राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मनाया प्रतिपदा वर्ष।
डामड गंज
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड हलिया में अदवा नदी के तट पर स्थित ग्राम सचिवालय पर गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा नव वर्ष प्रतिपदा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला प्रचारक रजत जी ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हमारे हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है। उन्होंने कहा कि भारतीय काल गणना के आधार पर ही सारे पंचांग निर्मित किए जाते हैं। आज ही के दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जी का जन्म भी हुआ था। उन्होंने ने कहा कि आज से वातावरण में एक नया उल्लास दिखाई देता है। नववर्ष का स्वागत करने के लिए प्रकृति भी प्रमुदित होकर वृक्ष पुराने पत्ते त्याग कर नए पत्ते धारण करते हैं। इसके बाद स्वयं सेवकों ने पूर्ण गणवेश के साथ पथ संचलन करते हुए हलिया कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए देशभक्ति और संगठन की विचारधारा का संदेश दिया।इस दौरान खंड संघ चालक हरिश्चंद सोनी, खंड कार्यवाह तारकेश्वर केशरी, खंड प्रचारक धर्मेंद्र, धर्म जागरण प्रमुख धर्मेंद्र दुबे, निरंजन पांडेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपुल सिंह, राजेश सिंह राष्ट्रवादी,अरुण सिंह, राकेश तिवारी, अंकित मिश्रा, आशीष मिश्रा, धीरज केशरी,पंकज सिंह, सोपीन सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश अग्रहरि, अरविंद मिश्रा अंशु, डॉराजकुमार पटेल, मिथिलेश सिंह, सुरेश केशरी, ओमकार केशरी, मुकेश सिंह, मनोज सिंह सहित सहित सैकड़ों स्वयं सेवक मौजूद रहे। वहीं पथ संचलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में थानाध्यक्ष हलिया राजीव श्रीवास्तव मय पुलिस टीम मुस्तैद रहे
................................... सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे विधायक रमाशंकर सिंह पटेल राजगढ़, मिर्जापुर। मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ गांव में उस वक्त मातम छा गया, जब ग्रामीणों को शिव गोविंद केसरी के दो पुत्रों, सुनील केसरी और सुशील केसरी के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन की सूचना मिली। बुधवार को हुए इस भीषण रोड एक्सीडेंट ने एक ही परिवार के दो चिरागों को बुझा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक और पूर्व मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल शोक संतप्त परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित पिता शिव गोविंद केसरी और अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने इस कठिन समय में परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दो जवान बेटों को खोना पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई नामुमकिन है। विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में मैं और क्षेत्र की जनता पूरी तरह परिवार के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस वज्रपात और असीम कष्ट को सहने की शक्ति प्रदान करें।
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.