News Express

 जय श्री राम

मंगलवार, 10 फरवरी 2026 के मुख्य समाचार

...................................... Breaking News मिर्जापुर । सहकारी समिति के अध्यक्ष को हटाने के लिए विभाग ने रचा खड़यंत्र AR अमित पांडेय ने ही शिकायत के पहले ही जारी कर दिया आदेश जारी आदेश में शिकायतकर्ता के पहले विभागीय कार्यवाही का जिक्र दोनो पत्र में सहायक आयुक्त और सहायक निबंधक सहकारिता के हस्ताक्षर अध्यक्ष को हटाने के लिए सदस्य और अधिकारियों ने रचा खड़यंत्र लालगंज के बी पैक्स रामपुर खोमर मैना समिति का मामला

.................................. ​

..................................................... दिल्ली - PM मोदी ने छ्त्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित समारोह के बाद HM अमित शाह का पोस्ट साझा करते हुए कहा - 7 से 9 फरवरी के बीच छत्तीसगढ़ में ‘बस्तर पंडुम’ का विशेष आयोजन किया गया। इस उत्सव के दौरान बस्तर की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और जनजातीय विरासत का भव्य रूप दिखा। इस प्रयास से जुड़े अपने सभी परिवारजनों को मेरी हार्दिक बधाई, बस्तर अब हिंसा छोड़कर ,लोगों के बढ़ते हुए आत्मविश्वास के लिए जाना जाता है !! ** लखनऊ - CM योगी आज विधानसभा सत्र के बाद ,बाराबंकी में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे, सायंकाल आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफ़ई के बोर्ड ऑफ़ गवर्नर बैठक में शामिल होंगे !! ** दिल्ली - HM अमित शाह आज CBI की नई साइबर अपराध शाखा का उद्घाटन करेंगे ,साइबर अपराध के राष्ट्रीय सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे !! ** लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना- कहा - जब सब कुछ विदेश से आयेगा: - तो किसान क्या उगाएगा? - ⁠क्या बेच पाएगा? - ⁠क्या कमाएगा? - ⁠कैसे अपना घर बनाएगा-चलाएगा? - ⁠कैसे बच्चों को पढ़ाएगा? - ⁠कैसे घर के बुजुर्गों का इलाज करवाएगा? - ⁠कैसे बेटियों को हँसी-ख़ुशी विदा कर पाएगा? - ⁠कैसे अपने भविष्य के लिए दो पैसे जमा कर पाएगा? - ⁠मतलब आज क्या खाएगा, कल के लिए क्या बचा पाएगा? भाजपाई सोच बिचौलियों वाली है ,इनका भंडाफोड़ होना चाहिए !! ** महाराष्ट्र- महाराष्ट्र जिला परिषद चुनावों में कल आए परिणामों में भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन को बड़ी सफलता- PM मोदी ने दी बधाई - महायुति ने 731 में से 552 सीटों पर जीत दर्ज की,इसमें BJP ने 225, NCP ने 165 और शिवसेना ने 162 सीटें जीतीं !! ** दिल्ली - विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने आज सत्र से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की,बैठक में अध्यक्ष खड़गे, LOP राहुल गांधी आदि मौजूद रहे

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.