एएनटीएफ ने एक करोड़ की हेराइन संग दो तस्करों को दबोचा
- मिर्जापुर पुलिस के सहयोग से मिली कामयाबी, 528 ग्राम हेरोइन बरामद
- कार्रवाई में सर्विलांस टीम लखनऊ का भी रहा सहयोग, दोनों तस्कर गये जेल
-
गाजीपुर (डीएनएन) जिले की एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स ) टीम ने मंगलवार को जनपद मिर्जापुर पुलिस के सहयोग से एक करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो तस्करों को दबोचा है। इनके पास से टीम ने 528 ग्राम हेरोइन बरामद किया है। तलाशी के दौरान इनके पास से 24 सौ रुपये नगद भी बरामद हुए है। पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था के निर्देशन में मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एएनटीएफ टीम ने बरकछा कलां मीलस्टोन-135 जिला मिर्जापुर के पास घेराबंदी कर दो तस्करों को दबोचा। पूछताछ में इन दोनों ने अपना नाम रवि सोनकर पुत्र झुरी सोनकर निवासी शाहपुर चौसा थाना कोतवाली देहात मिर्जापुर व इमरान पुत्र अब्दुल हसन उर्फ खेतल निवासी जसोवर थाना कोतवाली देहात मिर्जापुर बताया। तलाश में इनके पास से 528 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। इनके पास से पुलिस ने एक बाइक समेत 24 सौ रुपये नगद बरामद किया।
इनसेट
पूछताछ में बताया
एएनटीएफ टीम से जुड़े लोगों के मुताबिक पकड़े गये तस्करों ने पूछताछ के दौरान बताया कि हमलोग रामधनी जो दारानगर मड़िहान मिर्जापुर का रहने वाला है उससे सस्ते दाम पर हेरोइन खरीदकर ले आते हैं और उसकी पुड़िया बनाकर उसे महंगे दाम पर बेचते है। दोनों रामधनी का मोबाइल नम्बर भी टीम के लोगों को बताया। उन लोगों ने बताया कि वह लोग हेरोइन की पुड़ियां को घूम-घूम कर बेचते है ताकि उनका लोकेशन न ट्रेस हो सके।
इनसेट
कार्रवाई में शामिल टीम
प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ थाना सुरेन्द्र नाथ सिंह, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल जयंत, अजीत कुमार, अमित कुमार चौरसिया, इंद्रपाल सिंह समेत सर्विलांस टीम लखनऊ के एसआईएम राजेश मिश्रा व मिर्जापुर देहात थाने के बरकछा पुलिस चौकी के उप निरीक्षक राकेश राय, हेड कांस्टेबल गोविंद सिंह यादव
.......................... पुत्र को इलाज हेतु भतीजे संग जा रही माँ को ट्रक ने रौंदा हुई दर्दनाक मौत ट्रक ने बाइक को टक्कर मारने के बाद 100मीटर तक घसीटा/ शव हुआ छत विच्छत अहरौरा मिर्ज़ापुर स्थानीय थाना क्षेत्र के अहेरुपुर सोनपुर से पुत्र को इलाज हेतु बाइक सवार भतीजे के संग जा रही माँ को पिछे से तेज गति से जा रही ट्रक ने मरी जोर दार टक्कर बाइक से गिरे तीनो व्याक्तियों को ट्रक ने 100 मीटर तक घसीटा शव हुआ छत विच्छत ग्रामीणों ने ट्रक को दौड़ाया चालक ट्रक छोड़ कर हुआ मौके से फरार। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवती देवी पत्नी अशोक कुमार 30 वर्ष अपने पुत्र अभिषेक पुत्र अशोक उम्र 5 वर्ष को उपचार हेतु अपने भतीजे अनुराग पुत्र चंद्रवती 19 वर्ष के साथ दवा उपचार हेतु अहिरूपुर सोनपुर से प्रातः घर से निकलकर अहरौरा की तरफ जा रही थी कि बाइक सवार जैसे ही रोशनहर के पास पंहुचा तभी पिछे से तेज गति से जा रही ट्रेलर ट्रैक ने जोर दार टक्कर मरते हुए बाइक समेत तीनो को 100मीटर घसीट दिया जिससे तीनो की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई घटना की जानकारी होते ही प्रशासन की नींद टूट गई वही मौके पर पहुंची अहरौरा पुलिस ने शव को कब्जे मे लेने का प्रयास किया लेकिन घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुचे परिजनों और ग्रामीणों ने शव को पुलिस द्वारा उठाने से रोककर मुवावजे की मांग पर अड़ गए वही थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी मड़िहान क्षेत्राधिकारी शिखा भारती को दिया जिससे सुचना पाकर मौके पर पहुंची क्षेत्राधिकार ने घटना की जानकारी और जिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा को दिया मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी चुनार ने ग्रामीणों को शांत करा कर समझाने का प्रयास किया किन्तु ग्रामीण मुवावजे के साथ जमुई अहरौरा मार्ग पर पटरी अतिक्रमण के साथ अन्य मांगो को लेकर अड़े रहे जिससे 3घंटे तक मार्ग अवरोध रहा। इनसेट.... ग्रामीणों ने लगाया प्रसाशन पर गंभीर आरोप एन जी टी शिकायत करता के साथ भा कि यु क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य पंकज उपाध्याय के साथ आए सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह की घटना प्रायः तभी होती है जब रोड पर अधिकारी नहीं होते और लोकेशन बताने वाले वाहन और वाहन स्वामियों को रोड क्लीयर की खबर देकर मोटी रकम कमाते है और वाहन स्वामी द्वारा चालकों को निर्देशित किया जाता है गाड़ी रफ़्तार से निकला जाये तभी अचानक इस तरह की घटना घट जाति है वही पत्रकारों द्वारा ग्रामीणों की मांग को पूछे जाने पर उपजिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा ने बताया कि जाँच कराकर ठोस एवं उचित कार्यवाही किया जायेगा मृतक के परिजन लाल जी द्वारा उचित मांगो को शासन मे भेज कर पीड़ित को हर संभव मदद दिलाने के भरोसे पर जाम समाप्त हुआ तब जाकर अवगमान शुरू हो पाया। घटना स्थल पर अदालहाट, जमालपुर, अहरौरा क़स्बा थाना चुनार के साथ थाना पढ़री की फोर्स भारी संख्या मे तैनात रही। उपजिलाधिकारी चुनार के साथ अहरौरा थाना प्रभारी अजय मिश्र ने बताया कि मृतक के परिजन लालजी पुत्र स्व राजकुमार निवासी अहिरूपुर सोनपुर के तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के साथ वाहन संख्या यु पी 65एल टी 8115स्वामी और वाहन को कब्जे मे लेकर70/26,281,105बी एन एस सम्बंधित धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु जनपद मुख्यालय मोर्चारी मे भेज दिया गया है।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, ऐच्छिक/अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 03 पुलिसकर्मियों को पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा दी गई विदाई — मिर्जापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस कार्यालय में पुलिस विभाग में निरन्तर सेवा प्रदान करते हुए अपनी अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 03 पुलिसकर्मियों को विदाई दी गयी । सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मी 1.उपनिरीक्षक ना0पु0 श्यामबदन यादव, 2.उपनिरीक्षक ना0पु0 वंश नरायन सिंह व 3.मुख्य आरक्षी स0पु0 तेज बहादुर सिंह(ऐच्छिक) को विदाई समारोह में पुष्प माला पहनाकर, अंग वस्त्र व छाता भेंट करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके सुखद, सफल एवं आनन्दमय भावी जीवन की कामना की गई । इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.