News Express

भीषण सड़क हादसा: थ्रेसर और कार की भिड़ंत में दादी-नाती गंभीर रूप से घायल

भीषण सड़क हादसा: थ्रेसर और कार की भिड़ंत में दादी-नाती गंभीर रूप से घायल

मिर्जापुर-सोनभद्र (दुद्धी-लुम्बिनी) मार्ग पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदीहार गांव के पास एक कार और भूसा बनाने वाले थ्रेसर के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार दादी और उनके मासूम नाती गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर के हरसिंहपुर निवासी पार्वती (60 वर्ष) अपने 10 वर्षीय नाती बब्बू के साथ बीना (सोनभद्र) से मिर्जापुर की ओर लौट रही थीं। बुधवार रात करीब 1:00 बजे जैसे ही उनकी कार नदीहार गांव के पास पहुँची, सामने से आ रहे एक थ्रेसर से भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई।
हादसे की सूचना मिलते ही राजगढ़ थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मिर्जापुर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।
​राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि दोनों घायलों का तत्काल उपचार सुनिश्चित कराया गया है और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए मिर्जापुर भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है

News Image

................................... आदर्श श्री कैलाश नाथ शिक्षा निकेतन में वार्षिक रिपोर्ट कार्ड किया गया वितरित कृतिका रावत और प्रीति कुशवाहा बनी गोल्ड मेडलिस्ट डामड गंज स्थानीय बाजार में स्थित प्रतिष्ठित विद्यालय आदर्श श्री कैलाश नाथ शिक्षा निकेतन में छात्र और छात्राओं को वार्षिक परीक्षा प्रमाण पत्र वितरित किया गया जिसमें छात्रों की अपेक्षा छात्राओं ने बाजी मारी प्राइमरी स्तर पर प्रीति कुशवाहा और मिडिल स्तर पर कृतिका रावत ने विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल का पुरस्कार पाया साथ में रेंजर साइकिल प्राप्त किया इसके अतिरिक्त ऋषभ सिंह ज्योति कुशवाहा कृतिका केसरी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया तालियो की गड़गड़ाहट के साथ छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कार एवं रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए मंच पर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक एवं सोशल वर्कर उपस्थित रहे जिसमें कमला शंकर सिंह विजेंद्र कुशवाहा समाज सेवी तारकेश्वर केसरी पूर्व मंडल उपाध्यक्ष भाजपा संजीव केसरी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप सरोज उपस्थित रहे वक्ताओं ने बच्चों का मार्गदर्शन प्रदान किया और उनके द्वारा सफलता के मंत्र प्रदान किए गए बच्चों का उत्साह वर्धन करने के लिए उनके अभिभावक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे विद्यालय के टीचर जिसने संजना नंद राजू सरोज रमजान कुरैशी ऐश्वर्या केसरी पूजा मोदनवाल सबा अंसारी रवि सिंह राम सजीवन प्रजापति रिशु कुमारी सहित अन्य विद्यालय के अध्यापक उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रिंसिपल रितेश कुमार गुप्ता ने किया

................................... जिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के प्रचार प्रसार के दृष्टिगत रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना मीरजापुर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य 11 विभागों द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के अन्तर्गत् जागरूकता अभियान का शुभारम्भ, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार द्वारा कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए रैली के हेतु हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, समस्त अपरमुख्य/उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, व मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के कर्मचारी व अन्य सम्बन्धित विभागो के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें। रैली में नगरपालिका परिषद मीरजापुर एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वेक्टर जनित बीमारियों के वाहक को नियंत्रण में प्रयोग की जानी वाली फागिंग मशीन/एण्टीलार्वल मशीन का प्रदर्शन किया गया। साथ ही साथ डेंगू, मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित बीमारियों के नियंत्रण हेतु पम्पलेट का वितरण किया गया। बताया गया कि आम जनमानस के सहयोग से ही वेक्टरजनित रोगों पर नियंत्रण पाया जा सकता है, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। इसी क्रम में डा० लालजी गौतम, (नोडल वेक्टरबानं दिजीज) ने अधिकारियों एवं कर्मचारियो से अभियान को सफल बनाने हेतु अपील की। जिला मलेरिया अधिकारी संजय कुमार द्विवेदी समस्त वी०बी०डी० अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहे। रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, मीरजापुर से आरम्भ होकर मण्डलीय चिकित्सालय मीरजापुर में समाप्त की गयी।

......................................... महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत जनपदीय पुलिस अधिकारी, महिला बीट आरक्षी/एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, साइबर अपराधों के प्रति तथा शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारें में जानकारी प्रदान कर किया जा रहा जागरुक मीरजापुर महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु वासन्तिक नवरात्र के पावन पर्व के प्रथम दिवस 19.03.2026 से 30 दिवसीय चलाए जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में जनपद में महिला बीट आरक्षी/एंटी रोमियों पुलिस टीम सहित पुलिस अधिकारीगण के माध्यम से क्षेत्र में भ्रमण कर प्रमुख चौराहों, कस्बों, बाजारों, मन्दिर, शापिंग मॉल, भीड़भाड़ वाले इलाकों, स्कूलों/कॉलेजों/कोचिंग संस्थानों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों व गांवों में जाकर बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं को शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पी०एम०स्वानिधि योजना,पी०एम०सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, प्रधानमंत्री फ्री सिलाई योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना, महिला ई-हाट योजना तथा बाल विवाह, पाक्सो एक्ट, एवं महिला उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी अधिकारों एवं ऑपरेशन मुक्ति के अंतर्गत बाल विवाह एवं बालश्रम तथा महिला उत्पीड़न के संबंध में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया जा रहा है तथा छोटे-छोटे बच्चों को गुडटच-बैडटच के बारें में बताया गया और किसी भी समस्या के बारे में अपने अभिभावकों या पुलिस को अवश्य अवगत कराने के सुझाव दिये गये । सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेट्फार्मों के सुरक्षित उपयोग एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से बरते जाने वाले विभिन्न एहतियात के बारें में, साइबर अपराधों एवं डिजिटल अरेस्ट के बारें में विस्तृत जानकारी देते हुए साइबर फ्रॉड की घटना घटित होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने व उसके द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करें। अपनी जन्मतिथि, नाम, मोबाइल नंबर, आदि का इस्तेमाल कभी भी पासवर्ड बनाने में ना करें, एक ही पासवर्ड का प्रयोग विभिन्न सेवाओं वेबसाइट और ऐप में ना करें, अनजान व्यक्तियों से प्राप्त वीडियो कॉल को रिसीव ना करें, अपने निजी और बैंकिंग डिटेल्स को किसी के साथ फोन या ईमेल पर एसएमएस के जरिए शेयर ना करें, फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल करने से बचें तथा शॉपिंग और बैंकिंग के लिए इसका इस्तेमाल कदापि न करें। साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन नम्बर-1930 सहित विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों यथा- 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.