News Express

आज दिनांकः31.03.2026 को समय करीब-06.30 बजे थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम

आज दिनांकः31.03.2026 को समय करीब-06.30 बजे थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम रोशनहर हाइवे के पास ट्रेलर संख्याःUP65LT8115 द्वारा मोटरसाइकिल संख्याःUP63Y5203 को टक्कर मार दिया गया, जिससे मोटरसाइकिल सवार -1.वेदवती पत्नी अशोक कुमार बिन्द उम्र करीब-28 वर्ष, 2.अनुराग पुत्र चन्द्रवती बिन्द उम्र करीब-19 वर्ष व 3.अनमोल बिन्द पुत्र अशोक कुमार उम्र करीब-05 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम सोनपुर (अहिरूपुर) थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर की मौके पर मृत्यु हो गयी । सूचना पर थाना फोर्स, उप जिलाधिकारी मड़िहान,क्षेत्राधिकारी मड़िहान मौके पर मौजूद है, घटना में संलिप्त ट्रेलर को पुलिस द्वारा कब्जा में लिया गया है । प्रशासनिक/पुलिस के अधिकारीगण द्वारा पीड़ित से वार्ता किया जा रहा है, शीघ्र ही प्रार्थना पत्र प्राप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

 

 

 

 

....................

 

बड़ी खबर 

 सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत लाशो के ऊपर से दौड़ी वाहने 

लाशो का दूर दूर तक हुआ बिखराव 

सभी मृतक एक ही परिवार के थे सदस्य निवासी अहिरूपुर सोनपुर 

मौके पर पहुंची पुलिस भीड़ हुई इकठ्ठा 

वाहन चालक वाहन छोड़ मौके से हुआ फरार... सूत्र 

परिजनों मे मचा मातम चीख पुकार से कांप उठा घटना स्थल 

मामला अहरौरा थाना क्षेत्र के अहरौरा जमुई मार्ग का 

........... मिर्ज़ापुर न्यूज़ एजेंसी मिर्जापुर : मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर पर नवरात्रि पूर्णिमा के दिन लाखों श्रद्धालु दर्शन पूजन करने पहुंचेंगे. नवरात्रि पूर्णिमा के दिन ज्यादातर श्रद्धालु गंगा स्नान करने के बाद दर्शन पूजन करने पहुंचते हैं, मगर दीवान घाट पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है ऐसे में समय रहते नगर पालिका प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो श्रद्धालुओं को गंगा स्नान करने में समस्या होगी मनीष रावत की रिपोर्ट ......................... कोतवाली कटरा प्रभारी की बर्बरता का एक गंभीर मामला आया सामने मिर्ज़ापुर मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र से पुलिस की बर्बरता का एक गंभीर मामला सामने आया है। जीडी बिनानी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित यादव ने कटरा कोतवाल (SHO) पर लॉकअप में बंद कर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, रविवार (29 मार्च 2026) की रात बेलतर क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान अंकित यादव और कटरा कोतवाल बैद्यनाथ सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। पुलिस का दावा है कि कुछ युवक शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहे थे और टोकने पर उन्होंने पुलिस के साथ बदतमीजी की। इसके बाद अंकित यादव को हिरासत में लेकर शांति भंग की धारा में चालान किया गया और उनकी गाड़ी सीज कर दी गई। अंकित यादव ने आरोप लगाया है।कि उन्हें थाने ले जाकर लॉकअप में बंद कर दिया गया और कोतवाल ने उन पर लाठियाँ बरसाईं, जिससे उनके शरीर पर चोट के गहरे निशान आए हैं। न्यायालय से जमानत मिलने के बाद अंकित यादव ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपने शरीर पर लगी चोटों को दिखाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पुलिसिया कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। इस घटना के विरोध में स्थानीय नेता अमिताभ पांडेय अपने समर्थकों के साथ रविवार रात को ही कटरा कोतवाली में धरने पर बैठ गए थे और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। अंकित यादव ने इस घटना को मानवाधिकारों का उल्लंघन और न्यायालय की अवमानना बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने कानून को ताक पर रखकर उनके साथ अपराधी जैसा व्यवहार किया। वर्तमान में जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिस के "इकबाल" पर जनता के बीच तीखी बहस छिड़ गई है। वहीं छात्र संघ ने पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करते हुए तत्काल कटरा कोतवाल को हटाने की मांग किया है।

................... डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में रिपोर्ट कार्ड डे व सम्मान समारोह 2025-26 में मेधावियों का किया गया सम्मान मीरजापुर, 30 मार्च 2026: लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स विद्यालय में सोमवार को सत्र 2025-26 का वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण एवं पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। प्री-नर्सरी से कक्षा 11 तक प्रगति-पत्रक वितरित हुए और टॉपर विद्यार्थियों को बैज, शील्ड व प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप-प्रज्ज्वलन एवं अतिथि-स्वागत से हुआ। निर्देशिका महोदया श्रीमती अपराजिता सिंह व निर्देशक अमरदीप सिंह ने मेधावियों को मंच से सम्मानित किया तथा अभिभावकों के सतत सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। अपराजिता सिंह के स्वागत-भाषण में विगत वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया और आगामी सत्र की रूपरेखा साझा की गई। संचालन सुमिता दत्ता एवं सची गोयल ने किया। विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड, मेडल व प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। बच्चों में चॉकलेट वितरण और मेधावियों में उल्लसित माहौल ने आयोजन को और जीवंत बनाया। प्रधानाचार्य, एकेडमिक हेड, कोऑर्डिनेटर तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत अन्य गणमान्य जनों ने आशीर्वचन दिए और विद्यालय की शैक्षिक प्रतिबद्धता की सराहना की। ...................... सराहनीय कार्यःमीरजापुर पुलिस दिनांकः31.03.2026 1. थाना को0कटरा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त गिरफ्तार — अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, गैंगस्टर, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0कटरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-80/2026 धारा 3(1)उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप(निवारण) अधिनियम में बड़ी कार्यवाही करते हुए दिनांकः30.03.2026 को उपनिरीक्षक चन्द्रभान सिंह चौकी प्रभारी मण्डी समिति मय पुलिस टीम द्वारा थाना को0कटरा परिसर से गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित गैंग लीडर/हिस्ट्रीशीटर-गौतम कुमार पुत्र राजकुमार उर्फ मटरू निवासी डंगहर पथरहिया थाना कोतवाली कटरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । गैंग लीडर/हिस्ट्रीशीटर गौतम उपरोक्त के विरूद्ध जनपद के तीन थानों पर कुल 06 अभियोग पंजीकृत है, जिनका विवरण निम्नवत् है — 1.को0कटरा- (मु0अ0सं0-279/2025 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट), 2.को0देहात-(1.मु0अ0सं0-85/2019 धारा 302,394 भादवि, 2.मु0अ0सं0-311/2019 धारा 379,411 भादवि, 3.मु0अ0सं0-313/2019 धारा 307,394 भादवि व 4.मु0अ0सं0-31/2020 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर अधिनियम) व 3.जमालपुर(मु0अ0सं0-58/2019 धारा 392,411 भादवि) 2. थाना चुनार पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के प्रयास के अभियोग से सम्बन्धित 03 अभियुक्त गिरफ्तार— थाना चुनार जनपद मीरजापुर पर दिनांकः30.03.2026 को वादी द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी एवं उसके परिवारजन के साथ गाली-गलौज, धमकी देते हुए लाठी-डण्डा से मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-23/2026 धारा 110,115(2),352,351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः31.03.2026 को उप निरीक्षक हरिशंकर सिंह यादव चौकी प्रभारी चकगंभीरा मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद 03 अभियुक्तों 1.रोहित शर्मा पुत्र कैलाश शर्मा, 2.रोशन शर्मा पुत्र कैलाश शर्मा व 3.कैलाश शर्मा पुत्र स्व0श्यामलाल शर्मा निवासीगण कुसुमी थाना चुनार जनपद मीरजापुर को उनके घर से गिरफ्तार किया गया, जिनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस की लाठी बरामद कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । 3. जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 02 नफर वारंटी गिरफ्तार — अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः31.03.2025 को थाना को0शहर व विन्ध्याचल पुलिस द्वारा 01-01 नफर वारंटी को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । 4. