यू.पी. कॉलेज छात्र हत्याकांड का मुख्य आरोपी मंजीत चौहान गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद
विश्वनाथ प्रताप सिंह
वाराणसी शिवपुर थाना क्षेत्र के प्रतिष्ठित यू.पी. कॉलेज परिसर में हुई छात्र सूर्यप्रताप सिंह की सनसनीखेज हत्या के मामले में वाराणसी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में गठित संयुक्त टीम (शिवपुर पुलिस व एस.ओ.जी.) ने घटना के मुख्य अभियुक्त मंजीत चौहान को शनिवार भोर में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त अवैध पिस्टल, कारतूस और खोखे भी बरामद किए हैं।
रैगिंग के विवाद में मारी गई थी 5 गोलियां
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी मंजीत चौहान ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक सूर्यप्रताप सिंह और उसके साथी अक्सर रैगिंग के नाम पर उसे और उसके दोस्तों को परेशान करते व मारपीट करते थे। आरोपी के अनुसार, घटना वाले दिन भी कॉलेज परिसर में उनके बीच कहासुनी और डराने-धमकाने की बात हुई थी। इसी आपसी रंजिश और गुस्से में आकर मंजीत और उसके साथी अनुज सिंह ने प्रशासनिक भवन के पास सूर्यप्रताप पर करीब 4-5 राउंड फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
घेराबंदी कर सुबह दी गई दबिश
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाया। अभियुक्त मंजीत चौहान (उम्र 20 वर्ष) निवासी चांदमारी, बड़ालालपुर को आज दिनांक 21 मार्च 2026 को सुबह करीब 05:45 बजे रामेश्वर महादेव इंटर कॉलेज, शिवपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी घटना के बाद भागते समय छत से कूदने के कारण घायल भी हो गया था और इलाज के लिए जाते समय पकड़ा गया।
बरामदगी और कानूनी कार्यवाही
फील्ड यूनिट और पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य संकलन किया है। बरामद सामग्री में शामिल है:
⏭️ 01 अवैध पिस्टल (घटना में प्रयुक्त)
⏭️ 01 अदद जिंदा कारतूस (7.65 एमएम)
⏭️ 04 अदद खोखा कारतूस और 01 बुलेट
प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम इस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है। पुलिस अब घटना में शामिल दूसरे फरार आरोपी अनुज सिंह की तलाश में जुटी है।
पुलिस टीम:
इस सफल कार्यवाही में शिवपुर थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा, उप-निरीक्षक कृष्ण कुमार सरोज, अनिकेत श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षी लवकुश कुमार, आरक्षी किशन सोनकर और एस.ओ.जी. व फील्ड यूनिट की टीम शामिल रही।
...................................... अमेरिका ने पाकिस्तान पर हमला किया तो दिल्ली, मुंबई पर गिराएंगे बम: पाक राजनयिक अब्दुल बासित की गीदड़भभकी 'पाकिस्तान हमारे लिए बड़ा परमाणु खतरा... ', अमेरिका इंटेलिजेंस चीफ तुलसी गबार्ड का बड़ा बयान * अमेरिका की डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस तुलसी गबार्ड ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है. * उन्होंने दुनिया में बढ़ रहे खतरों में पाकिस्तान का नाम लिया है. * तुलसी गबार्ड ने चेतावनी देते हुए कहा है कि दुनिया में लगातार बढ़ रहे खतरों में रूस, चीन, नॉर्थ कोरिया और पाकिस्तान सबसे बड़े खतरे हैं. * गौर करने वाली बात ये है कि ये सभी देश न्यूक्लियर पावर से लैस हैं. * अमेरिका पर हमला करने में सक्षम मिसाइलों की संख्या में भारी वृद्धि हो सकती है. * उनका अनुमान है कि 2035 तक यह संख्या 16,000 से अधिक हो जाएगी, जो कि मौजूदा अनुमान 3,000 से काफी ज्यादा है. अमेरिका की इंटेलिजेंस चीफ तुलसी गबार्ड के बयान ने ट्रंप प्रशासन के दावों को कटघरे में खड़ा कर दिया है. * गबार्ड ने कहा कि 2025 के हमलों के बाद ईरान ने अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को दोबारा शुरू नहीं किया. * ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर खतरा नहीं था, तो फिर जंग क्यों शुरू की गई? ईरान पर हमले का अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है. सवाल उठे तो ट्रंप को बचाते हुए तुलसी गबार्ड सवाल ही टाल गईं. क्या ट्रंप को पता था कि ईरान पर हमले के बाद क्या पलटवार हो सकता है? किसके प्रेशर में आकर ट्रंप ने तेहरान पर हमला कर दिया? पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने अमेरिकी हमले के जवाब में भारत पर बम गिराने की धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर अमेरिका पाकिस्तान की परमाणु क्षमताओं को नष्ट करने के लिए हमला करता है तो हम भारत में जहां चाहें, वहां हमला करेंगे
................................ जय श्री राम रविवार, 22 मार्च 2026 के मुख्य समाचार
............................................ सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 22- मार्च - रविवार
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.