News Express

“अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के निर्देशन में प्रशिक्षण निर्देशालय उ0प्र0 लखनऊ द्वारा आवंटित 392 रिक्रूट आरक्षियों के बाह्य विषय परीक्षा के अन्तर्गत 10 कि0मी0 की क्राँस कन्ट्री दौड़ प

“अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के निर्देशन में प्रशिक्षण निर्देशालय उ0प्र0 लखनऊ द्वारा आवंटित 392 रिक्रूट आरक्षियों के बाह्य विषय परीक्षा के अन्तर्गत 10 कि0मी0 की क्राँस कन्ट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें आज दिनांक 01.03.2026 को प्रातः 06.00 बजे पुलिस लाइन परेड ग्राउड से दौड़ प्रारम्भ होकर भरूहना चौराहा होते हुए आम घाट पुल से वापस पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में सम्पन्न कराई गई । जिसमें प्रथम स्थान चेस्ट नं0 326 राहुल पटेल, द्वितीय स्थान चेस्ट नं0 52 अरूण कुमार एवं तृतीय स्थान चेस्ट नं0 185  पंकज शुक्ला ने प्राप्त किया ।

................................................... मिर्जापुरःजिगना थाना क्षेत्र के गौरा गांव में बीती रात एक मकान में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर तीन युवतियों को बाहर निकाला।

.......................................... मिर्जापुरः राजगढ़ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत डढ़िया के बसंतपुर मौजा गांव के सामने मड़िहान थाना क्षेत्र के कुंदरुफ गांव निवासी 45 वर्षीय बाइक सवार दूध व्यवसायी सतीश यादव उर्फ झगड़ू यादव की आज सुबह लगभग 9:15 बजे सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। परिजनों संग ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था। सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग.गयी थी।

........................................... जमालपुर। महेंद्र केशरी पुत्र शिवचरण केशरी निवासी डोहरी थाना जमालपुर खल रात आठ बजे घर का जरूरी सामान हाथ में लेकर पैदल अपने घर पहुंचने वाले ही थे की पीछे से शिवम् उपाध्याय निवासी मुड़हुआ उत्तरी जिला चंदौली ने तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी। गंभीर स्थिति में वाराणसी उपचार के लिए रेफर किया गया था जहां महेंद्र की मौत हो गई। परिवार में उनकी पत्नी मुन्नी देवी और इकलौती पुत्री साधना का रो रो कर बुरा हाल है। साधना की शादी बबुरी में हो चुकी है ।उसके दो बच्चे है

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.