News Express

लालगंज । क्षेत्र के तेंदुआ कला गांव के समीप बाणसागर नहर में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी उसकी प

लालगंज । क्षेत्र के तेंदुआ कला गांव के समीप बाणसागर नहर में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी।
तेंदुआ कला गांव के पास नहर में ग्रामीणों ने पश्चिम दिशा से बहकर आ रहे एक शव को देखा जो किनारे आकर फंस गया था। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर थाना अध्यक्ष अभय कुमार सिंह पुलिस टीम और महिला कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकलवाया। महिला काली साड़ी पहने हुए है और शव काफी समय से पानी में होने के कारण फूल गया है।थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव की फोटो और वीडियो आसपास के गांवों व सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई । जिससे उसकी पहचान हो सके। प्रथम दृष्टया मौत का कारण डूबना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है

.............................................. मीरजापुर पुलिस प्रेस नोट दिनांकः 10.02.2026 विगत छः माह से समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली–जन सुनवाई पोर्टल (IGRS) पर प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण में जनपद मीरजापुर का प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है- शासन द्वारा संचालित जन सुनवाई पोर्टल ( IGRS) पर प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश स्तर पर मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट जारी की गयी है । पुलिस अधीक्षक,जनपद मीरजापुर के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षकनगर/नोडल अधिकारी (आईजीआरएस) के निकट पर्यवेक्षण में जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालय /थानों पर प्राप्त जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया गया, जिसके फलस्वरुप शासन द्वारा प्रदेश स्तर पर निर्धारित की जाने वाली रैंकिंग में विगत छः माह (अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर, नवंबर, दिसम्बर वर्ष 2025 व जनवरी 2026) से जनपद मीरजापुर को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जनपद मीरजापुर व जनपद मीरजापुर के समस्त थानो जिनकी उ0प्र0 में विगत छः माह में प्रथम रैंक प्राप्त हुआ है । समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली - जनसुनवाईपोर्टल (IGRS) में नियुक्त समस्त कर्मियो की पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा सराहना की गयी है

................................................... मीरजापुर पुलिस प्रेस - नोट दिनांकः 10.02.2026 शादी के नाम पर अवैध रूप से धन उगाही करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 06 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार उनके कब्जे से ₹ 30,000/- बरामद- थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर पर वादिनी मीरा देवी पत्नी अखिलेश शर्मा निवासिनी ग्राम ट्रास जमुना कालोनी, फ्रंस-2 जी 6-80 रामबाग, एत्माददौला जनपद आगरा द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध शादी हेतु रिश्ते का झासा देकर अवैध रूप से धन की उगाही करने के सम्बन्ध लिखित तहरीर दी गयी । उक्त प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0- 24/2026 धारा 3(5),316(2),318(4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । “अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु थाना प्रभारी राजगढ़ को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा आज दिनांक 10.02.2026 को जरिये मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना राजगढ़ क्षेत्र से घटना उपरोक्त से सम्बन्धित 06 अभियुक्तों 1. जितेन्द्र पुत्र राममुरत निवासी दाउदपुर थाना चन्दौली जनपद चन्दौली, 2. रामविलाश पुत्र राजकुमार निवासी सवैया पट्टीदारी थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली, 3. महिमा पत्नी जितेन्द्र निवासी दाउदपुर थाना चन्दौली जनपद चन्दौली, 4. रीता पत्नी राजू निवासी लालपुर थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर, 5. जिऊती पत्नी संजय निवासी चौखड़ा (भागलपुर ) थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर व 6. मनीषा पुत्री मगरू निवासी भवानीपुर थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से अवैध अवैध उगाही की धनराशि 30,000 रूपये बरामद कर उनके विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायाल भेजा गया । पूछताछ विवरण- पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनका एक संगठित गिरोह है जिसका मुखिया अजीत उपरोक्त है हम लोगों द्वारा फर्जी दुल्हन बनाकर व दुल्हन के रिस्तेदार-नातेदार बनकर शादी का झांसा देकर जरुरत मंद लोगो से ठगी करते है । इस प्रकार प्राप्त धन को आपस में बाट कर भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ उठाते है । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता — 1. जितेन्द्र पुत्र राममुरत निवासी दाउदपुर थाना चन्दौली जनपद चन्दौली । 2. रामविलाश पुत्र राजकुमार निवासी सवैया पट्टीदारी थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली । 3. महिमा पत्नी जितेन्द्र निवासी दाउदपुर थाना चन्दौली जनपद चन्दौली । 4. रीता पत्नी राजू निवासी लालपुर थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर । 5. जिऊती पत्नी संजय निवासी चौखड़ा (भागलपुर ) थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर । 6. मनीषा पुत्री मगरू निवासी भवानीपुर थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर । पंजीकृत अभियोग- 1 मु0अ0सं0- 24/2026 धारा 3(5),316(2),318(4) बीएनएस, थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर । बरामदगी विवरण- वासुली का ₹ 30,000/- बरामद गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम — उप निरीक्षक पुरन्जय चौबे व उप निरीक्षक अनिल सिंह मय पुलिस टीम थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर

................................................. बयोश्री योजना से 12 फरवरी को मिलेगा वृद्ध जन को सहारा पटेहरा विकास खंड सभागार में बयोश्री योजना से 12 फरवरी को सहारा मिलने की कार गुजारी पूर्ण की जाएगी।बयोश्री योजनांतर्गत कृतिम अंग निर्माण निगम द्वारा बृहस्पतिवार को 60 वर्ष या 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को छड़ी,वाकर,कान मशीन,व्हील चेयर,व्हील चेयर कमोड सहित, सिलिकान फोम तकिया आदि का शारीरिक परीक्षण कर उपकरण का रजिस्ट्रेशन किया जायेगा।जिसमे अभ्यर्थी को अपना आधार के साथ आय प्रमाण लाना आवश्यक होगा।इस कैंप में विकलांग सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है। आय प्रमाण पत्र तहसील का नही होने पर प्रधान अथवा किसी जनप्रतिनिधि से भी लिखवा कर ला सकते है जिसमे मासिक आय 15 हजार से कम होनी चाहिए।उक्त की जानकारी एडीओ समाजकल्याण शिव मंगल ने दिया है

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.