News Express

नगर पालिका द्वारा स्थापित सोलर प्लेट की हुई चोरी 

*बड़ी खबर 

नगर पालिका द्वारा स्थापित सोलर प्लेट की हुई चोरी 

लाखो का सोलर प्लेट खोल ले गए चोर 

पालिका प्रशासन ने लिया संज्ञान 

थोड़ी सी चूक हो गया बड़ा नुकसान जिम्मेवार कौन 

यदि समय पर बन गया सोलर तो नहीं होता चोरी 

वर्षो से तकनिकी खराबी के कारण बना था निष्परायोंज्य 

थोड़े से खर्चे की बचत के कारण लाखो की हो गई चोरी 

मौके पर पहुंची पुलिस कर रही जाँच 

मामला अहरौरा थाना क्षेत्र नई बाजार वार्ड no 6 का *

 

 

 

...........................

 

 हाईकोर्ट में सरकार का जवाब, याचिका निस्तारित

........................ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश (पंजी) मिर्जापुर ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को सौंपा ज्ञापन मिर्जापुर। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अन्तर्गत की जा रही कार्यवाही से व्यापारियों को आ रही कठिनाईयों के निराकरण के लिये उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश (पंजी) मिर्जापुर ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष संजय सिंह गहरवार ने कहा की किसी प्रकार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में रजिस्ट्रेशन के लिए 12 लाख तक के टर्न ओवर की सीमा तय की गई है, परन्तु 12 लाख रूपये की सीमा मंहगाई के हिसाब से बहुत कम है। अतः आपसे अनुरोध है कि 12 लाख टर्न ओवर के स्थान पर 40 लाख वार्षिक टर्न ओवर तक का काम करने वाले व्यापारियों की रजिस्ट्रेशन की सीमा में रखा जायें। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में फूड एक्ट का लाइसेंस न पाए जाने पर सजा का प्राविधान खत्म किया जाये। वर्तमान समय में भारी मात्रा में खाद्य पदार्थों का व्यापार ऑनलाइन फूड चेन सप्लाई व मल्टी नेशनल कम्पनियों के द्वारा किया जा रहा है, परन्तु ऑनलाइन फूड सप्लाई के डिलीवरी करने वाले व्यक्तियों के पास फूड लाइसेंस नहीं है। अतः सभी ऑनलाइन व फूड चेन सप्लाई डिलीवरी करने वाले व्यक्यिं के खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमों के अनुसार रजिस्टै्रशन व लाइसेंस बनवाये जाने के आदेश पारित करने की कृपा करें। जिला युवा अध्यक्ष आयुष सिंह ने कहा कि प्रत्येक जिले में अनकों रजिस्ट्रेशन अधिकारी हैं, जिन्हें फील्ड का काम भी करना होता है। अतः आपसे अनुरोध है कि प्रत्येक जिले में एक ही रजिस्ट्रेशन अर्थोरिटी नियुक्त करने की कृपा करें। रजिस्ट्रेशन अधिकारी को फील्ड का कार्य न दिया जाए। खाद्य पदार्थों की पैकिंग की आईटम में रिटेल का व्यापारी कोई मिलावट या कमी नहीं कर सकता है एवं का खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में दिये गये पैकिंग एण्ड लेवलिंग एक्ट के कानूनों को पूरा करने में रिटेल व थोक के व्यापारी का कोई योगदान नहीं है। पैकिंग कम्पनियों द्वारा तैयार कर भेजी जाती है, जिसमें रिटेल का व्यापारी कोई मिलावट या पैकिंग में कोई संशोधन नहीं कर सकता है। न्याय निर्धारण अधिकारी द्वारा कम्पनियों के साथ-साथ रिटेल व थोक के व्यापारियों को भी दण्डित किया जा रहा है। अतः आपसे अनुरोध है कि पैकिंग के सामान में किसी भी प्रकार की कमी पाई जाने पर सिर्फ पैकिंग करने वाले फर्म या कम्पनी को ही दोषी माना जाए, होलसेलर व रिटेलर को दण्डित न किया जाये। इस मौके पर प्रमुख रूप से दुर्गा चौधरी , आनंद अग्रवाल,अजीत साहू , रोहित श्रीवास्तव डॉक्टर कपिल मौर्य,वीरेंद्र सोनकर, बहू दुबे ,संतोष दुबे,मुन्नी पाल,दीपक अग्रवाल ,बलराम ............................. मीरजापुर नगर पालिका परिषद पर उठे सवाल नगर पालिका में कामकाज की रफ्तार पर जनता ने उठाए गंभीर सवाल आम लोग अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए दर-दर भटकने को मजबूर फाइलें अटकीं, काम लटका — जिम्मेदारी कौन लेगा? ऊंचे पदों पर बैठे अधिकारियों की कार्यशैली पर उंगली जनता का आरोप — कुर्सी तोड़ रहे कर्मचारी, काम में सुस्ती बरकरार कमीशनखोरी की चर्चाओं ने पकड़ा जोर, पारदर्शिता पर सवाल शहर की सफाई, विकास और मूलभूत सुविधाओं पर पड़ रहा असर क्या प्रशासन लेगा संज्ञान? या यूँ ही चलता रहेगा सिस्टम? मीरजापुर की जनता जवाब चाहती है — आखिर जिम्मेदार कौन?

