News Express

जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के वृहद प्रचार प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के वृहद प्रचार प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मीरजापुर - जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा ll ने आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के वृहद प्रचार प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू राजस्व देवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्ण कालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पल्लवी सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित र

News Image

.......................................... जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के निर्वाचक नामावलियो के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की बैठक सम्पन्न मीरजापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के निर्वाचक नामावलियो के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सम्बंध में बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधिगणो को जानकारी देते हुए बताया कि जनपद मीरजापुर में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के दौरान दावा एवं आपत्ति अवधि (6 जनवरी से 6 मार्च, 2026 तक) में नागरिकों से दावे व आपत्तियों और इसी अवधि में गणना चरण में मिलान न कराने वाले मतदाताओं तथा मिलान में तार्किक विसंगति वाले मतदाताओं को नोटिस एवं सुनवाई चरण (6 जनवरी से 27 मार्च, 2026 तक) में जारी किये गये नोटिस एवं पूर्ण की गई सुनवाई से सम्बन्धित महत्वपूर्ण आंकड़े यथा- 06 जनवरी, 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल मतदाता-1567539 पुरूष मतदाताओं की संख्या-855675 महिला मतदाताओं की संख्या-711825 तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या-39, नोटिसों की सुनवाई में कुल नोटिसों की संख्या-324498 जनरेटेड नोटिसों की संख्या-324494, नोटिस वितरण की संख्या-323236 (99.61 प्रतिशत), 11 मार्च, 2026 तक सुनवाई-319021 (98.31 प्रतिशत) होगी। उन्होंने समस्त ई.आर.ओ./ए.ई.आर.ओ. को यह निर्देशित किया कि वह सुनवाई हेतु आने वाले मतदाताओं को अथवा उनके द्वारा नामित प्रतिनिधियों को यथासम्भव सहायता प्रदान की जाए जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सुनवाई स्थल पर मतदाताओं को कम से कम समय व्यतीत करना पड़े। मतदाताओं को सुनवाई हेतु यह निर्देश जारी किये गये हैं कि मतदाताओं को होने वाली असुविधा को कम करने हेतु सुनवाई प्रक्रिया में मतदाताओं को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने से छूट दी जा सकती है। जो मतदाता किसी कारणवश सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सकते, उनके द्वारा अपनी ओर से किसी भी व्यक्ति को सुनवाई हेतु उपस्थित होने के लिए लिखित रूप से हस्ताक्षर कर अथवा अंगूठे का निशान लगाकर अधिकृत किया जा सकता है। मतदाताओं की सुविधा हेतु ई.आर.ओ. एवं ए.ई.आर.ओ. द्वारा मतदान केन्द्रों पर भी सुनवाई की जा रही है तथा बूथ लेवल अधिकारी भी मतदाताओं को दस्तावेज जमा करने में सहयोग कर रहे हैं। इससे मतदाताओं को भी न्यूनतम दूरी तय करनी पड़ रही है तथा मतदाता सुनवाई हेतु उपस्थित भी हो रहे हैं। दावा एवं आपत्ति अवधि में प्राप्त आवेदन दावा एवं आपत्ति अवधि (6 जनवरी से 6 मार्च, 2026) में कुल प्राप्त फार्म-6 के 84032, दावा एवं आपत्ति अवधि (6 जनवरी से 6 मार्च, 2026) में कुल प्राप्त फार्म-7 के 3842, दावा एवं आपत्ति अवधि (6 जनवरी से 6 मार्च, 2026) में कुल प्राप्त फार्म-8 के 16353, दिनांक 28 अक्टूबर, 2025 से 06 मार्च, 2026 तक कुल प्राप्त फार्म-6 के 118448, दिनांक 28 अक्टूबर, 2025 से 06 मार्च, 2026 तक कुल प्राप्त फार्म-7 के 4252 एवं दिनांक 28 अक्टूबर, 2025 से 06 मार्च, 2026 तक कुल प्राप्त फार्म-8 के 21520, हुआ है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के दिशा निर्देशों के अनुसार दिनांक 06.01.2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची से बिना नोटिस दिए एवं ई.आर.ओ./ए.ई.आर.ओ. द्वारा विहित प्रक्रियानुसार पारित सकारण आदेश के बिना कोई नाम विलोपित (खारिज) नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि 27 मार्च 2026 तक आपत्ति से सम्बन्धित सुनवाई में पहुंचकर अपना दस्तावेज उपलब्ध करा दे। उन्होंने कहा कि सुनवाई में यदि किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो सम्बन्धित अधिकारियो को अवगत कराएं तत्काल संज्ञान लेते हुए समाधान कराया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, जिला महामंत्री भाजपा रवि शंकर पाण्डेय, जिला संयोजक दिलीप सिंह, जिला अध्यक्ष सपा देवी प्रसाद चैधरी, प्रवक्ता राष्ट्रीस काग्रेस पार्टी छोटे खान, जिला अध्यक्ष बासपा मिलगू राम भारती, जिला उपाध्यक्ष बासपा सद्दाम राइन, जिला सचिव सपा गायत्री सिंह पटेल, प्रदेश सचिव आम आदमी पार्टी रमाशंकर साहू, जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी प्रो0 बी0 सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अपना दल एस शंकर सिंह चैहान, सहित विभिन्न राजनैतिक दलो के पदाधिकारी व सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

........................................... मीरजापुर पुलिस प्रेस नोट दिनांक 11.03.2026 चिकित्सक से इलाज हेतु कॉल पर अपॉइंटमेंट देने के नाम पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़ित के खाते से की गयी ₹ 99,000/- की साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित सम्पूर्ण धनराशि को थाना मड़िहान साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस — दिनांक 08.08.2025 को आवेदक श्याम नारायण सिंह पुत्र राजमणी सिंह निवासी ग्राम मरचा थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर साइबर ठगी की घटना के सम्बन्ध में शिकायत दी गयी कि चिकित्सक से इलाज हेतु कॉल पर अपॉइंटमेंट देने के नाम पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से ₹ 99,000/- की ठगी कर ली गयी । थाना मड़िहान साइबर सेल टीम द्वारा एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त उपरोक्त फ्राड की घटना में नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही प्रारम्भ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना मड़िहान साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त प्रकरण में जाँच के दौरान सम्बन्धित बैंक/मर्चेंट से समन्वय स्थापित कर पैसे को होल्ड कराते हुए पीड़ित के खाते में साइबर फ्राड की घटना से सम्बन्धित सम्पूर्ण धनराशि ₹ 99,000/- को आवेदक के खाते वापस करायी गयी । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारीगण एवं थाना मड़िहान साइबर सेल टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया गया । थाना मड़िहान साइबर सेल टीम द्वारा आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी के बारें में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा अन्य भी लोगों को बताये जाने की बात बतायी गयी । थाना मड़िहान साइबर सेल टीम — निरीक्षक बालमुकुन्द मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक मड़िहान, जनपद मीरजापुर । आरक्षी कुलदीप पाल, साइबर सेल टीम, थाना मड़िहान, जनपद मीरजापुर

............................................ मा0 जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के वृहद प्रचार प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना मीरजापुर 11 मार्च 2026- मा0 जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा ll ने आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के वृहद प्रचार प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू राजस्व देवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्ण कालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पल्लवी सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.