News Express

मिर्जापुर 43 वां रैंक पाकर जनपद के होनहार आशीष उपाध्याय पीसीएस 2024 अन्तर्गत असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स के पद पर हुए चयनित, सफलता पर हार्दिक बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं

मिर्जापुर

43 वां रैंक पाकर जनपद के होनहार आशीष उपाध्याय पीसीएस 2024 अन्तर्गत असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स के पद पर हुए चयनित, सफलता पर हार्दिक बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं

News Image

................... सुल्तानपुर: अखंडनगर थानेदार अरुण द्विवेदी को संदिग्ध हालात में आज गोली लगी है. घटना के वक्त वह अपने सरकारी आवास में थे... ..................... मुख्यमंत्री डॉ.यादव वाराणसी में 31 मार्च को एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन में होंगे शामिल दोनों राज्यों की साझेदारी से बनेगा नया आर्थिक परिदृश्य काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का करेंगे अध्ययन भ्रमण विक्रमोत्सव महानाट्य मंचन की तैयारियों का लेंगे जायजा भोपाल : 30 मार्च, 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वाराणसी में आयोजित “एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026” में मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं, पारंपरिक शिल्प, ओडीओपी और जीआई टैग उत्पादों, कृषि एवं खाद्य उत्पादों, निवेश अवसरों और पर्यटन संभावनाओं को एक साझा मंच पर प्रस्तुत करेंगे। इस सम्मेलन में दोनों राज्यों की प्रमुख ताकतें एक साथ सामने आएंगी और उत्पादन, बाजार तथा पहचान से जुड़े विभिन्न आयामों पर केंद्रित संवाद स्थापित होगा। सम्मेलन में उद्योग, शिल्प, निवेश और पर्यटन से जुड़े हितधारक एकत्रित होंगे, जहां व्यावहारिक सहयोग, बाजार विस्तार और साझा पहल पर चर्चा का स्पष्ट स्वरूप दिखाई देगा। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण मुख्यमंत्री डॉ. यादव की वाराणसी यात्रा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के अध्ययन भ्रमण से होगी, जहां तीर्थ क्षेत्र में विकसित क्राउड फ्लो मैनेजमेंट, अधोसंरचना लेआउट और तीर्थयात्री प्रबंधन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया जाएगा। यह अनुभव धार्मिक पर्यटन स्थलों के सुव्यवस्थित विकास और आधुनिक प्रबंधन प्रणाली को समझने का आधार बनेगा। इसके बाद एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन स्थल पर प्रदर्शनी का अवलोकन किया जाएगा, जिसमें मध्यप्रदेश के ओडीओपी उत्पाद, जीआई टैग हस्तशिल्प, पारंपरिक वस्त्र, औद्योगिक क्षमताएं और पर्यटन संभावनाएं प्रदर्शित होंगी। यह प्रदर्शनी राज्य की आर्थिक और सांस्कृतिक विविधता को एक ही मंच पर प्रस्तुत करते हुए निवेशकों और प्रतिभागियों को प्रत्यक्ष रूप से जोड़ने का कार्य करेगी। सम्मेलन के मुख्य सत्र में निवेश, औद्योगिक सहयोग और ओडीओपी आधारित अर्थव्यवस्था पर केंद्रित चर्चा होगी, जहां मध्यप्रदेश की निवेश-अनुकूल नीतियों, अधोसंरचना और प्रोत्साहन तंत्र को प्रस्तुत किया जाएगा। इसी सत्र में मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बीच एमओयू हस्ताक्षर किए जाएंगे, जिससे औद्योगिक निवेश, कौशल विकास, हस्तशिल्प संवर्धन और पर्यटन क्षेत्रों में सहयोग को औपचारिक रूप दिया जाएगा। ओडीओपी उत्पादों का आदान-प्रदान स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आएगा। दोपहर पश्चात नेटवर्किंग सत्र में उद्योग जगत, निवेशकों और नीति-निर्माताओं के बीच संवाद स्थापित होगा, जिससे संभावित निवेश और साझेदारियों को गति मिलेगी और यह सम्मेलन वास्तविक व्यावसायिक अवसरों से जुड़ता हुआ दिखाई देगा। समानांतर सत्रों में सहयोग के व्यावहारिक आयामों को विस्तार दिया जाएगा। संयुक्त शिल्प कार्यशाला में मध्यप्रदेश के चंदेरी और महेश्वरी शिल्पकार उत्तरप्रदेश के बनारसी सिल्क कारीगरों के साथ साझा ब्रांडिंग, बाजार विस्तार और ‘गंगा-नर्मदा क्राफ्ट कॉरिडोर’ की अवधारणा पर कार्य करेंगे, जिससे पारंपरिक शिल्प को नए बाजारों तक पहुंचाने की दिशा में ठोस पहल होगी। टूरिज्म राउंड टेबल मीटिंग टूरिज्म राउंड टेबल में वाराणसी, उज्जैन और चित्रकूट को जोड़ते हुए एक संयुक्त धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस प्रक्रिया में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन सहित प्रमुख हितधारकों की सहभागिता से पर्यटन को संगठित और विस्तारित स्वरूप देने की दिशा में सहमति बनेगी। विक्रमोत्सव महानाट्य मंचन के स्थल का अवलोकन मुख्यमंत्री डॉ. यादव वाराणसी के बी.एल.डब्ल्यू मैदान में 3 से 5 अप्रैल तक होने वाले महानाट्य विक्रमोत्सव के कार्यक्रम स्थल का मुआयना भी करेंगे।

................ सेंट फ्रांसिस स्कूल में मेधावी छात्रों को किया गया पुरस्कृत डामड गंज स्थानीय सेंट फ्रांसिस स्कूल में परीक्षा का परिणाम पत्र वितरण कार्यक्रम में विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को रेंजर साइकिल देकर छात्रो के मनोबल को बढ़ाया गया विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में ऐश्वर्य सिंह अंकित कुमार और बालकृष्ण ने अपनी अपनी कक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय के परीक्षा परिणाम पत्र वितरण किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शंभू नाथ मिश्रा प्राचार्य रामानुज सिंह डिग्री कॉलेज डामड गंज रहे उन्होंने अपने संबोधन में वैदिक शिक्षा के महत्व को बताया जिसमें गुरु और शिष्य क्या संबंध होता है इस पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में नुसरत अंसारी दिव्या प्रिया राजवीर सोनी अमीना बानो सहित अन्य प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापको के अतिरिक्त अखंड सिंह सोनू सिंह इंदू सिंह पटेल विनय सिंह सहित बच्चों के अभिभावक एवं क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे विद्यालय के डायरेक्टर दिवाकर सिंह ने छात्रों के मनोबल को बढ़ातें हुए कहा की छात्रों को निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है जिससे उनका भविष्य उज्जवल होगा......... .................... मिर्ज़ापुर:हलिया लालगंज मार्ग बरी गांव में तेजगति अनियंत्रित कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए युवक व किशोर को मारी टक्कर किशोर की हुई मौत पुलिस कार्रवाई में जुटी

News Image

................ थाना चुनार पुलिस द्वारा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः29.03.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादिनी के घर में घुसकर छेड़खानी, अश्लील हरकत करने तथा घर के सामान में तोड़फोड करते हुए गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-118/2026 धारा 76,351(3),352,324(2),333 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में ,उप निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम धौरहरा से नामजद अभियुक्त अमित साहनी पुत्र पंचम साहनी निवासी सराय टेकउर थाना चुनार जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 70(1),76,351(3),352,324(2),333 बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । ................... जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 02 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में , थाना चील्ह व कछवां पुलिस द्वारा 01-01 नफर वारंटी को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.