News Express

थाना जमालपुर पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार     

थाना जमालपुर पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
    
मीरजापुर 

थाना जमालपुर, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः26.02.2026 को वादी नरेश पुत्र नान्हू निवासी सिकरा ओड़ी थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर द्वारा मोटरसाइकिल चालक के विरूद्ध वादी के प्रपौत्र बादल उम्र करीब-10 वर्ष के साइकिल से सामान लेने जाते समय धक्का मारकर गंभीर रूप से घायल कर देने तथा इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-36/2026 धारा 281,106(1) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई , अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जमालपुर को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जमालपुर पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए उप निरीक्षक शेषमणी राय मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त श्यामकुमार उर्फ पतालू पटेल पुत्र स्व0राजाराम पटेल निवासी गोविन्दपुर भदावल थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को अन्तर्गत धारा 281,105 बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.