News Express

थाना को0शहर साइबर सेल टीम द्वारा कॉमर्स शॉपिंग साइट के माध्यम से हुई ठगी की घटना से सम्बन्धित

मीरजापुर पुलिस
प्रेस नोट
दिनांक 20.02.2026
थाना को0शहर साइबर सेल टीम द्वारा कॉमर्स शॉपिंग साइट के माध्यम से हुई ठगी की घटना से सम्बन्धित ₹ 77,000/- को पीड़िता के खाते में कराया गया वापस —
    आवेदिका सोनम श्रीवास्तव पत्नी सुधीर कुमार श्रीवास्तव निवासिनी संकटमोचन गली, वासलीगंज थाना को0शहर जनपद मीरजापुर ने दिनांक 23.10.2025 को आनलाइन फ्राड सूचना NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 33110250146626 प्राप्त हुआ था । आवेदिका द्वारा बताया गया कि एक कॉमर्स शॉपिंग साइट के माध्यम से 77,000/-रुपया की ठगी की गयी थी । इस सम्बन्ध में साइबर सेल थाना को0शहर टीम द्वारा जांच प्रारम्भ कर दी गयी । 
    “अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में साइबर सेल को0शहर द्वारा दिनांक 20.02.2026 को जांच के दौरान आवेदक द्वारा ट्रान्सफर किये कुल धनराशि 77,000/-रुपया को आवेदिका के खाते में वापस कराया गया । आवेदिका के खाते में पैसा वापस आने पर साइबर सेल थाना को0शहर की आवेदक द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया ।

.................... बड़ी खबर

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.