उत्तर प्रदेश-
CM योगी ने वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की-
प्रत्येक जनपद में दो विशेषज्ञ, एक आर्थिक विकास विशेषज्ञ तथा एक डेटा विश्लेषक को ‘ओ0टी0डी0 मुख्यमंत्री फेलो’ के रूप में तैनात किया जाए - CM
इन विशेषज्ञों के माध्यम से स्थानीय संसाधनों, निवेश के अवसरों
एवं आर्थिक सम्भावनाओं का साक्ष्य-आधारित विश्लेषण कराया जाए - CM
जनपद-केन्द्रित विकास रणनीतियों के निर्माण में जिला ओ0टी0डी0 सेल को सशक्त किया जाए - CM
जनपद की आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि के लिए सुझावात्मक
रिपोर्ट तैयार कर जिला ओ0टी0डी0 सेल के संज्ञान में लाई जाए - CM
जिला स्तर पर डेटा-आधारित निर्णय प्रणाली को सुदृढ़ किया जाए - CM
.............................................. 1 अप्रैल 2026 आज से बदल रहे हैं ये 7 बड़े नियम, जान लें आपकी जेब पर इनका क्या पड़ेगा असर। 1- रेलवे टिकट कैंसिलेशन और रिफंड का नया गणित। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब कंफर्म टिकट को ट्रेन छूटने से कम से कम 8 घंटे पहले कैंसिल करने पर ही रिफंड मिल सकेगा। बता दें कि पहले यह समय सीमा 4 घंटे की थी। ये नियम 1 अप्रैल से लागू होंगे। रेलवे का मानना है कि इस नियम से अंतिम समय की अफरा-तफरी कम होगी और खाली सीटें अन्य जरूरतमंद यात्रियों को समय पर मिल सकेंगी। 2- बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा में बड़ी राहत। रेलवे के यात्रियों के लिए अच्छी खबर यह है कि अब बोर्डिंग पॉइंट बदलने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब आप ट्रेन छूटने के निर्धारित समय से मात्र 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन ऑनलाइन बदल सकेंगे। पहले यह सुविधा सिर्फ चार्ट तैयार होने तक ही मिलती थी। अब आखिरी समय में प्लान बदलने पर भी आपकी सीट सुरक्षित रहेगी और सफर पहले से कहीं अधिक सुविधाजनक होगा। 3- FASTag हुआ महंगा और टोल पर कैश हुआ बंद। अगर आप हाईवे पर गाड़ी चलाते हैं, तो जान लें कि एनएचएआई (NHAI) ने फास्टटैग के सालाना पास की कीमत ₹3,000 से बढ़ाकर ₹3,075 कर दी है। इसके अलावा अब टोल प्लाजा पर कैश से भुगतान की सुविधा पूरी तरह खत्म कर दी गई है। अब आपको अनिवार्य रूप से फास्टटैग, यूपीआई या क्यूआर कोड के जरिए ही डिजिटल पेमेंट करना होगा। कैश की जिद करने पर अब भारी जुर्माना या दोगुनी फीस भरनी पड़ सकती है। ये निमय भी आज से ही लागू होंगे। 4- पैन कार्ड बनवाने के लिए चाहिए ज्यादा दस्तावेज। पैन कार्ड की सुरक्षा बढ़ाने के लिए अब सिर्फ आधार कार्ड से काम नहीं चलेगा। नए नियम के तहत अब आवेदन के समय वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या 10वीं की मार्कशीट जैसे अतिरिक्त दस्तावेज देने पड़ सकते हैं। एक और महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि अब आपके पैन कार्ड पर वही नाम प्रिंट होकर आएगा जो आपके आधार कार्ड में दर्ज है। इससे पहचान की चोरी और फर्जी पैन कार्ड बनवाने जैसी घटनाओं पर लगाम लगेगी। 5. ATM से UPI ।निकासी अब फ्री ट्रांजैक्शन में शामिल। अब अगर आप बिना कार्ड के एटीएम से यूपीआई (UPI) के जरिए पैसे निकालते हैं, तो सावधान हो जाएं। बैंक अब इन ट्रांजैक्शन को भी आपके महीने के 'फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन' की लिमिट में गिनेंगे। इसका मतलब है कि अगर आपकी फ्री लिमिट खत्म हो गई, तो यूपीआई से कैश निकालने पर भी आपको अतिरिक्त चार्ज देना होगा। यह नियम डिजिटल कैश निकासी को विनियमित करने के लिए लाया गया है ताकि बैंकिंग खर्चों को नियंत्रित किया जा सके। 6. डिजिटल पेमेंट के लिए 'टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन'। ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकने के लिए आरबीआई ने अब हर डिजिटल पेमेंट के लिए सुरक्षा की दूसरी परत अनिवार्य कर दी है। अब हर ट्राजेक्शन पर 'टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन' अनिवार्य होगा। यानी अब ओटीपी के साथ-साथ आपको पिन, बायोमेट्रिक या फेस आईडी का इस्तेमाल करना पड़ सकता है। हालांकि यूपीआई में पिन और सिम बाइंडिंग के कारण यह सुरक्षा पहले से मौजूद है, लेकिन अब अन्य डिजिटल वॉलेट और पेमेंट गेटवे पर भी इसे सख्ती से लागू किया जाएगा ताकि आपका पैसा किसी भी स्थिति में सुरक्षित रहे। 7. इनकम टैक्स की नई व्यवस्था और आसान प्रक्रिया। आज से देश में नया इनकम टैक्स कानून प्रभावी हो गया है, जिसने पुराने जटिल सिस्टम की जगह ले ली है। अब 'फाइनेंशियल ईयर' और 'असेसमेंट ईयर' के भ्रम को खत्म कर सिर्फ एक 'टैक्स ईयर' रखा गया है। टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने ITR-3 और ITR-4 भरने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया है। इससे छोटे व्यापारियों और प्रोफेशनल्स को अपना टैक्स रिटर्न सही समय पर और बिना किसी दबाव के भरने का मौका मिलेगा।
................................... ब्रेकिंग/ न्यूज़ मीरजापुर सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अमिताभ पांडे के लड़के ने खुलेआम सर्वेश शुक्ला को गाली दे रहे हैं और बोल रहे हैं मीरजापुर आओ तब तुमको बताते हैं। कुत्ता बना देंगे एक तरफ पिता अमिताभ पांडे जो सपा का नेता है जनता का मसीहा बता रहा है और दूसरी तरफ बेटा खुलेआम गाली दे रहा है पुलिस के लिए बड़ी चुनौती एप्लीकेशन देने के बाद भी अभी तक नहीं हुआ दर्ज मुकदमा क्या पुलिस सोच रही है कि जब जान चली जाएगी तब मुकदमा दर्ज होगा अमिताभ पांडे व उसके लड़के उसके भतीजे सिर्फ और सिर्फ अपराधी है। इनके ऊपर मुकदमा जरूर दर्ज पुलिस को करनी चाहिए नहीं तो किसी भी समय यह लोग सम्बन्धित लोगों की हत्या भी कर सकते हैं पुलिस को इन लोगों के ऊपर गैंगस्टर लगाकर उनकी पूरी संपत्ति की जांच भी करनी चाहिए। अमिताभ पांडे एक अपराधी किस्म की सोच रखने वाला व्यक्ति है
..................................... अहरौरा मिर्जापुर में अवैध खनन, लीज और भूमि अधिग्रहण के मामले में जांच और कार्रवाई की मांग मीरजापुर / अहरौरा अहरौरा मीरजापुर में अवैध खनन, लीज और भूमि अधिग्रहण का एक मामला सामने आया है, जिसमें अंकित यादव, अमिताभ पाण्डेय और समीक्षा पाण्डेय शामिल हैं। खबर में देखा जा सकता है कि अमिताभ पाण्डेय एक ऐसा नाम है जो मीरजापुर में आतंक का पर्याय बन गया है। अमिताभ पाण्डेय पर आरोप है कि वे अपने परिवार के साथ मिलकर गरीबों की जमीन हड़पने का काम करते हैं। भटवा पोखरी में अवैध तरीके से नाम दर्ज करवाकर सारी जमीन बेच चुके हैं। अमिताभ पाण्डेय के छोटे भाई उदय पाण्डेय पर लगभग 50 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूट, डकैती, छिनौती, बलात्कार ,और अपहरण जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। वहीं सूत्र बताते हैं कि अमिताभ पाण्डेय का बेटा पीयूष पाण्डेय भी अपने घर में ही हीरोइन बेचता है और लोगों को बैठकर पिलाता भी है। यह परिवार गरीबों को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ता। अभी-अभी एक ताजा मामला सामने आया है, जिसमें अमिताभ पाण्डेय ने एक गरीब परिवार की जमीन भगवान के नाम पर जबर्दस्ती कब्जा कर ली है। अंकित यादव, अमिताभ पाण्डेय और समीक्षा पाण्डेय पर आरोप है कि वे अपराधी प्रवृति के हैं और अवैध खनन की गतिविधियों में शामिल हैं। ये लोग अहरौरा मीरजापुर में फर्जी तरीके से लीज चलाते हैं और पत्थर तोड़ते हैं, और प्रशासन को गुमराह करके अपना लीज चलाते रहते हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि सच सामने आ सके और दोषियों को सजा मिल सके। साथ ही, अवैध खनन और भूमि अधिग्रहण को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई होनी चाहिए
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.