विजयपुर बाजार में अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल
मीरजापुर
थाना विंध्याचल गैपुरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत विजयपुर बाजार में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है
............................. मीरजापुर-प्रयागराज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवक गंभीर मीरजापुर विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौकी अंतर्गत कटरा में मीरजापुर-प्रयागराज मार्ग पर सिंह होंडा एजेंसी के सामने एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जयप्रकाश (35 वर्ष) पुत्र अमृतलाल निवासी गोडसर सरपती थाना विंध्याचल, जनपद मिर्जापुर अपने दो भतीजों अंशुमान (15 वर्ष) पुत्र सत्यप्रकाश शर्मा और अश्वनी कुमार (17 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश के साथ बाइक से प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र स्थित मांडा महेवा में अपनी बहन के घर से निमंत्रण से लौट रहे थे। जैसे ही वे कटरा पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को नजदीकी अस्पताल सर्रोई पहुंचाया, जहां डॉक्टर पुनीत अग्रवाल द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मंडल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है
........................... बिहसड़ा तालाब के पास फल की दुकान में चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर मीरजापुर, जिगना जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा बाजार में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बिहसड़ा तालाब के पास स्थित एक दुकान का है, जहां भोर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित राहुल कुमार सोनकर, निवासी बिहसड़ा कला के अनुसार, रोज की तरह उनकी दुकान बंद थी। भोर करीब 3 बजे चोरों ने दुकान के पास पहुंचकर मौका पाकर जूस निकालने की मशीन और एक साइकिल चोरी कर ली। चोरी गई मशीन की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है। इतना ही नहीं, चोरों ने पास में स्थित चंपा देवी के मड़हा से एक बकरी भी उठा ली, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की खास बात यह है कि पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोर की तस्वीरें साफ नजर आ रही हैं, जिससे पुलिस को सुराग मिलने की उम्मीद है। पीड़ित ने थाना जिगना में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और CCTV फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है
....................................... परिजनों का आरोप इलाज में लापरवाही से किशोर की हुई मौत पटेहरा संतनगर थाना क्षेत्र के गोहिया चौराहे स्थित एक झोलाछाप के इलाज से शनिवार को एक किशोर की मौत हो गई । परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप ठीक करने का भरोसा देकर इलाज करता रहा ब्लड जांच भी कराया सोमवार सुबह किशोर को एडमिट किया था मौत होने के बाद पटेहरा पीएचसी भेज दिया जहाँ डॉ ने मृत घोषित कर दिया ।
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.