News Express

हलिया में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मनाया प्रतिपदा वर्ष। मीरजापुर।

हलिया में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मनाया प्रतिपदा वर्ष।

मीरजापुर।
हलिया खंड में अदवा नदी के तट पर स्थित ग्राम सचिवालय पर गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा नव वर्ष प्रतिपदा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला प्रचारक रजत जी ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हमारे हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है। उन्होंने कहा कि भारतीय काल गणना के आधार पर ही सारे पंचांग निर्मित किए जाते हैं। आज ही के दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जी का जन्म भी हुआ था। उन्होंने ने कहा कि आज से वातावरण में एक नया उल्लास दिखाई देता है। नववर्ष का स्वागत करने के लिए प्रकृति भी प्रमुदित होकर वृक्ष पुराने पत्ते त्याग कर नए पत्ते धारण करते हैं। इसके बाद स्वयं सेवकों ने पूर्ण गणवेश के साथ पथ संचलन करते हुए हलिया कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए देशभक्ति और संगठन की विचारधारा का संदेश दिया।इस दौरान खंड संघ चालक हरिश्चंद सोनी, खंड कार्यवाह तारकेश्वर केशरी, खंड प्रचारक धर्मेंद्र, धर्म जागरण प्रमुख धर्मेंद्र दुबे, निरंजन पांडेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपुल सिंह, राजेश सिंह राष्ट्रवादी,अरुण सिंह, राकेश तिवारी, अंकित मिश्रा, आशीष मिश्रा, धीरज केशरी,पंकज सिंह, सोपीन सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश अग्रहरि, अरविंद मिश्रा अंशु, डॉराजकुमार पटेल, मिथिलेश सिंह, सुरेश केशरी, ओमकार केशरी, मुकेश सिंह, मनोज सिंह सहित सहित सैकड़ों स्वयं सेवक मौजूद रहे। वहीं पथ संचलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में थानाध्यक्ष हलिया राजीव श्रीवास्तव मय पुलिस टीम मुस्तैद रहे

............................ चैत्र नवरात्र विन्ध्य महोत्सव का हुआ आरंभ । मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्र तथा जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मां विन्ध्यवासिनी के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया । नगर विधायक ने कहा 2017 के पूर्व मां विंध्यवासिनी तीन चार फीट गलियों में रहती थी । पिछली सरकारों के तमाम बड़े नेता मां के दरबार आए , पर यहां का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां भव्य कॉरिडोर का निर्माण करा कर देश , दुनियां का ध्यान खींचा । विदेशी परंपरा में नव वर्ष में शराब पीकर नृत्य करते है तो वहीं हिन्दू नव वर्ष में नारी शक्ति की आराधना की जाती है । इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह , नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार , उपजिलाधिकारी / पर्यटन अधिकारी संजीव यादव इत्यादि लोग मौजूद रहे

.................................... #लखनऊ में छाया अंधेरा, तेज बारिश-आंधी का रेड अलर्ट!!

......................... मीरजापुर

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.