थाना जिगना पुलिस द्वारा ₹15,000/- का इनामियां गो-तस्करी के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, गो तस्करी की घटना में प्रयुक्त एक अदद ट्रक बरामद
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा पुरस्कार घोषित/इनामियाँ/गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिए गये हैं
ज्ञातव्य हो कि दिनांक-19.03.2026 को थाना जिगना पुलिस द्वारा जिगना क्षेत्रांतर्गत पाली के पास से एक ट्रक में लदे 26 राशि गोवंशों को बरामद किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना जिगना पर मु0अ0सं0-55/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर किया गया था । थाना जिगना पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में वांछित/फरार चल रहे शातिर गो-तस्कर सिराज अहमद को दिनांकः21.03.2026 को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था, मुकदमा उपरोक्त में अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी ।थानाध्यक्ष जिगना मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर कुशहां मोड़ के पास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहें ₹15,000/- के इनामियां अभियुक्त ओम प्रकाश यादव पुत्र रामकेदार यादव निवासी ग्राम ओइना (डिहिया) थाना खुटहन जनपद जौनपुर को गो-तस्करी की घटना में प्रयुक्त एक अदद ट्रक संख्या UP64H4653 के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
नाम पता गिरफ्तार इनामियां अभियुक्त
ओम प्रकाश यादव पुत्र रामकेदार यादव निवासी ग्राम ओइना (डिहिया) थाना खुटहन जनपद जौनपुर, उम्र करीब-47 वर्ष।
विवरण बरामदगी
गो-तस्करी की घटना में प्रयुक्त एक अदद ट्रक संख्या UP64H4653.
जामा तलाशी से 01 अदद मोबाइल व 01 अदद आधार कार्ड
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-55/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना जिगना, मीरजापुर ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय
कुशहां मोड़ के पास से, आज दिनांकः01.04.2026 को समय 06:30 बजे ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष जिगना, मीरजापुर ।
उपनिरीक्षक आत्माराम यादव, थाना जिगना, मीरजापुर ।
मुख्य आरक्षी विवेक कुमार सिंह व अमर सिंह, थाना जिगना, मीरजापुर ।
............................... मीरजापुर थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर पर दिनांकः30.03.2026 को वादी नन्दलाल ऊमर पुत्र स्व० हरिश्चन्द्र निवासी सबरी नई दशमी थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात चोरों के विरूद्ध घर के बाहर खड़ी टीवीएस मोपेड वाहन संख्याःUP63Q4417 के चोरी हो जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-81/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी गये वाहन की बरामदगी करने हेतु थानाध्यक्ष को0कटरा को निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0कटरा पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में ,थाना को0कटरा पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर पुतलीघर के पास से दो अभियुक्तों 1.अख्तर पुत्र मो0हकीम निवासी देवपुरवा थाना कोतवाली कटरा जनपद मीरजापुर व 2.राजेश विश्वकर्मा पुत्र कल्लू विश्वकर्मा निवासी भटवा की पोखरी थाना कोतवाली कटरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर चोरी की टीवीएस मोपेड उपरोक्त व एक अन्य मोटरसाइकिल बरामद की गयी । गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बरामद दोनों दो पहिया वाहनों को सबरी व कचहरी के बाहर चोरी करना स्वीकार करते हुए बताया गया कि हम लोग दो पहिया वाहनों को आज बेचने ले रहे थे । थाना को0कटरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण 1. अख्तर पुत्र मो0हकीम निवासी देवपुरवा थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-34 वर्ष । 2. राजेश विश्वकर्मा पुत्र कल्लू विश्वकर्मा निवासी भटवा की पोखरी थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 42 वर्ष । विवरण बरामदगी चोरी की 02 अदद दो पहिया वाहन पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-81/2026 धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर । आपराधिक इतिहास अभि0अख्तर उपरोक्त 1. मु0अ0सं0-273/2010 धारा 380,457 भादवि को0कटरा, मीरजापुर । 2. मु0अ0सं0-274/2010 धारा 380,41,411,457,414 भादवि को0कटरा, मीरजापुर । 3. मु0अ0सं0-646/2012 धारा 110 जी थाना को0कटरा, मीरजापुर । 4. मु0असं0-730/2010 धारा 380,411 भादवि को0कटरा, मीरजापुर । 5. मु0अ0सं0-758/2014 धारा 110 जी थाना को0कटरा, मीरजापुर । 6. मु0अ0सं0-1129/2009 थाना को0कटरा, मीरजापुर । अभि0राजेश विश्वकर्मा मु0अ0सं0-35/2022 धारा 60 अबकारी अधिनियम थाना को0कटरा, मीरजापुर । गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय पुतलीघर के पास से, दिनांक 31.03.2026 को समय 16:00 बजे गिरफ्तारी व बरामदगी करने पुलिस टीम उपनिरीक्षक वंशनारायण व मो0मेराज अली, थाना को0कटरा, मीरजापुर । मुख्य आरक्षी मनोज कुमार यादव, थाना को0कटरा, मीरजापुर
................................... थाना चुनार पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसला कर भगाने व दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर पर दिनांकः20.01.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले जाने तथा आरोपी के परिवार जन से इस सम्बन्ध में पूछने पर गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-25/2026 धारा 137(2),351(3),352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पुलिस द्वारा अपहृता को पूर्व में बरामद कर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर टेम्पो स्टैण्ड लाल दरवाजा के पास से नामजद अभियुक्त कैश उर्फ केशव सोनकर पुत्र नरेश सोनकर निवासी लाल दरवाजा कस्बा चुनार थाना चुनार जनपद मीरजापुर को अन्तर्गत धारा 137(2),65(1),87 बीएनएस व 5ञ(ii)/6 पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया
................................... थाना जिगना पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना जिगना जनपद मीरजापुर पर दिनांकः23.02.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की पुत्री के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा अश्लील फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जिगना पर मु0अ0सं0-36/2026 धारा 69,351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई , अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु थानाध्यक्ष जिगना को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जिगना पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में उपनिरीक्षक अवधेश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर नयी बाजार चौराहे से पहले नहर पुलिया के पास से नामजद अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम भावा थाना जिगना जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.