News Express

अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी द्वारा पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के साथ पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में बैठक

अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी द्वारा पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के साथ पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में बैठक

 उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 को सकुशल, शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन वातावारण में सम्पन्न कराये जाने हेतु की गयी बैठक 
                        

मीरजापुर 

11.03.2026 को “पीयूष मोर्डिया” अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी, जोन वाराणसी द्वारा “आर0पी0सिंह” पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर व अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के साथ पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में जनपदीय पुलिस राजपत्रित अधिकारीगण एवं समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी की गोष्ठी की गयी । इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा दिनांकः14 व 15 मार्च 2026 को आयोजित उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु परीक्षा की समग्र तैयारियों पर विस्तृत समीक्षा की गई और स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा पूर्णतः शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न हो । किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो । यह बैठक जनपद में शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप परीक्षा की गरिमा एवं विश्वसनीयता बनाए रखने की दिशा में एक सशक्त कदम है । प्रशासन की यह प्रतिबद्धता अभ्यर्थियों में परीक्षा के प्रति पूर्ण विश्वास जगाने एवं योग्य अभ्यर्थियों को निष्पक्ष अवसर प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी

.................................................... ❣️TOP 16 BREAKING NEWS ❣️

......................................... शाम की देश-विदेश और राज्यों की शाम 4 बजे तक की बड़ी खबरें- ● वैश्विक तनाव के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1342 अंक गिरकर 76,863 पर बंद, निफ्टी 23,866 पर ● पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा, ईरान ने इजराइल और अमेरिकी ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं ● दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास दो संदिग्ध ड्रोन मार गिराए गए, मलबा गिरने से एक भारतीय समेत चार लोग घायल ● प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के कोच्चि में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया ● पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट संघर्ष को लेकर कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वैश्विक संकट के बीच डर और पैनिक फैलाया जा रहा है ● केरल में मछुआरों के बीच पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि सरकार मछुआरा समुदाय की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है ● संसद में लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी, राहुल गांधी और भाजपा नेताओं के बीच तीखी बहस ● केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आजादी के बाद यह दूसरी बार है जब स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है ● देश में मेडिकल शिक्षा का दायरा बढ़ा, 11,682 नई एमबीबीएस सीटों और 43 नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी ● एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की थाईलैंड में हार्ड लैंडिंग, नोज गियर टूट गया, 133 यात्री सुरक्षित निकाले गए ● देशभर में एलपीजी गैस की किल्लत, यूपी-बिहार में पुलिस सुरक्षा में सिलेंडर बंट रहे, राजस्थान में कालाबाजारी की शिकायतें ● सुप्रीम कोर्ट ने 13 साल से कोमा में पड़े हरिश राणा को पैसिव इच्छामृत्यु की अनुमति दी ● कमर्शियल गैस की कमी से हजारों शादियों में खाने का संकट, कई होटल-रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर ● मध्य प्रदेश में दो दिन से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप, वैकल्पिक ईंधन के इस्तेमाल को लेकर असमंजस ● देश के कई राज्यों में मौसम का असर, राजस्थान में तापमान 40 डिग्री के पार, उत्तर प्रदेश में धुंध के कारण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत ● कतर ने कहा मिडिल ईस्ट संघर्ष में मध्यस्थता करना मुश्किल, ईरानी हमलों में 140 अमेरिकी सैनिक घायल ● पाकिस्तान मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि ईरान से उठ रहा जहरीला धुआं बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा तक पहुंच सकता है

............................................ विंध्याचल में खनन माफिया का खुला चैलेंज खनिज विभाग को , हम करेंगे राजस्व चोरी नहीं कर सकते कोई कार्यवाही विंध्याचल विंध्याचल में खनन माफिया का खुला चैलेंज सामने आया है,जहां अवैध मिट्टी खनन और परिवहन जोरों पर है। खनन माफिया ने खनिज विभाग को चैलेंज दी है कि वे राजस्व की चोरी नहीं रोक पाएंगे। विंध्याचल के गहीरा व ज्ञाननन्द कॉलेज के पास में भी जेसीबी मशीनों से अवैध खनन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही है। अटल चौक पर बैठकर खनन माफिया के गुर्गे खनिज विभाग के अधिकारियों का लोकेशन लेते हैं और नव निर्मित रोड को नुकसान पहुंचा रहे हैं। नवरात्र मेला प्रारंभ होने वाला है, लेकिन विंध्याचल में अवैध खनन परिवहन से प्रतिदिन लाखों रुपए राजस्व की चोरी हो रही है। खनन माफिया मदिरा के नशे में चूर होकर खनिज विभाग को चैलेंज दे रहे हैं, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। खनिज विभाग के अधिकारियों पर आरोप है कि वे आधी रात को विंध्याचल के अटल चौक पर या देवरहा बाबा आश्रम रोड नहीं जाते हैं, जिससे खनन माफिया को खुली छूट मिल रही है। यह बड़ी असफलता है खनिज विभाग की, जो विंध्याचल में अवैध खनन परिवहन पर कोई कार्यवाही नहीं कर पा रही है

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.