News Express

थाना पड़री पुलिस द्वारा 560 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार                  

थाना पड़री पुलिस द्वारा 560 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
                 
मीरजापुर 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में , उप-निरीक्षक कैलाशनाथ सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना पड़री क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोटवा से एक अभियुक्त राजेन्द्र मौर्या पुत्र स्व0 फूलनचन्द्र मौर्या निवासी भीटी थाना पड़री जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से झोले में  560 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पडरी पर मु0अ0सं0-76/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

................................. थाना अहरौरा पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का मोटर साइकिल बरामद मीरजापुर थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांक 25.03.2026 को वादी अजहरूदीन पुत्र बकरीद्दु निवासी मल्लाही टोली थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध मोटर साइकिल चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-66/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में थाना प्रभारी अहरौरा को अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अहरौरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए ,उप निरीक्षक आशीष कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र राजेन्द्र निवासी गांधीनगर थाना चकिया जनपद चन्दौली को अंतर्गत धारा 303(2), 317(2) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से चोरी मोटर साइकिल बरामद किया गया । उक्त के सम्बन्ध में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया

News Image

.................................. थाना लालगंज पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी गयी दरवाजा व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद मीरजापुर थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांक 27.03.2026 को वादी मुन्सी कन्नौजिया पुत्र हीरालाल कन्नौजिया निवासी तेन्दुआकला थाना लालगंज जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध लोहे का गेट व खिड़की चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-102/2026 धारा 305(e) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ,अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना प्रभारी लालगंज को अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए ,उप निरीक्षक सुजीत कुमार सेठ मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त 1. कन्हैया चौहान पुत्र गजराज चौहान निवासी चितांग थाना लालगंज जनपद मीरजापुर, 2. राजेश उर्फ राजा पुत्र विद्याशंकर निवासी मडवा नेवादा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर व 3. जय प्रकाश पटेल पुत्र चन्द्रबली पटेल निवासी राजापुर पटेलनगर थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 305(e),317(2),317(5),3(5) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गया दरवाजा व घटना में प्रयुक्त टेम्पु बरामद किया गया । उक्त के सम्बन्ध में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

News Image

................................................ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में व्यापार मण्डल की बैठक कर सुनी गयीं उनकी समस्याएं, साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक तथा सुरक्षा व सहयोग का दिया गया भरोसा मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के साथ पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यावासिनी सभागार कक्ष में जनपद के सर्राफा व्यवसायियों, ट्रांसपोर्टर्स, कालीन व्यवसायियों एवं व्यापार मण्डल के पदाधिकारीगण के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा सुरक्षा व सहयोग का भरोसा दिया गया । प्रत्येक व्यापारी बन्धु से वर्ता कर उनके समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी की गयी एवं उन्हें दूर करने के लिये हर संभव प्रयास करनें की बात कही गयी । सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रत्येक व्यपारी प्रतिष्ठानों/दुकानों में अच्छी गुणवत्ता युक्त सीसीटीवी कैमरा लगवाने की अपील की गयी तथा साइबर फ्राड से बचाव हेतु आवश्यक सुझाव दिये गये । किसी प्रकार के साइबर अपराध या फ्राड होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस, साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या http://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.