News Express

सड़क दुर्घटना में घायल गार्ड की मौत ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

सड़क दुर्घटना में घायल गार्ड की मौत
ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
 पड़री । ट्रामा सेंटर वाराणसी में रविवार की देर रात हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल गार्ड की इलाज के दौरान मौत हो गई। 
जानकारी के अनुसार  क्षेत्र के मनोहरपुर गांव निवासी अशोक कुमार यादव चुनार किसी फैक्ट्री में गार्ड का काम करते थे जो पांच फरवरी दिन गुरुवार को सुबह घर से ऑटो पड़कर वाराणसी मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के परसनपुर गांव के पास ऑटो से उतर कर किसी का इंतजार कर रहे थे कि अचानक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए आनन फानन में परिजन उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान बीते रविवार की रात उनकी मौत हो गई , वहीं पर जान परिजन मृतक के शरीर को पड़री थाने ले जाकर  पुलिस को तहरीर देकर शव को सौंप दिया जिस पर पड़री पुलिस तहरीर के आधार पर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक को दो पुत्री एक पुत्र है वही पत्नी रेनू का रो रो कर बुरा हाल है

...................................... राधा-रुक्मिणी प्रसंग में झलकी प्रेम और श्रद्धा की दिव्यता लालगंज। मुरघुरा गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान सोमवार को कथा स्थल भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बन गया। कथा व्यास डॉ अजय पांडेय महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का सरल, किंतु गहन भावार्थ के साथ वर्णन किया। प्रवचन के दौरान श्रद्धालु श्रोता प्रेम और विश्वास के भाव में डूबे नजर आए। कथावाचक ने रासलीला प्रसंग के माध्यम से कहा कि यह लीला सांसारिक आकर्षण नहीं बल्कि आत्मिक शुद्धता और परमात्मा से तादात्म्य का प्रतीक है। गोपियों का श्रीकृष्ण के प्रति समर्पण यह दर्शाता है कि जब प्रेम अहंकार और स्वार्थ से मुक्त होता है तभी वह भक्ति का रूप लेता है। उन्होंने कहा कि रासलीला मनुष्य को यह सीख देती है कि ईश्वर से जुड़ने का मार्ग प्रेम और समर्पण से होकर जाता है।रुक्मिणी विवाह प्रसंग पर बोलते हुए डॉ पांडेय महाराज ने कहा कि रुक्मिणी का श्रीकृष्ण के प्रति अडिग विश्वास भक्ति की सशक्त मिसाल है। उनका पत्र साहस, श्रद्धा और धर्मबोध का प्रतीक था। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा रुक्मिणी का हरण कर विवाह करना यह संदेश देता है कि जब भक्त पूर्ण विश्वास के साथ ईश्वर का स्मरण करता है, तब स्वयं भगवान उसकी रक्षा का दायित्व संभालते हैं।पूरे पंडाल में भक्ति संगीत, जयकारों और शांति का वातावरण बना रहा। अंत में यजमान रामकिंकर दुबे और रामलाल दुबे ने विधिवत आरती कर कथा का समापन किया।इस अवसर पर हूबलाल दुबे, श्यामजी सिंह, राम नगीना दुबे, रामचंद्र शुक्ल, नीलरतन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे

.................................................. मिर्जापुरः राजगढ़ में 'लुटेरी दुल्हनों' के गैंग के पकड़े जाने की खबर है। जो शादी के नाम पर ठगी करता है। इस बार आगरा के एक युवक को शिकार बनाने के दौरान पुलिस ने गिरोह की कई महिलाओं को हिरासत में लिया है।

................................... मिर्जापुरःथाना क्षेत्र अहरौरा अंतर्गत अहरौरा- चुनार रोड पर भगवती देई के पास टैंकर और मोटर साइकिल टक्कर में बाइक सवार घायल मंगल पुत्र मिठाई लाल निवासी चित्र विश्राम थाना अहरौरा। ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.