News Express

PM ने सार्वजनिक सेवा में 8,931 दिन पूर्ण किए , सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे पवन चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ा !! 

दिल्ली -

PM मोदी ने रिकॉर्ड बनाया- 

PM ने सार्वजनिक सेवा में 8,931 दिन पूर्ण किए , सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे पवन चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ा !! 


**

लखनऊ- 

CM योगी 1228 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, DCM ब्रजेश पाठक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे !! 
CM आज ज़ेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारियों का जायज़ा लेंगे !! 


**

दिल्ली -

बिहार का स्थापना दिवस आज , PM मोदी , HM अमित शाह ने बिहारवासियों को बधाई दी !! 


**

लखनऊ- 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज महिला सम्मान समारोह का शुभारंभ करेंगे !!

......................... ब्रेकिंग वार न्यूज: इजरायल के डीमोना में देर रात ईरानी मिसाइलों के हमलों में बड़ी तबाही... ईरान इजरायल अमेरिका युद्व अब ऐसे मोड़ पर आ गया है जहां सिर्फ निर्णायक जंग से ही फैसला होगा... ईरान की मिसाइलें लगातार इजरायल के शहरों अमेरिका के खाड़ी देशों के सैन्य अड्डों पर तबाही मचा रही हैं... ताकत के मद में चूर ट्रंप नेतनयाहू को कुछ समझ नहीं आ रहा है। अमेरिका पूरी दुनिया में अलग थलग पड़ता जा रहा है, उसकी अर्थव्यवस्था रसातल में जा रही है। ऐसे में नेतन्याहू डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर काबू करने में नाकाम नजर आ रहे हैं... हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं, ऐसे में बहुत ज्यादा संभावना इस बात की बढ़ती जा रही है कि ट्रंप नेतनयाहू किसी भी वक्त ईरान पर परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकते हैं..... ये स्थिति बेहद खतरनाक होगी, रूस चीन उत्तर कोरिया भी ऐसे हालातों में चुप नहीं बैठेंगे। ऐसे में यह एरियल जंग पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले सकती है। ......................... 1 होर्मुज पर 48 घंटे का अल्टीमेटम: ट्रंप की ईरान को नई धमकी, नहीं माना तो पावर प्लांट तबाह करने की दी चेतावनी 2 ईरान का इस्राइल पर भीषण हमला, परमाणु ठिकाने डिमोना के साथ अराद में किया मिसाइल अटैक; 100 से ज्यादा घायल 3 ईरान का इजराइली शहर डिमोना पर बैलेस्टिक मिसाइल से हमला, 20 लोग घायल, यहां इजराइल का न्यूक्लियर प्रोग्राम सेंटर 4 LPG संकट-राज्यों को 23 मार्च से 20% ज्यादा गैस मिलेगी, केंद्र बोला- ढाबों-होटलों को प्राथमिकता मिले, प्रवासी मजदूरों को 5kg सिलेंडर दिए जाएं 5 ईरानी नेवी ने LPG लदा भारतीय जहाज होर्मुज पार कराया, दावा- हमले से बचाने के लिए ट्रैकिंग सिस्टम बंद किए, अभी 22 जहाज फंसे 6 अमेरिका द्वारा ईरान के तेल निर्यात पर पाबंदी हटाने के ऐलान से वैश्विक तेल संकट कम करने में मदद मिल सकती है। भले ही यह सीमित वक्त के लिए हो, लेकिन मुश्किल हालात में इससे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल के दामों को कम करने में मदद मिलेगी। भारत को भी अपने ऊर्जा संकट से निपटने में इस फैसले कुछ राहत मिल सकती है। 7 23 मार्च से बदल रहे हैं हवाई टिकट के नियम; सरकार खत्म कर रही घरेलू किराए की कैप; क्या अब एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना किराया? 8 अमित शाह राज्यसभा में कल पेश करेंगे सीएपीएफ से जुड़ा विधेयक, आईजी स्तर पर 50% पद IPS से भरने का प्रस्ताव 9 राहुल बोले- रुपए का गिरना-फ्यूल कीमत बढ़ना महंगाई का संकेत, कहा- सरकार चाहे इसे नॉर्मल बताए, लेकिन रोजमर्रा की चीजों का दाम बढ़ेंगे 10 पश्चिम एशिया संकट: हल्द्वानी में राजनाथ सिंह बोले- बातचीत और कूटनीति ही एकमात्र समाधान 11 भारत में आतंकी घटनाओं में 43% की कमी, पाकिस्तान आतंकवाद से प्रभावित देशों में टॉप पर, अफगानिस्तान में सुधार; ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2026 जारी 12 भारत के नीति निर्माता उत्पादकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। सड़कें, हवाई अड्डे, बंदरगाह और लॉजिस्टिक कॉरिडोर जैसे बुनियादी ढांचों में निवेश तेजी से हो रहा है। एक कुशल परिवहन नेटवर्क आपूर्ति शृंखलाओं को मजबूत करेगा और घरेलू अर्थव्यवस्था के विस्तार में मदद करेगा। 13 टॉप-10 मंदिरों के पास ₹9 लाख करोड़ की संपत्ति, तिरुपति बालाजी दुनिया का तीसरा सबसे अमीर धर्मस्थल; पद्मनाभमंदिर के पास सबसे ज्यादा खजाना 14 पंजाब-अफसर ने वीडियो में मंत्री का नाम लेकर सुसाइड किया, मंत्री भुल्लर का इस्तीफा, नंगा करके पीटने का आरोप; आज विपक्ष CM हाउस घेरेगा 15 हिमाचल बजट: एक लाख परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को ₹1500, 70 हजार अस्थाई कर्मियों का मानदेय बढ़ाया, 3 टाउनशिप की घोषणा 16 लग्जरी प्रॉपर्टी वाले निवेशकों का पैसा फंसा, अमेरिका-ईरान युद्ध में झुलस रहे दुबई में विला-अपार्टमेंट की मांग घटी; 2-4 करोड़ की छूट, फिर भी नहीं मिल रहे खरीदार 17 सोना इस हफ्ते ₹11 हजार सस्ता, ₹1.47 लाख पर आया, चांदी ₹28 हजार गिरकर ₹2.32 लाख पर पहुंची, डॉलर की डिमांड बढ़ने से गिरे दाम 18 20 राज्यों में हाई अलर्ट: आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि बढ़ाएगी मुश्किलें, IMD ने किया सतर्क ===============================

