थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा युवती को बहला फुसलाकर भगाने एवं धर्म संपरिवर्तन के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
मीरजापुर
थाना ड्रमण्डगंज जनपद मीरजापुर पर दिनांकः19.03.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद के विरूद्ध वादी की पुत्री को बहला फुसला कर भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ड्रमण्डगंज पर मु0अ0सं0-29/2026 धारा 87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई , अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी तथा अपहृता की बरामदगी करने हेतु थानाध्यक्ष ड्रमण्डगंज को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा पूर्व में अपहृता को बरामद किया जा चुका है तथा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में ,उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह व उपनिरीक्षक सुभाष यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर महेशपुर ओवर ब्रिज के पास से नामजद अभियुक्त अजमत पुत्र रहमत तुल्ला शाह निवासी महेशपुर थाना ड्रमण्डगंज जनपद मीरजापुर को अन्तर्गत धारा 87 बीएनएस व 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया
................................. ब्रेकिंग न्यूज़ मीरजापुर झोलाछाप डाक्टर के ऊपर गलत दवा इलाज करने का लगाया पिडित ने आरोप कार्वाई की माग पीड़ित ने बताया कि 20 फरवरी को 18 वर्ष पुत्री को चक्कर आने पर क्षेत्र के ही क्लीनिक पर ले गए जहां पर पुत्री को एक सप्ताह की दवा दी दवा को घर पर आकर बेटी ने खाया तो चार दिन बाद बेटी घर पर गस्त खाकर गिर पड़ी और उसे चलने पर दिक्कत होने लगा पीड़ित ने आरजीआरएस करके झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई का मांग किया है ड्रमंडगंज क्षेत्र के रतेह चौराहा के क्लिनिक चिरंजीव मेडिकल का मामला
....................................
............................ अपडेट कौशाम्बी, भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 10 पहुंची।देर रात प्रयागराज में इलाज के दौरान 2 महिलाओं की मौत हुई।अब तक 7 महिलाएं और 3 बच्चों की जान गई।सभी श्रद्धालु जिला फतेहपुर जहानाबाद बिंदकी के निवासी थे।प्रयागराज से मुंडन संस्कार से लौटते समय सैनी कोतवाली क्षेत्र के डोरमा NH19 हाईवे रोड़ पर हुआ था हादसा। 8 शवो को रात में ही पोस्टमार्टम कराकर फतेहपुर भेजा गया।
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.