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 27 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है — थाना को0कटरा-07 थाना विन्ध्याचल-05 थाना लालगंज-03 थाना हलिया-02 थाना जिगना-02 थाना सन्तनगर-01 थाना चुनार-04 थाना अदलहाट-02 थाना मड़िहान-01 .................... मीरजापुर पुलिस प्रेस नोट दिनांकः31.03.2026 महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत जनपदीय पुलिस अधिकारी, महिला बीट आरक्षी/एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, साइबर अपराधों के प्रति तथा शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारें में जानकारी प्रदान कर किया जा रहा जागरुक — महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु वासन्तिक नवरात्र के पावन पर्व के प्रथम दिवस 19.03.2026 से 30 दिवसीय चलाए जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में जनपद में महिला बीट आरक्षी/एंटी रोमियों पुलिस टीम सहित पुलिस अधिकारीगण के माध्यम से क्षेत्र में भ्रमण कर प्रमुख चौराहों, कस्बों, बाजारों, मन्दिर, शापिंग मॉल, भीड़भाड़ वाले इलाकों, स्कूलों/कॉलेजों/कोचिंग संस्थानों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों व गांवों में जाकर बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं को शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पी०एम०स्वानिधि योजना,पी०एम०सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, प्रधानमंत्री फ्री सिलाई योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना, महिला ई-हाट योजना तथा बाल विवाह, पाक्सो एक्ट, एवं महिला उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी अधिकारों एवं ऑपरेशन मुक्ति के अंतर्गत बाल विवाह एवं बालश्रम तथा महिला उत्पीड़न के संबंध में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया जा रहा है तथा छोटे-छोटे बच्चों को गुडटच-बैडटच के बारें में बताया गया और किसी भी समस्या के बारे में अपने अभिभावकों या पुलिस को अवश्य अवगत कराने के सुझाव दिये गये । सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेट्फार्मों के सुरक्षित उपयोग एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से बरते जाने वाले विभिन्न एहतियात के बारें में, साइबर अपराधों एवं डिजिटल अरेस्ट के बारें में विस्तृत जानकारी देते हुए साइबर फ्रॉड की घटना घटित होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने व उसके द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करें। अपनी जन्मतिथि, नाम, मोबाइल नंबर, आदि का इस्तेमाल कभी भी पासवर्ड बनाने में ना करें, एक ही पासवर्ड का प्रयोग विभिन्न सेवाओं वेबसाइट और ऐप में ना करें, अनजान व्यक्तियों से प्राप्त वीडियो कॉल को रिसीव ना करें, अपने निजी और बैंकिंग डिटेल्स को किसी के साथ फोन या ईमेल पर एसएमएस के जरिए शेयर ना करें, फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल करने से बचें तथा शॉपिंग और बैंकिंग के लिए इसका इस्तेमाल कदापि न करें। साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन नम्बर-1930 सहित विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों यथा- 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया । प्रबंधन ने समस्त अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद करते हुए प्रगति-आधारित सीखने, सहयोग एवं संस्कार-आधारित शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

................... मुख्यमंत्री जी ने जनपद मिर्जापुर अहरौरा में हुए सड़क हादसे का लिया संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश ................... PM मोदी आज एकदिवसीय गुजरात दौरे पर हैं , PM मोदी ने कोबा तीर्थ में महावीर जैन आराधना केंद्र परिसर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन किया, PM सेमीकंडक्टर प्लांट समेत, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/ लोकार्पण भी करेंगे !! ** HM अमित शाह , CM योगी , DCM केशव मौर्य, DCM ब्रजेश पाठक ने देश / प्रदेश वासियों को महावीर जयंती की शुभकामनाएँ दीं !! ** दिल्ली - भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और LOP राहुल गांधी आज केरलम में चुनाव प्रचार करेंगे !! ** लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज- गिरने के मामले में रुपये और भाजपा की छवि के बीच ज़बरदस्त मुक़ाबला चल रहा है, भाजपा में हमेशा नैतिक दीवालियापन रहा है, अब तो वो पराकाष्ठा पर है !! ** लखनऊ- बसपा सुप्रीमो मायावती कुछ ही देर में संगठन की बैठक करेंगी !! ** IPL- आज पंजाब - गुजरात की टीमें भिड़ेंगी !!

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.