News Express

सराहनीय कार्यःमीरजापुर पुलिस दिनांकः 13.02.2026 1. थाना को0कटरा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 03 जुआरी गिरफ्तार; मौके से नगदी व ताश के पत्ते बरामद —

सराहनीय कार्यःमीरजापुर पुलिस
दिनांकः 13.02.2026
1. थाना को0कटरा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 03 जुआरी गिरफ्तार; मौके से नगदी व ताश के पत्ते बरामद —
                    “अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ एवं जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देशित किया गया है । 
            उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 12.02.2026 को उप-निरीक्षक नन्हक सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना को0कटरा क्षेत्रान्तर्गत रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया के पास से जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 03 जुआरियों 1. टिंकू उर्फ बच्ची सोनकर पुत्र दयाराम सोनकर निवासी पूरानी दशमी भीमसेना की गली थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर, 2. पंकज सोनकर उर्फ गर्रा पुत्र बीरबल सोनकर निवासी पूरानी दशमी भीमसेना की गली थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर व 3. विनोद कुमार मोदनवाल पुत्र दुक्खी मोदनवाल निवासी स्टेशन रोड़ शिवपुर कालोनी थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को मौके से मालफड़ ₹ 1400/- नगद व 52 ताश के पत्ते सहित गिरफ्तार कर बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बंध में थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-40/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
2-थाना अदलहाट पुलिस द्वारा 10 लीटर व 60 पैकेट अवैध देशी शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार,  शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण व सामग्री बरामद —
                    “अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री, अवैध/अपमिश्रित शराब का निर्माण/बिक्री करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । 
                     उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना अदलहाट पुलिस बल द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है । दिनांकः 12.02.2026 को थाना अदलहाट पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना अदलहाट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भोरमार से एक 03 अभियुक्तों क्रमशः 1. प्रकाश आदिवासी पुत्र लोटिया गुराव निवासी सूपा थाना भरनो जिला गुमला झारखण्ड, 2. सन्ता उराव पुत्र सुकरा उराव निवासी नवडीहा करन टोली थाना घाघरा जनपद गुमाल झारखण्ड व 3. डब्लू उराव पुत्र चरवा उराव निवासी गम्भारिया थाना घागरा जनपद गुमला झारखण्ड को गिरफ्तार किया गया । जिनके पास से प्लास्टिक की पिपिया में रखी कुल 10 लीटर अवैध/अपमिश्रित व 60 पैकेट देशी शराब एवं शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण व सामग्री बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-32/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
3. थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार —
                  “अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः 13.02.2026 को थाना विन्ध्याचल पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी सुरेश चन्द्र पाण्डेय पुत्र माता शंकर पाण्डेय निवासी गोडसर सरपति थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को उनके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
4. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 23 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135  में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —
थाना पड़री-06
थाना को0शहर-01
थाना अदलहाट-08
थाना जमालपुर-02
थाना जिगना-01
थाना अहरौरा-01
थाना राजगढ़-04

News Image

...................................... 2-थाना अदलहाट पुलिस द्वारा 10 लीटर व 60 पैकेट अवैध देशी शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार, शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण व सामग्री बरामद —

News Image

.......................................... मिर्जापुर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा मनरेगा के मूल स्वरूप की बहाली की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में निकाली पदयात्रा

News Image

...........................................

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.