........................ पूर्व प्रधान की ब्रेन हैमरेज से चंडीगढ़ में मौत सतीश सिंह जिगना, (मिर्जापुर): थाना क्षेत्र के चडेरू चौकठा गांव निवासी पूर्व प्रधान व भ्रष्टाचार निवारण मंच के संस्थापक विनय कुमार पांडेय की मस्तिष्क की नस फटने (ब्रेन हैमरेज) से चंडीगढ के एक निजी चिकित्सालय में मौत हो गई। देर शाम शव पैतृक गांव आने की संभावना है। गांव निवासी विनय कुमार पांडेय पुत्र स्व. केशव पाण्डेय 58 वर्ष पड़ोस के रमेश कुमार पाण्डेय जो अमेरिका में एक निजी कंपनी के मैनेजर के शादी समारोह में शामिल होने घर से 9 फरवरी की सुबह निकले थे। बेटे हर्ष पाण्डेय ने बताया कि मैं दिल्ली में रहकर टाटा कंपनी में इंजीनियर हूं। पिता जी नौ फरवरी को घर से निकलकर दिल्ली आए और 12 फरवरी को हमें साथ में लेकर चंडीगढ़ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जहां उनकी अचानक तबीयत खराब होने पर चंडीगढ के मोहाली में एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान सोमवार की रात दस बजे मौत हो गई। बेटे हर्ष अन्य लोगों के साथ एम्बुलेंस से शव लेकर पैतृक गांव के लिए निकल दिए हैं। देर शाम तक शव आने की संभावना है। मृतक भ्रष्टाचार निवारण मंच के संस्थापक व 2005 में चडेरू चौकठा गांव के ग्राम प्रधान, प्रधान संघ अध्यक्ष व मनरेगा समिति के सचिव रह चुके हैं। तीन भाइयों व दो बहनों में दुसरे नम्बर के थे। अपने पिछे पत्नी तीन बेटे व एक बेटी का भरा परिवार छोड गए। मौत की खबर से पत्नी अंजू पाण्डेय व बच्चों का रो रो कर हाल बेहाल है। ........................ थाना चुनार पुलिस द्वारा नाबालिक को बहला-फुसला के भगाने व दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 08.02.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिक पुत्री को बहला –फुसला के भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-44/2026 धारा 137(2) पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए महिला सम्बन्धित अपराध में कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए थाना प्रभारी चुनार को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में ,उप निरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त देवा उर्फ विरेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 रमेश निवासी सेमरा मड़ईपुर थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87,64(2) बीएनएस व 5एल/6 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायाल/जेल भेजा गया ।

......................... थाना अहरौरा साइबर टीम द्वारा गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में पैसा भेजने की घटना से सम्बन्धित ₹ 33,000/- को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस मीरजापुर आवेदक करन सिंह पुत्र रामजन्म नि. बरबकपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक 24.01.2026 को थाना अहरौरा की साइबर सेल में सूचना दी गई कि आवेदक द्वारा गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में 33,000 रू भेज दिये गये थे । इस संबंध में आवेदक का शिकायत NCRP पोर्टल पर दर्ज किया गया । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अहरौरा की साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गई है । अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन महोदय के नेतृत्व में थाना अहरौरा की साइबर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान कटी धनराशि 33,000/- आवेदक के खाते वापस कराए गये खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम थाना अहरौरापुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । तथा आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बताई गई । पुलिस टीम का विवरण 1. अजय मिश्र, थानाध्यक्ष थाना अहरौरा, मीरजापुर । 2. हे0का0 नरेन्द्र सिंह, का0 पवन गुप्ता, म0का0 महिमा उपाध्याय, साइबर सेल, थाना अहरौरा । ...................... ब्रेकिंग / न्यूज जौनपुर कचहरी को बम से उड़ाने की म‍िली धमकी, पांच मोबाइल नंबरों पर मांगे एक-एक लाख रुपये, पर‍िसर खाली कर खंगाला जनपद पुलिस की आफिसियल ई-मेल पर पुलिस लाइन व जनपद न्यायालय को बम से उडा देने की धमकी देने के बाद पुल‍ि‍स सक्र‍िय हो गई। इस घटना के बाद न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। जिला जज ने तुरंत दीवानी बार के अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव और अन्य संबंधित व्यक्तियों को बुलवाया और पुलिस अधिकारियों को सूचित किया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से परिसर को खाली कराया जा रहा है, और पुलिस बल दीवानी न्यायालय परिसर में जांच-पड़ताल कर रहा है।

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.