News Express

देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!

देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!
                  07/02/2026
==========================

1. कृषि और डेयरी सेक्टर में कोई समझौता नहीं, भारत-अमेरिका ने जारी की ट्रेड डील की रूपरेखा।

2. भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार नए रिकॉर्ड स्तर पर, सोने की चमक से 723 अरब डॉलर के पार खजाना।

3. होलिका दहन 2 मार्च को, सायं 06.24 से सायं 06.36 के बीच सिर्फ 12 मिनट का मिलेगा समय, भद्रा-चंद्र ग्रहण ने बढ़ाई मुश्किल।

4. हाईकोर्ट में भी भ्रष्टाचार! रुपयों के बदले मामले की सुनवाई प्राथमिकता के नम्बर पर, क्षुब्ध जस्टिस का अपने ही अधिकारियों के खिलाफ जांच का आदेश।

5. शमिक भट्टाचार्य के साल्टलेक BH आवास पर बढ़ रही भीड़, जगह पड़ रही कम, राज्य BJP अध्यक्ष बनने के बाद सुरक्षा लेने से भी किया इंकार, अब साल्टलेक में ही नये आवास की तलाश, लेनी होगी केन्द्रीय बल की सिक्युरिटी।

6. अब BLO's को घर-घर जाकर देनी होगी वोटर स्लिप, CEO दफ्तर का आया मैसेज; SIR से जुड़े कर्मियों का ‘पारिश्रमिक’ देने के लिए आयोग ने राज्य सरकार पर बढ़ाया दबाव।

7. रविवार 8 फरवरी को सुबह 6 से सायं 6 बजे तक द्वितीय हुगली ब्रिज पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित।

8. वेलेंटाईन वीक के साथ ही शादी का मौसम, गुलाब फूलों की डिमांड, एक करोड़ की खपत, ‘रोज डे’ के पूर्व ही बेंगलुरू से फ्लाईट से कोलकाता पहुंचे ‘डच’ गुलाब।

9. ये है बंगाल एसेम्बली! मंत्री उदयन गुहा तथा नेता प्रतिपक्ष शुभेन्दू अधिकारी की राजनैतिक लड़ाई बाप तक पहुंची, ‘मोदी का बेटा’ Vs ‘बाप चोर’ जैसे बयानों से शर्मसार राजनीति।

10. अंतरिम बजट के एक दिन बाद ही रायदीघि में महिलाओं के बैंक खाते में 1000 की बजाय आये 1500 रुपये।

11. हाईकोर्ट के दबाव में 'बैकफुट' पर KMC! मटियाब्रुज में अवैध निर्माण कार्य तोड़ने की अधिसूचना जारी।

12. महाराष्ट्र से राज्यसभा में बढ़ेगी BJP की ताकत, अप्रैल में खाली हो रही 7 में से 6 सीटों पर महायुति की जीत के आसार।

13. बिहार: सांसद पप्पू यादव ने जताई हत्या की आशंका, 31 साल पुराने प्रॉपर्टी मामले में हुए हैं गिरफ्तार; बोले-मारने की हो रही साजिश।

14. मैं प्रधानी का चुनाव लड़ रहा हूं, वोट मुझे चाहिए', हरियाणवी फिल्म कलाकार ने राइफल तानकर मांगे वोट, वीडियो वायरल।

15. घूसखोर पंडत' टाइटल पर विवाद के बीच अनूप जलोटा का विवादित बयान, बोले- पंडत की जगह कर दो पुजारी।

16. भोपाल में फिल्मी स्टाइल में किन्नर पर हमला, गोल्ड चेन लूटी, चाकू मारे, दूसरे गुट पर लगे गंभीर आरोप।

17. असली की जगह नकली 'सोना', डकैती की प्लानिंग, राजस्थान में 6 करोड़ के PNB घोटाला में पूर्व मैनेजर गिरफ्तार।

18. राजस्थानः बांसवाड़ा में बारातियों से भरी बस पलटी, 3 की मौत, 40 घायल।

19. ईरान के तेल कारोबार पर अमेरिका का वार, भारतीय कंपनी समेत 15 संस्थाओं पर सख्त प्रतिबंध।

................................... जम्मू कश्मीर ~ HM अमित शाह ने शुक्रवार शाम जम्मू लोक भवन में LG मनोज सिन्हा और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्तमान सुरक्षा स्थिति की बैठक की !!

