मिर्जापुर ।
जिला उद्यान अधिकारी मेवा राम स्टाल पर पहुचे मुख्यमंत्री योगी
माँ विंध्यवासिनी परिसर ने उद्यान विभाग ने लगाया था स्टाल
सीएम योगी को जिले में उद्यान विभाग द्वारा कराए जा रहे किसानों के हित मे कार्यो की दी गयी जानकारी
सीएम ने फलों पौधों को भक्तों में किया वितरित।
................. बाइक व लूना की टक्कर में पिता-पुत्री समेत चार घायल मिर्जापुर/ राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक और लूना के बीच हुई जोरदार टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसा बघौड़ा गांव के समीप उस समय हुआ जब एक पेट्रोल पंप से निकलकर सड़क पर मुड़ रही बाइक ने आगे जा रही लूना को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे पतेरी गांव निवासी युवराज सिंह अपने साथी गौरव सोनी के साथ बाइक से पेट्रोल पंप पर तेल लेने के बाद राजगढ़ की ओर मुड़े थे। इसी दौरान आगे चल रही लूना को बाइक चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक युवराज सिंह (18) निवासी पतेरी, थाना राजगढ़, साथी गौरव सोनी (19) निवासी बघौड़ा, थाना राजगढ़, तथा लूना चालक रमजान (55)व पुत्री नगीना (28) निवासी कुंदरूप, थाना राजगढ़ सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार गौरव और युवराज को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया। वहीं, लूना चालक पिता-पुत्री (रमजान और नगीना) को स्थानीय लोगों द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.