यूपी में आज से फिर बदल सकता है मौसम।
.................................... जिगना। गाँव की समस्या-गांव में समाधान चौपाल का हाल बदहाल है। शासन के निर्देश पर प्रत्येक शुक्रवार को क्षेत्र के दो गावों में होने वाले चौपाल का माखौल उड़ाया जा रहा है। क्षेत्र के बीजर कला गाँव में 12 बजे दिन तक नोडल अधिकारी उपायुक्त स्वत: रोजगार रमाशंकर सिंह नहीं पहुंचे। यहाँ तक कि प्रधान रवि शंकर यादव और सेक्रेटरी प्रमोद कुमार भी पंचायत भवन नहीं पहुंचे। यहाँ तैनात पंचायत सहायक शिवम शर्मा प्रधान की खोज में निकले हैं। ब्लाक स्तरीय व विभिन्न कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारी भी नदारद रहे। नतीजन चौपाल में अपनी फरियाद लेकर आने वाले ग्रामीण भी मायूस हो उल्टे पांव वापस लौट गए। सेक्रेटरी प्रमोद कुमार का मोबाइल स्विच आफ मिला। जबकि प्रधान रवि शंकर यादव ने बताया कि अधिकारियों की बाट जोह रहे हैं। आने दीजिये हम भी पंचायत भवन पहुँच जाएंगे। पंचायत सहायक ने बताया कि दस बजे दिन में ही ग्रामवासी पंचायत भवन आ गए थे। आयुष्मान कार्ड को लेकर हलकान रहे। सफाईकर्मी जय सिंह ने बताया कि हम सुबह आठ बजे ही पंचायत भवन की साफ सफाई कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि 12 बजे दिन तक यहाँ कोई नहीं पहुंचा है। यहाँ तक कि आंगनबाड़ी व समूह की महिलाओं ने भी यहाँ आने की जहमत मोल नहीं लिया। ग्रामीणों ने दबी जुबान में बताया कि वे उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे। पंचायत भवन में खाली पड़ी कुर्सियां व्यवस्था के शरमाएदारों को मुंह चिढ़ा रही हैं
.................................... करुणा निधान प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव आस्था एवं निष्ठा के साथ मनाया गया डामड गंज स्थानीय बाजार की प्राचीनतम दुर्गा मंदिर के परिसर में करुणा निधान प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनवमी के दिन प्रभु श्री राम का अवतार हुआ था बाजार में प्रतीक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्मोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अनिल केसरी अंजनी सोनी लवकुश केसरी चतुर्भुज पिंटू केसरी तारकेश्वर केसरी विजयपाल सहित समिति के अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे शाम को बाजार में विराट जन्मोत्सव झांकी एवं पर्व मनाया जाता है जिसमें क्षेत्र से भारी भी उपस्थिति रहती है
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.