.......... मुम्बई - ऋतु तावड़े होंगी मुंबई की मेयर , भाजपा ने सस्पेंस खत्म किया , तीन बार की पार्षद हैं तावड़े, भाजपा का सपना पूरा हुआ , BMC पर भी भाजपा का कब्जा हुआ , शिंदे सेना को मिला डिप्टी मेयर !! ................... सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील लालगंज में सुनी गई जन समस्याएं मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल “राजेश प्रकाश” व पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर “आर.पी. सिंह” द्वारा जनपद मीरजापुर के तहसील लालगंज में सुनी गई जन समस्याएं- सम्बन्धित को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के दिए गए निर्देश जमीन सम्बन्धी मामलों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम कराये निस्तारण मीरजापुर मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल “राजेश प्रकाश” व पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर “आर.पी. सिंह” द्वारा जनपद मीरजापुर के तहसील लालगंज में फरियादियों की समस्या सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया तथा अधीनस्थों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए, समाधान ऐसा करें कि फरियादी संतुष्ट हो जाए और उन्हें दोबारा शिकायत करने की जरूरत न पड़े एवं यह भी निर्देश दिया कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरती जाए। राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण निर्धारित समयावधि के भीतर किए जाए तथा शिकायतों का निस्तारण कागजों तक सीमित न हो, शिकायतकर्ता की शिकायत का वास्तविक निस्तारण हो । भूमि विवाद, चकरोड व अवैध कब्जा आदि की शिकायतों का निस्तारण राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर करें । संबंधित थाना प्रभारी को असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए निरोधात्मक कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया गया ।

................ समस्या का समाधान इस तरह से हो की फरियादी संतुष्ट हो जाए ्््् मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल एवं पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र डामड गंज मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल “राजेश प्रकाश” व पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर “आर.पी. सिंह” द्वारा जनपद मीरजापुर के तहसील लालगंज में फरियादियों की समस्या सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया तथा अधीनस्थों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए, समाधान ऐसा करें कि फरियादी संतुष्ट हो जाए और उन्हें दोबारा शिकायत करने की जरूरत न पड़े एवं यह भी निर्देश दिया कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरती जाए। राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण निर्धारित समयावधि के भीतर किए जाए तथा शिकायतों का निस्तारण कागजों तक सीमित न हो, शिकायतकर्ता की शिकायत का वास्तविक निस्तारण हो । भूमि विवाद, चकरोड व अवैध कब्जा आदि की शिकायतों का निस्तारण राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर करें । संबंधित थाना प्रभारी को असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए निरोधात्मक कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया गया । ................... ब्रेकिंग न्यूज ड्रमंडगंज क्षेत्र के गलरिया गांव में शुक्रवार दोपहर प्रमोद सिंह के पक्के मकान का ताला तोड़कर हौसला बुलंद चोर घर के भीतर घुसे आलमारी का लाकर तोड़कर आभूषण पर किया हाथ साफ।घटना के समय परिवार के सभी सदस्य तिलक समारोह में शामिल होने घर से करीब तीन सौ मीटर दूर गए थे। चोरी की सूचना पर पहुचीं पुलिस जांच में जुटी ........................ हौसला बुलंद चोरों ने मकान का ताला तोड़कर कीमती गहनो पर हाथ साफ किया डामड गंज स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरों के हौसले बुलंद है आए दिन कहीं न कहीं चोरी की घटनाएं हो रही है इसी क्रम को जारी रखते हुए गलरिया गांव में पक्के मकान का ताला तोड़कर हौसला बुलंद चोरों ने अलमारी का लाकर तोड़कर लाखों के आभूषण पर हाथ साफ किया प्राप्त जानकारी के अनुसार गलरिया गांव निवासी प्रमोद सिंह के पक्के मकान का ताला तोड़कर लाखों का आभूषण चुरा लिया घटना के समय परिवार के सदस्य तिलक समारोह में शामिल होने गए थे मौका पाकर चोरों ने हाथ साफ किया चोरी के घटना की सूचना परिजनों ने स्थानिक पुलिस को दिया ..................... मुंबई: ऋतु तावड़े मुंबई की मेयर बनने जा रही हैं यह पहली बार है, जब मुंबई में बीजेपी की मेयर होंगी। मुंबई महानगर पालिका निगम देश का सबसे समृद्ध नगर निगम है। कई छोटे राज्यों से भी बड़ा इस नगर निगम का बजट होता है।

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.