News Image

.................... यू.पी. कॉलेज छात्र हत्याकांड का मुख्य आरोपी मंजीत चौहान गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद विश्वनाथ प्रताप सिंह वाराणसी शिवपुर थाना क्षेत्र के प्रतिष्ठित यू.पी. कॉलेज परिसर में हुई छात्र सूर्यप्रताप सिंह की सनसनीखेज हत्या के मामले में वाराणसी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में गठित संयुक्त टीम (शिवपुर पुलिस व एस.ओ.जी.) ने घटना के मुख्य अभियुक्त मंजीत चौहान को शनिवार भोर में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त अवैध पिस्टल, कारतूस और खोखे भी बरामद किए हैं। रैगिंग के विवाद में मारी गई थी 5 गोलियां पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी मंजीत चौहान ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक सूर्यप्रताप सिंह और उसके साथी अक्सर रैगिंग के नाम पर उसे और उसके दोस्तों को परेशान करते व मारपीट करते थे। आरोपी के अनुसार, घटना वाले दिन भी कॉलेज परिसर में उनके बीच कहासुनी और डराने-धमकाने की बात हुई थी। इसी आपसी रंजिश और गुस्से में आकर मंजीत और उसके साथी अनुज सिंह ने प्रशासनिक भवन के पास सूर्यप्रताप पर करीब 4-5 राउंड फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घेराबंदी कर सुबह दी गई दबिश पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाया। अभियुक्त मंजीत चौहान (उम्र 20 वर्ष) निवासी चांदमारी, बड़ालालपुर को आज दिनांक 21 मार्च 2026 को सुबह करीब 05:45 बजे रामेश्वर महादेव इंटर कॉलेज, शिवपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी घटना के बाद भागते समय छत से कूदने के कारण घायल भी हो गया था और इलाज के लिए जाते समय पकड़ा गया। बरामदगी और कानूनी कार्यवाही फील्ड यूनिट और पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य संकलन किया है। बरामद सामग्री में शामिल है: ⏭️ 01 अवैध पिस्टल (घटना में प्रयुक्त) ⏭️ 01 अदद जिंदा कारतूस (7.65 एमएम) ⏭️ 04 अदद खोखा कारतूस और 01 बुलेट प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम इस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है। पुलिस अब घटना में शामिल दूसरे फरार आरोपी अनुज सिंह की तलाश में जुटी है। पुलिस टीम: इस सफल कार्यवाही में शिवपुर थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा, उप-निरीक्षक कृष्ण कुमार सरोज, अनिकेत श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षी लवकुश कुमार, आरक्षी किशन सोनकर और एस.ओ.जी. व फील्ड यूनिट की टीम शामिल रही। ........................ रविवार, 22 मार्च 2026 के मुख्य समाचार

................... अमेरिका ने पाकिस्तान पर हमला किया तो दिल्ली, मुंबई पर गिराएंगे बम: पाक राजनयिक अब्दुल बासित की गीदड़भभकी 'पाकिस्तान हमारे लिए बड़ा परमाणु खतरा... ', अमेरिका इंटेलिजेंस चीफ तुलसी गबार्ड का बड़ा बयान * अमेरिका की डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस तुलसी गबार्ड ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है. * उन्होंने दुनिया में बढ़ रहे खतरों में पाकिस्तान का नाम लिया है. * तुलसी गबार्ड ने चेतावनी देते हुए कहा है कि दुनिया में लगातार बढ़ रहे खतरों में रूस, चीन, नॉर्थ कोरिया और पाकिस्तान सबसे बड़े खतरे हैं. * गौर करने वाली बात ये है कि ये सभी देश न्यूक्लियर पावर से लैस हैं. * अमेरिका पर हमला करने में सक्षम मिसाइलों की संख्या में भारी वृद्धि हो सकती है. * उनका अनुमान है कि 2035 तक यह संख्या 16,000 से अधिक हो जाएगी, जो कि मौजूदा अनुमान 3,000 से काफी ज्यादा है. अमेरिका की इंटेलिजेंस चीफ तुलसी गबार्ड के बयान ने ट्रंप प्रशासन के दावों को कटघरे में खड़ा कर दिया है. * गबार्ड ने कहा कि 2025 के हमलों के बाद ईरान ने अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को दोबारा शुरू नहीं किया. * ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर खतरा नहीं था, तो फिर जंग क्यों शुरू की गई? ईरान पर हमले का अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है. सवाल उठे तो ट्रंप को बचाते हुए तुलसी गबार्ड सवाल ही टाल गईं. क्या ट्रंप को पता था कि ईरान पर हमले के बाद क्या पलटवार हो सकता है? किसके प्रेशर में आकर ट्रंप ने तेहरान पर हमला कर दिया? पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने अमेरिकी हमले के जवाब में भारत पर बम गिराने की धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर अमेरिका पाकिस्तान की परमाणु क्षमताओं को नष्ट करने के लिए हमला करता है तो हम भारत में जहां चाहें, वहां हमला करेंगे।

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.