । उप निरीक्षक दया राम यादव मय पुलिस टीम थाना पड़री जनपद मीरजापुर । प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह सर्विलांस/एसओजी मय पुलिस टीम ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.