ब्रेकिंग बस्ती...............
.................................. दिल्ली पुलिस ने मिजोरम में तैनात SP नारकोटिक्स शंकर चौधरी (IPS) पर FIR दर्ज की है। आरोप है कि 26 नवंबर 2023 को शंकर चौधरी ने किसी को बताए बिना दिल्ली में छापेमारी की। बिना किसी वारंट नाइजीरिया के नागरिक "हैरिसन" को घर से उठाया और मिजोरम हाउस में 3 दिन तक अवैध कस्टडी में रखा। 29 नवंबर को विदेशी व्यक्ति की पत्नी ने दिल्ली पुलिस को कॉल करके पति को मिजोरम पुलिस द्वारा उठाने, 35 लाख रुपए वसूलने की जानकारी दी। इसके कुछ देर बाद ही हैरिसन की रिहाई हो गई। दिल्ली पुलिस ने CCTV फुटेज देखी तो हैरिसन के घर से IPS शंकर चौधरी ने 1 लॉकर और 2 बैग भी उठाए, लेकिन सरकारी रिकवरी में उन्हें नहीं दर्शाया। मिजोरम हाउस में भी विदेशी नागरिक को 3 दिन तक रखने की बात किसी डॉक्यूमेंट्स में नहीं दिखाई गई। विजिलेंस ने इस शिकायत की जांच की। इसके बाद FIR हुई है। इस केस में दिल्ली पुलिस के 3 कांस्टेबलों ने भी IPS शंकर चौधरी का साथ दिया। उनके खिलाफ भी अब एक्शन होगा।
..................................... एनकाउंटर में 50 हजार रुपये के इनामी रिहान को ढेर
..................................... 7 फरवरी, शनिवार सुबह तक के मुख्य समाचार
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.