लखनऊ से सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर
ISI आतंकी हारिश पर खुलासा
साथियों का ब्रेनवॉश कर रहा था हारिश
लैपटॉप, मोबाइल से मिली अहम जानकारी
BDS छात्रों का ब्रेनवॉश कर रहा था
........................... रुद्रपुर में NCERT की नकली किताबों के मामले में केस दर्ज,दिल्ली से आयी NCERT की टीम ने की जांच,करीब 10 करोड़ की थी 9 लाख नकली किताबें
................................... फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर हुए जोरदार धमाके से इलाके में सनसनी फैल गई। विस्फोट इतना तेज था कि घर के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा। इस हादसे में कम से कम 6 लोग घायल हुए है, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में धमाके की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है
............................... बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा मंदिर परिसरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा चुकी है. अब एक सवाल पर मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा है कि यदि सारा अली खान जैसे गैर-हिंदू भी मंदिर में भगवान के दर्शन करना चाहते हैं तो उन्हें सनातन धर्म में अपनी आस्था का शपथ पत्र देना होगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी लिखित में खुद को सनातनी बताएगा उसका स्वागत है. इसके लिए एक प्रारूप तैयार कर लिया गया है और प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि अभिनेत्री सारा अली खान या अन्य कोई गैर हिंदुओं को भी मंदिरों में दर्शन कराए जा सकते हैं. सारा अली खान या कोई अन्य गैर हिंदू यदि सनातन के प्रति अपनी आस्था के बारे में हलफनामा देता है तो उसे मंदिरों में दर्शन कराए जाएंगे
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.