News Express

फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग यूपी के कानपुर में एक बड़ा स्कूल खोलना चाहते हैं.

फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग यूपी के कानपुर में एक बड़ा स्कूल खोलना चाहते हैं.
इस काम के लिए मार्क जुकरबर्ग ने कानपुर की एक रिटायर टीचर से संपर्क किया.
फेसबुक पर मैसेज भेजकर मार्क ने अपनी दिल की चाहत बताई. रिटायर टीचर को स्कूल का मैनेजमेंट सौंप देने की बात तय हुई.
फिर मार्क ने टीचर को बताया- मैनेजमेंट का काम मिलने से पहले प्रोसेसिंग फीस लगेगी. आपका ये पैसा इनवेस्टमेंट है. जब भी आप स्कूल का काम छोड़ेंगी, वो पैसा आपको मिल जाएगा.
इतना बड़ा काम हो रहा है, इंटरनेशनल स्कूल का मैनेजमेंट करना है, ये सोचकर रिटायर टीचर ने प्रोसेसिंग फीस जमा करा दी. 

फीस जमा होने के बाद मार्क जुकरबर्ग के पास काम बढ़ गया. पहले मार्क भाई घंटों स्कूल की प्लानिंग कर रहे थे, अब मिनट और सेकंड भी बात न करते. धीरे-धीरे मार्क ने जवाब देना भी बंद कर दिया.
कुछ दिन बाद एलन मस्क के सहयोगी, जो कि मार्क जुकरबर्ग के अच्छे दोस्त हैं, उन्होंने टीचर से संपर्क किया.
बताया कि स्कूल का प्लान ड्रॉप हो गया, मार्क को झिझक है इसलिए वो ये बात नहीं बता रहा है. हम आपका पैसा लौटा रहे हैं. 
टीचर को बताया गया कि FedEx कंपनी से आपका पैसा भेजा जा रहा है. टीचर से इसके लिए शिपिंग चार्ज, कस्टम चार्ज, वाहन मरम्मत, पैकेज रिलीज और ऑपरेशनल कंप्लायंस फीस के नाम पर रुपए लिए गए.
इसके बाद एलन मस्क का सहयोगी जो कि मार्क का अच्छा दोस्त है, वो भी गायब हो गया.
फिर 'ऑनलाइन स्कैम रिपोर्टिंग सेंटर इंडिया' नाम के अकाउंट से मैसेज आया. मैसेज करने वाले ने खुद को वकील बताया और कहा कि आपका पैसा हमने ट्रेस कर लिया है.
फिलहाल ये पैसा विजडम कैपिटल में इन्वेस्ट है, जो कि 2.23 करोड़ दिखा रहा है. इस पैसे को निकालने के लिए टैक्स, वेरिफिकेशन फीस, स्टांप ड्यूटी, रीबैलेंसिंग फीस के नाम पर टीचर से पैसे लिए गए.
इसके बाद वकील भी गायब हो गया.
जब इतना सब हो गया, करीब 1.57 करोड़ रुपए चले गए, तब जाकर टीचर को समझ आया कि उनके साथ फ्रॉड हो गया है.
अब पुलिस में मामला दर्ज है, मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क के सहयोगी की तलाश हो रही है.
 

........................................... दिल्ली - PM मोदी ने रिकॉर्ड बनाया- PM ने सार्वजनिक सेवा में 8,931 दिन पूर्ण किए , सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे पवन चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ा !! ** लखनऊ- CM योगी 1228 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, DCM ब्रजेश पाठक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे !! CM आज ज़ेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारियों का जायज़ा लेंगे !! ** दिल्ली - बिहार का स्थापना दिवस आज , PM मोदी , HM अमित शाह ने बिहारवासियों को बधाई दी !! ** लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज महिला सम्मान समारोह का शुभारंभ करेंगे !

...................................... अहरौरा चकिया मार्ग पर दुर्घटना मे एक की मौत की मौके पर पहुंची पुलिस

......................................... ब्रेकिंग वार न्यूज: इजरायल के डीमोना में देर रात ईरानी मिसाइलों के हमलों में बड़ी तबाही... ईरान इजरायल अमेरिका युद्व अब ऐसे मोड़ पर आ गया है जहां सिर्फ निर्णायक जंग से ही फैसला होगा... ईरान की मिसाइलें लगातार इजरायल के शहरों अमेरिका के खाड़ी देशों के सैन्य अड्डों पर तबाही मचा रही हैं... ताकत के मद में चूर ट्रंप नेतनयाहू को कुछ समझ नहीं आ रहा है। अमेरिका पूरी दुनिया में अलग थलग पड़ता जा रहा है, उसकी अर्थव्यवस्था रसातल में जा रही है। ऐसे में नेतन्याहू डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर काबू करने में नाकाम नजर आ रहे हैं... हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं, ऐसे में बहुत ज्यादा संभावना इस बात की बढ़ती जा रही है कि ट्रंप नेतनयाहू किसी भी वक्त ईरान पर परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकते हैं..... ये स्थिति बेहद खतरनाक होगी, रूस चीन उत्तर कोरिया भी ऐसे हालातों में चुप नहीं बैठेंगे। ऐसे में यह एरियल जंग पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले सकती है

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.